Job Oriented Diploma Courses 2026 : ग्रेजुएट और प्रोफेशनल लोगों के बीच जॉब ओरिएंटेड डिप्लोमा कोर्स बेहद लोकप्रिय हैं। आमतौर पर ये कोर्स 6 से 12 महीने की अवधि के शॉर्ट टर्म कोर्स होते हैं। इसलिए जो लोग ऑन कैंपस जाकर अधिक पैसे खर्च करके और अधिक समय नहीं बर्बाद करना चाहते हैं, उनके लिए ये ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स एक बेहतरीन विकल्प है। वर्तमान दौर की बात करें तो आज की स्थिति ऐसी है कि आप जिस भी क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं या पाना चाहते हैं, आपको उस क्षेत्र में कार्य अनुभव (वर्किंग एक्सपीरियंस) और स्किल को अधिक महत्व दिया जाता है।
ये जॉब ओरिएंटेड डिप्लोमा कोर्स कम समय लेने वाले लचीले (फ्लेक्सिबल) कोर्स होते हैं, जो आपका ज्यादा समय नहीं लेते और आपको मूल्यवान स्किल प्रदान करते हैं। इस लेख में हमने ऐसे ही कुछ जॉब ओरिएंटेड डिप्लोमा कोर्स (Job Oriented Diploma Courses 2026) के बारे में बताया है, जिन्हें छात्र 12वीं पास, ग्रेजुएट या कार्यरत पेशेवर (वर्किंग प्रोफेशनल) भी कर सकते हैं और अपने करियर में ग्रोथ ला सकते हैं।
Job Oriented Diploma Courses 2026 : PG Diploma in Management (PGDM)
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (BIMTech) के सहयोग से पेश किया जाने वाला यह एक लॉन्ग टर्म (2 वर्षीय) PGDM कोर्स है। इसके अंतर्गत बिज़नेस मैनेजमेंट, रिटेल मैनेजमेंट, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और बैंकिंग इंश्योरेंस & फाइनेंस सर्विस जैसे कोर्स आते हैं। इसके साथ ही आप इसमें कुछ मैनेजमेंट स्किल जैसे मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, सप्लाई चैन मैनेजमेंट और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे स्किल सीखते हैं।
PGDM कोर्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आप विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्किल और ज्ञान प्राप्त करते हैं। इस कोर्स के माध्यम से आप विभिन्न उद्योगों (इंडस्ट्रीज़) में मैनेजमेंट के पदों को प्राप्त कर सकते हैं।
Job Oriented Diploma Courses 2026 : PG Diploma in Data Science
यह कोर्स मुख्य रूप से वर्किंग प्रोफेशनल (कामकाजी लोगों) के लिए बेहद लाभदायक है। इसमें छात्र इन पांच क्षेत्रों – बिजनेस एनालिटिक्स, डेटा इंजीनियरिंग, डीप लर्निंग, बिजनेस इंटेलीजेंस/डेटा एनालिटिक्स और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग में से किसी एक को चुन सकते हैं। इस कोर्स के अंतर्गत 14 प्रोग्रामिंग टूल/भाषाएं और 60 से अधिक प्रोजेक्ट शामिल हैं।
डेटा साइंस के इस कोर्स के जरिए आप भारत की शीर्ष कंपनियों में डेटा एनालिस्ट, प्रोडक्ट एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट, डेटा इंजीनियर, और मशीन लर्निंग इंजीनियर जैसी पदों के लिए तैयार हो जाएंगे।
Job Oriented Diploma Courses 2026 : PG Diploma in Software Development (Full- Stack Development)
इस कोर्स नाम से ही यह स्पष्ट हो रहा है कि यह एक फुल स्टैक डेवलपमेंट कोर्स है। इसमें नौ से अधिक प्रोजेक्ट, भाषाएं और 15 प्रोग्रामिंग टूल शामिल होते हैं, जो छात्रों को जावास्क्रिप्ट, जावा, रिएक्ट, AWS, स्प्रिंग और हाइबरनेट जैसे टूल का उपयोग करके मजबूत और स्केलेबल वेबसाइट/वेब ऐप इंटरैक्टिव वेब UI और बैकएंड API बनाना सिखाते हैं। इस कोर्स के अंतर्गत छात्रों को 4 महीने का डेटा साइंस और मशीन लर्निंग जैसे कोर्स का एग्जीक्यूटिव सर्टिफिकेशन मुफ्त में प्रदान करते हैं।
इस कोर्स में डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद आप फुल-स्टैक डेवलपर, फ्रंटएंड डेवलपर, बैकएंड डेवलपर और UI डेवलपर बनने के अवसर प्राप्त होते हैं।
Job Oriented Diploma Courses 2026 : Advance Certificate in Machine Learning – IIT Delhi
इस ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स के अंतर्गत 90 घंटे से अधिक के कोर्स को कवर किया जाता है। इस डिप्लोमा कोर्स को 8 मॉड्यूल में बांटा गया है, जिसमें डेटा साइंस टूल किट, मशीन लर्निंग I, मशीन लर्निंग II, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, रिइनफोर्समेंट लर्निंग, डीप लर्निंग और डिप्लॉयमेंट & कैप्सटोन प्रोजेक्ट शामिल हैं।
इसमें छात्र पायथन, टेन्सरफ्लो, स्किकिट-लर्न, केरस, NLTK, MySQL और AWS जैसे उपकरणों का उपयोग करके 3 से अधिक असाइनमेंट पर काम कर सकते हैं। इसके साथ ही, छात्र उद्योग विशेषज्ञों (इंडस्ट्री एक्सपर्ट) के साथ मिलकर मार्गदर्शन सत्रों का आनंद ले सकते हैं।
Job Oriented Diploma Courses 2026 : Advanced Certificate Programme in Cloud Backend Development
इस कोर्स के अंतर्गत छात्र एल्गोरिदम और डेटा संरचनाओं के बारे में सीखते हैं। इसके साथ ही छात्र इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना, वर्चुअल मशीन (VM) के साथ काम करना, नेटिव क्लाउड एप्लिकेशन बनाना और डिप्लॉय करना जैसे काम सीखते हैं। इस कोर्स में सात एसाइनमेंट शामिल हैं – जावा, पायथन, अमेज़न डायनेमोडीबी, एडब्ल्यूएस (AWS) और गिट जैसी दस प्रोग्रामिंग भाषाएँ शामिल हैं। इसमें व्यक्तिगत (पर्सनल) शिक्षण सहायता के साथ ही आपको नेटवर्किंग से संबंधित ज्ञान को जानने का अवसर भी प्राप्त होगा।
यदि आप इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करते हैं तो आपको क्लाउड डोमेन में नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जैसे: क्लाउड आर्किटेक्ट, क्लाउड डेवलपर, क्लाउड सॉफ्टवेयर डेवलपर, क्लाउड एडमिनिस्ट्रेटर, और क्लाउड इंजीनियर।
Job Oriented Diploma Courses 2026 : PG Diploma in Software Development (Blockchain)
ब्लॉकचेन तकनीकी के क्षेत्र में एक उभरता हुआ क्षेत्र है, जिसमें छात्रों को विभिन्न ब्लॉकचेन टूल्स और कॉन्सेप्ट जैसे एथेरियम, फैब्रिक, कंपोजर, हाइपरलेजर, कोर बैकएंड डेवलपमेंट, सॉलिडिटी( एजाइल,MVC फ्रेमवर्क, API और डायनेमिक प्रोग्रामिंग) और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स से परिचित कराता है।
छात्रों को इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के बाद ब्लॉकचेन डेवलपर, ब्लॉकचेन इंजीनियर, ब्लॉकचेन आर्किटेक्ट, ब्लॉकचेन कंसल्टेंट, हाइपरलेजर डेवलपर, एथेरियम डेवलपर, और सॉलिडिटी डेवलपर जैसे रोजगार के कई विकल्प मिलते हैं।
Job Oriented Diploma Courses 2026 : Certificate Programme in Operations Management and Analytics
दुनिया भर में प्रसिद्ध भारतीय शिक्षण संस्थान IIT दिल्ली द्वारा 6 महीने का यह कोर्स पेश किया जाता है। इस पाठ्यक्रम को कार्यरत पेशेवर (वर्किंग प्रोफेशनल) के लिए मुख्य रूप से तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य बिजनेस और डेटा एनालिटिक्स जैसी स्किल को विकसित करना है। इस कोर्स में 30 से अधिक वीडियो शामिल है, जो छात्रों को ऑपरेशन मैनेजमेंट और एनालिटिक्स की समझ विकसित करने में मदद करते हैं।
FAQs
उत्तर: डिप्लोमा में सबसे अच्छा कोर्स आपकी रुचि और करियर लक्ष्य पर निर्भर करता है, लेकिन इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर), हेल्थकेयर (फार्मेसी, नर्सिंग, MLT), और डिजिटल टेक्नोलॉजी (डिजिटल मार्केटिंग, वेब डेवलपमेंट, डेटा साइंस) के क्षेत्र में उच्च मांग वाले और बेहतरीन अवसर वाले डिप्लोमा कोर्स हैं।
उत्तर: जल्दी नौकरी पाने के लिए आप कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, और शॉर्ट-टर्म स्किल्स वाले कोर्स कर सकते हैं।
उत्तर: घर बैठे आप डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग, वेब डेवलपमेंट, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, डेटा एंट्री, ऑनलाइन ट्यूटरिंग, ऐप डेवलपमेंट, और AI/मशीन लर्निंग जैसे कई कोर्स कर सकते हैं।
उत्तर: सबसे छोटा मेडिकल कोर्सबीएससी नर्सिंग (Bachelor of Science in Nursing) है।
उत्तर: भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, डिजिटल मार्केटिंग और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में कोर्सेज की सबसे ज़्यादा डिमांड रहेगी।
सम्बंधित आर्टिकल
📚 Free Notes और Daily PDF के लिए हमसे जुड़ें:
👉 Daily Current Affairs PDF के लिए WhatsApp Group जॉइन करें: यहाँ क्लिक करें और ग्रुप जॉइन करें 🟢
👉 Videos के लिए YouTube चैनल सब्सक्राइब करें: यहाँ क्लिक करें और Subscribe करें 🔴
👉 Daily GK Shorts/Reels देखने के लिए Instagram पर फॉलो करें: यहाँ क्लिक करें और Follow करें 📸
👉 Latest Job Alerts सबसे पहले पाने के लिए Facebook पेज लाइक करें: यहाँ क्लिक करें 🔵
अगर आपको Siksha Tak का यह आर्टिकल पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और ज्ञान का प्रकाश फैलाएं।
उम्मीद है आप सभी पाठकों को Job Oriented Diploma Courses 2026 से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

