UPSSSC Lower PCS Exam

UPSSSC Lower PCS Exam: लोअर पीसीएस भर्ती परीक्षा के लिए नोटि‍फि‍केशन जारी, यहां लें पूरी डिटेल्‍स

UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026: उत्‍तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लोअर पीसीएस (Lower PCS) भर्ती परीक्षा के लिए अध‍िसूचना जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा लिए 29 मई, 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रि‍या को शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए उम्‍मीदवार 18 जूून, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार इस खबर में आगे दिए गए नोटि‍फ‍िकेशन को देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां :

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 29 मई, 2026
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि18 जूून, 2026
आवेदन शुल्‍क जमा करने की अंतिम तिथि29 मई, 2026
आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तिथि25 जूून, 2026

Lower PCS भर्ती परीक्षा के लिए आयु सीमा : 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्‍यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 40 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई आध‍िकारि‍क नोटिफिकेशन को पढ़ें।

PCS भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षिक योग्यता :

इच्‍छुक उम्मीदवारों की न्‍यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होना आवश्‍यक है। शैक्षिक से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई आध‍िकारि‍क नोटिफिकेशन को पढ़ें।

UPSSSC भर्ती के लिए पदों का विवरण :

पदों का नामपदों की संख्या
लोअर पीसीएस (Lower PCS) मुख्‍य भर्ती परीक्षा2285 पद

UPSSSC PCS भर्ती के लिए चयन प्रक्रि‍या :

  • ल‍िखि‍त परीक्षा
  • ल‍िखि‍त परीक्षा में एक प्रश्‍नपत्र होगा, जिसमें कुल 100 प्रश्‍न होंगे।
  • समय दो घंटे का होगा।
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रवाधान है।

लोअर पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया :

  • इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की अध‍िकारि‍क वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक के जरिए सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गर्ई अधिसूचना पढ़ें।

Apply Online Link 

आधि‍कारि‍क नोट‍िफि‍केशन के लिएयहां क्ल‍िक करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिएयहां क्ल‍िक करें  (लिंक 29 मई 2026 को सक्रिय होगा)
आध‍िकार‍िक वेबासइट पर जाने के लिएयहां क्ल‍िक करें
UPSSSC Lower PCS सिलेबसयहां क्ल‍िक करें 

उम्मीद है आप सभी पाठकों को UPSSSC Lower PCS Recruitment in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्‍य सरकारी नौकरी की लेटेस्‍ट अपडेटस को पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    18 − nine =