Mahavir Jayanti 2025 in hindi : महावीर जयंती जिसे हम सभी महावीर जन्म कल्याणक के नाम से भी जाना जाते हैं, यह महवीर जंयती जैन समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों में से एक है। इस दिन जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर (आध्यात्मिक गुरु) भगवान महावीर की जयंती को मनाते हैं। 2025 में महावीर जयंती गुरुवार, 10 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त जैन मंदिरों में प्रार्थना करने और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ साथ एक सुसज्जित रथ में भगवान महावीर की मूर्ति के साथ एक भव्य जुलूस (रथ यात्रा) अक्सर निकालते हैं। दुनिया भर में महावीर जयंती जैन समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, जो भगवान महावीर की शिक्षाओं को याद करने और उनका अभ्यास करने का अवसर प्रदान करती है। इस दिन भारत के कई हिस्सों में एक राजपत्रित अवकाश भी रहता है।
अक्सर देखा गया है कि इन महत्वपूर्ण पर्व से संबंधित कई प्रश्न हमारी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं, ऐसे में हम कई बार प्रश्नों का जवाब नहीं दे पाते है। इसलिए sikshatak.com आपकी हर आगामी परीक्षाओं ध्यान में रखते हुए। हर विषय पर क्विज आपको दे रहा है। जिससे आप इसकी मदद से परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें। Mahavir Jayanti 2025 in hindi से संबंधित प्रश्नों के उत्तर यहां पढें।
प्रश्न 1: महावीर जयंती कब और क्यों मनाई जाती है?
उत्तर : महावीर जयंती महावीर जैन के जन्म के उपलक्ष में यह पर्व मनाया जाता है।
प्रश्न 2: भगवान महावीर क्यों प्रसिद्ध हैं?
उत्तर : भगवान महावीर ने दुनिया को सत्य, अहिंसा का पाठ पढ़ाया था।
प्रश्न 3: महावीर जयंती कब मनाई जाती है?
उत्तर : महावीर जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाती है।
प्रश्न 4: महावीर स्वामी के पिता का क्या नाम था?
उत्तर : महावीर स्वामी के पिता का नाम राजा सिद्धार्थ था।
प्रश्न 5: महावीर स्वामी के माता का क्या नाम था?
उत्तर : महावीर स्वामी के माता का नाम रानी त्रिशला था।
प्रश्न 6: महावीर का असली नाम क्या था?
उत्तर : महावीर का असली नाम वर्धमान था।
प्रश्न 7: बौद्ध ग्रंथों में महावीर का उल्लेख है किसमेें किया गया है?
उत्तर : बौद्ध ग्रंथों में महावीर का उल्लेख है प्रचारात्मक कल्पसूत्र और आचारांग सूत्र में किया गया है।
प्रश्न 8: महावीर जयंती में किसकी पूजा की जाती है?
उत्तर : महावीर जयंती में भगवान महावीर की पूजा की जाती है।
प्रश्न 9: बुद्ध और महावीर में से कौन बड़ा है?
उत्तर : बुद्ध और महावीर में से बुद्ध बड़े हैं।
प्रश्न 10: जैन धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर : जैन धर्म के संस्थापक प्रथम तीर्थंकर ऋषभ देव या आदिनाथ थे।
प्रश्न 11: महावीर किस धर्म के थे?
उत्तर : महावीर जैन धर्म के थे।
प्रश्न 12: महावीर स्वामी जैन धर्म के कौनसे तीर्थंकर थे?
उत्तर : महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर थे।
प्रश्न 13: महावीर का जन्म किस ईसा पूर्व का माना जाता है?
उत्तर : उनका जन्म ईसा पूर्व 599 वर्ष माना जाता है।
प्रश्न 14: भगवान महावीर का निर्वाण दिवस कब है?
उत्तर : भगवान महावीर का निर्वाण दिवस 1 नवम्बर को मनाया जाएगा।
प्रश्न 15: महावीर की मृत्यु कहाँ हुई थी?
उत्तर : महावीर की मृत्यु बिहार के पावापुरी (राजगीर) में हुई थी।
संबंधित अर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को Mahavir Jayanti 2025 in hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक ट्रेंडिग इवेंट के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।