लखनऊ राज्य ललित कला अकादमी उ०प्र० के बैनर तले मिले कला प्रतिभाओं को पंख

लखनऊ राज्य ललित कला अकादमी उ०प्र० के बैनर तले मिले कला प्रतिभाओं को पंख

आर.एस. एक्सेल इंग्लिश ऐकेडमी फतेहपुर में राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय कला मंच कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह तथा सृजित कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न विधाओं और कला शैलियों में सुंदर चित्र बनाए गए। आर.एस. एक्सेल इंग्लिश अकादमी फतेहपुर में बच्चों की कलाकृतियों का भव्य प्रदर्शन…

प्रदर्शनी समारोह में राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ उ०प्र० की सदस्य डॉ० शुभम शिवा, विभागाध्यक्ष डी.जी.पी.जी. कॉलेज कानपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए चित्रों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों की कल्पनाशीलता तथा रचनात्मक सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं।

शिविर के प्रशिक्षक कलाकार तथा सहसंयोजक कृष्ण जी मिश्र ने बताया कि कैसे बच्चों ने बड़ी लगन के साथ कला को आत्मसात किया। इस कार्यशाला ने उन्हें डिजिटल व्यस्तताओं से निकाल कर रचनात्मक बनने में मदद की। प्रशिक्षक तथा एक्सेल ऐकेडमी कला शिक्षक सौरभ कुमार ने बच्चों की रचनात्मकता और मेहनत के बारे में बात की और उनकी प्रशंसा की।

विद्यालय के प्रबंधक मयूर गुप्ता, संयोजक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव और प्रधानाचार्या वीना श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र तथा स्मृतिचिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत करते हुए, शिविर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि मोबाइल और डिजिटल दुनिया के दौर में कला बच्चों को सृजन और संवेदनशीलता से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिविर में बच्चों ने रंगों के जरिए अपनी कल्पनाओं को कैनवास पर उतारकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समारोह में शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कला के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    9 − 3 =