अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) केवल एक उत्सव नहीं — यह नारी के सम्मान, अधिकार और योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस वर्ष हमने कई विशेषज्ञों और शिक्षाविदों से अनुरोध किया कि वे भारतीय नारी पर अपने विचार साझा करें। उन्हीं के विचारों को यहाँ एक साथ प्रस्तुत किया जा रहा है।
भारतीय नारी: परंपरा, शक्ति और राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी
— प्रो. राजकिशोरी सिंह, चित्रकला विभाग, आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय, कानपुर
“नारी सम्मान और समान अवसर ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार हैं।”
हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) विश्वभर में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और योगदान को स्मरण करने के लिए मनाया जाता है। भारतीय विचारधारा में नारी को केवल सामाजिक इकाई नहीं, बल्कि सृजन, शक्ति और संस्कृति की आधारशिला माना गया है। प्राचीन भारतीय वाङ्मय में कहा गया है —

“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” अर्थात — जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है।
भारतीय परंपरा में नारी को शक्ति, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। हमारी सांस्कृतिक चेतना में सरस्वती ज्ञान की देवी, लक्ष्मी समृद्धि की प्रतीक और दुर्गा शक्ति का स्वरूप मानी जाती हैं। वैदिक काल में भी गार्गी और मैत्रेयी जैसी विदुषियों ने दर्शन और ज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समकालीन भारत में भी महिलाएँ कला, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। लोक कला के क्षेत्र में कई महिला कलाकारों ने अपनी परंपराओं को संरक्षित कर वैश्विक पहचान दिलाई है। मिथिला चित्रकला की कलाकार शांति देवी पासवान को पद्मश्री से सम्मानित किया गया, जिन्होंने पारंपरिक गोदना शैली को नई पहचान दी।
लोक संगीत के क्षेत्र में मालिनी अवस्थी और शारदा सिन्हा ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
इसके साथ ही आज की भारतीय नारी राष्ट्र की सुरक्षा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। कर्नल सोफिया कुरैशी (Indian Army) और Wing Commander व्योमिका सिंह (Indian Air Force) — इन दोनों महिला अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर (7 मई 2025) की मीडिया ब्रीफिंग का सकुशल संचालन किया और यह सिद्ध किया कि साहस और क्षमता किसी सीमा में बंधे नहीं होते।
इस प्रकार भारतीय नारी परंपरा और आधुनिकता के समन्वय का सशक्त उदाहरण है। कला, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के माध्यम से वह न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को भी सशक्त बना रही है।
📝 Exam Corner: Women’s Day से जुड़े जरूरी GK प्रश्न
Q. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है? ✅ 8 मार्च को
Q. International Women’s Day की शुरुआत कब और किसने की? ✅ 1910 में क्लारा जेटकिन (Clara Zetkin) ने | UN ने 1975 में मान्यता दी
Q. “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते…” श्लोक का अर्थ क्या है? ✅ जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है
Q. वैदिक काल की किन दो विदुषियों का नाम UPSC में अक्सर आता है? ✅ गार्गी और मैत्रेयी
Q. ऑपरेशन सिंदूर की मीडिया ब्रीफिंग किसने की? ✅ कर्नल सोफिया कुरैशी (Indian Army) और Wing Commander व्योमिका सिंह (Indian Air Force) — 7 मई 2025
Q. ऑस्टियोपोरोसिस को ‘Silent Disease’ क्यों कहते हैं? ✅ क्योंकि शुरुआत में कोई लक्षण नहीं होते — fracture होने पर ही पता चलता है
Q. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की शुरुआत कब और कहाँ हुई? ✅ 22 जनवरी 2015, पानीपत, हरियाणा
Q. IWD 2026 की UN Official थीम क्या है? ✅ “Rights. Justice. Action. For ALL Women and Girls”

