सीबीएसई 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार इस साल करीब 18.5 लाख से ज्यादा बच्चों को हैं। जिनके परिणाम जल्द जारी होने वाले हैं।
आपको बता दें कि डिजिलॉकर पर सीबीएसई रिजल्ट को लेकर अपडेट आ गई है। जिसमें CBSE Class 12th Result 2026 Coming soon लिखा आ रहा है। इससे जानकारी मिलती है, कि सीबीएसई द्वारा 12th बोर्ड रिजल्ट को जल्द जारी किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आपने रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर अपना चेक कर सकेंगे।
CBSE 12th Result 2026: कैसे देखें अपना रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद CBSE 12th Result देखने के लिए छात्र नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
- स्टेप 1 : सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2 : अब विंडो खुलने के बाद होमपेज पर CBSE 12th Result 2026 Link पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 : इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
- स्टेप 4 : आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट शो हो जाएगा।
- स्टेप 5 : इसे आप प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
CBSE 12th Result 2026: कहां कर सकते हैं चेक?
सीबीएसई 12वीं का परिणाम स्टूडेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर और उमंग ऐप और अपार आईडी पर देखा जा सकता है। आप इन ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।
CBSE 12th Result 2026: ऑफिशियल वेबसाइट
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- www.digilocker.gov.in
