UP TGT Syllabus in Hindi

UP TGT Syllabus in Hindi : यूपी टीजीटी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार यहाँ देखें परीक्षा पैटर्न और सिलेबस 

UP TGT Syllabus in Hindi : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा (UPSESSB) सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (UP TGT) की परीक्षा आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में विषय विशिष्ट शिक्षक बनने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है।

इस लेख में हमने परीक्षा विवरण, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, परीक्षा संबंधित टिप्स और ट्रिक्स और UP TGT की महत्वपूर्ण बुक्स की लिस्ट साझा की है, जो इस परीक्षा में मददगार साबित हो सकती है। आइए UP TGT परीक्षा के बारे में विस्तार से जानते हैं-

UP TGT Exam Overview : परीक्षा विवरण

परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर  (TGT)
संचालन निकायUttar Pradesh Secondary Education Service Selection Board (UPSESSB)
परीक्षा का मोडऑफलाइन 
कुल प्रश्न125
कुल अंक500
प्रश्नों की प्रकृति बहुविकल्पी (MCQ)
समय2 घंटे
निगेटिव मार्किंग गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं है।
भाषाहिन्दी & अंग्रेजी
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा+ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

UP TGT Exam Pattern: यूपी टीजीटी परीक्षा का उद्देश्य जनरल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और संबंधित विषय में उम्मीदवारों की दक्षता का आंकलन करके उन्हें संबंधित क्षेत्रों के लिए चयनित करना होता है। इस परीक्षा में कुल 125 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का निर्धारित किया गया है। परीक्षा के लिए 2 घंटे दिए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए जायेंगे, जिसमें से केवल एक ही सही होगा। उम्मीदवार को जो उत्तर सही लगता है उसे वह गोला काले बॉलप्वाइंट पेन से छायांकित करना होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, जिससे उम्मीदवार बिना डरे सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। 

      विषय प्रश्नों की कुल संख्या      कुल अंक        समय
जनरल अवेयरनेस 

        125


         500


        2 घंटे
जनरल इंग्लिश 
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 
संबंधित विषय
  • परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 125 होगी, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रारूप में पूछे जायेंगे।
  • परीक्षा के लिए कुल समय 2 घंटे निर्धारित किया गया है।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जायेंगे।
  • परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

UP TGT Syllabus in Hindi : जनरल अवेयरनेस सिलेबस 

  • इतिहास
  • भूगोल
  • अर्थव्यवस्था 
  • राजनीति
  • भारतीय संविधान
  • खेल 
  • संस्कृति
  • करेंट अफेयर्स 
  • वैज्ञानिक अनुसंधान 
  • उत्तर प्रदेश का इतिहास 

UP TGT Syllabus in Hindi : क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सिलेबस

  • सरलीकरण 
  • समय 
  • दूरी
  • परसेंटेज 
  • लाभ हानि
  • औसत
  • सिम्पल इंट्रेस्ट 
  • कंपाउड इंट्रेस्ट 
  • बोट & स्ट्रीम्स 
  • डेटा इंटरप्रिटेशन 

UP TGT Syllabus in Hindi : अंग्रेजी सिलेबस

  • Verb 
  • Adverb 
  • Idioms and phrase 
  • Reading Comprehension 
  • Error Correction 
  • Article 
  • Fill in the Blanks 
  • Tenses 
  • Unseen passage 
  • Synonyms 
  • Antonyms 
  • Vocabulary 
  • Subject Verb-agreement

UP TGT Syllabus in Hindi : संबंधित विषय

  • जीव विज्ञान
  • भौतिक विज्ञान
  • रासायनिक विज्ञान
  • इतिहास
  • भूगोल
  • नागरिक शास्त्र
  • वनस्पति विज्ञान
  • मानसिक क्षमता
  • उर्दू
  • संगीत
  • मनोविज्ञान
  • समाजशास्त्र
  • सिलाई
  • बुनाई
  • व्यापार
  • कृषि
  • अंकशास्त्र
  • संस्कृत
  • सैन्य विज्ञान

How to Cover UP TGT Syllabus in Hindi : यूपी टीजीटी सिलेबस कैसे कवर करे?

यूपी टीजीटी परीक्षा की तैयारी के लिए स्मार्ट स्टडी, निरंतरता (Consistency) और हाई क्वालिटी स्टडी की आवश्यकता होती है। यह योजना आपको लगातार अभ्यास और रिवीज़न के साथ-साथ निर्धारित समय में पूरा करने में मदद करती है। यूपी टीजीटी के सिलेबस को आसानी से कवर करने के लिए यहां निम्न सुझाव दिए गए हैं – 

  • सभी महत्वपूर्ण विषयों की एक लिस्ट बनाने के लिए यूपी टीजीटी सिलेबस को सावधानी पूर्वक पढ़ें।
  • नवीनतम सिलेबस के अनुसार प्रभावी स्टडी प्लान बनाएं, जिसमें परीक्षा के अनुसार प्रत्येक विषय के लिए पर्याप्त समय निर्धारित करें।
  • नवीनतम सिलेबस के आधार पर ही बुक्स का चयन करें।
  • सिलेबस जब 50% पूरा हो जाए, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। इससे आपको अपने कमजोर क्षेत्रों के बारे में पता चलेगा ।
  • शॉर्ट नोट्स जरूर बनाएं, जिससे परीक्षा के समय रिवीजन करने में आसानी हो।

UP TGT Exam Preparation Tips & Tricks : यूपी टीजीटी टिप्स और ट्रिक्स

UP TGT परीक्षा में सफलता पाने के लिए अभ्यार्थियों को पूरी लगन और सावधानी से परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। नीचे परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ सुझाव दिए गए है, जो आपकी परीक्षा में मददगार साबित हो सकती हैं-

  • उम्मीदवारों को UP TGT परीक्षा पैटर्न का पालन करना चाहिए।
  • उम्मीदवारों को कम से कम एक बार पूरे सिलेबस को कवर करना चाहिए।
  • अभ्यार्थियों को समय-समय पर सभी विषयों का रिवीजन जरूर करना चाहिए।
  • अभ्यार्थी पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट का अभ्यास जरूर करें।
  • उम्मीदवार अपने अध्ययन में सुधार लाने के लिए छोटे छोटे ब्रेक जरूर लेते रहें, इससे पढ़ने में मन लगा रहता है और बोरियत का एहसास नहीं होता है। 

Best Books for UPTGT

ARIHANT EXPERTUttar Pradesh (UP ) TGT Ganit (Old Edition)यहाँ से खरीदें 
Uttar Pradesh Prashikshit Snatak (TGT) Pariksha – Vigyan (Old Edition)यहाँ से खरीदें
UP TGT Science/Vigyan 15 Practice Sets with Latest Solved Papers for Uttar Pradesh Teacher Recruitment Vacancy 2025यहाँ से खरीदें
Team PrabhatUP TGT Agriculture/Krishi 14 Practice Sets with Latest Solved Papers for Uttar Pradesh Teacher Recruitment Vacancy 2025यहाँ से खरीदें
UP TGT (SAMAJIK VIGYAN)- BHUGOL-(Rs.350)यहाँ से खरीदें
UP.) TGT-SAMAJIK VIGYAN- NAGRIK SHASHTRA-(Rs.250)यहाँ से खरीदें
UP TGT Hindi Bhasha 14 Practice Sets with Latest Solved Papers for Uttar Pradesh Teacher Recruitment Vacancy 2025यहाँ से खरीदें
UP TGT Home Science/Grah Vigyan 14 Practice Sets with Latest Solved Papers for Uttar Pradesh Teacher Recruitment Vacancy 2025यहाँ से खरीदें
UP-TGT MATHSयहाँ से खरीदें
TOPPERSNOTES Uttar Pradesh Trained Graduate Teacher (UPTGT) Mathematics Latest Edition Set of 3 Books in Hindi Medium [Paperback] TOPPERSNOTES [Paperback] TOPPERSNOTESयहाँ से खरीदें

FAQs

प्रश्न: टीजीटी के पेपर में कौन-कौन से विषय आते हैं?

उत्तर: यूपी टीजीटी में निम्नलिखित विषय शामिल हैं- हिंदी, गणित, गृह विज्ञान, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, वाणिज्य, कृषि, कला, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और संगीत। 

प्रश्न: TGT शिक्षक कौन सी कक्षा पढ़ाते हैं?

उत्तर: टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) शिक्षक कक्षा 6 से 10 तक पढ़ाते हैं।

प्रश्न: क्या TGT के लिए बीएड जरूरी है?

उत्तर: हाँ, टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) पद के लिए बीएड (B.Ed.) की डिग्री अनिवार्य है।

प्रश्न: TGT कितने साल का होता है?

उत्तर: ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) योग्यता की बात करें तो संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और 2 वर्षीय बीएड की डिग्री होनी चाहिए।

प्रश्न: टीचर बनने के लिए कौन-कौन से टेस्ट देने पड़ते हैं?

उत्तर: टीचर बनने के लिए आपको शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) या केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देनी होती है।

सम्बंधित आर्टिकल

UPSC Syllabus in HindiLT Grade Syllabus in Hindi
UPTET Syllabus in HindiRRB Group D Books 2025
IBPS SO Syllabus SBI PO Syllabus in Hindi
MP TET Syllabus in Hindi RO ARO Syllabus in Hindi 
SSC MTS Syllabus in HindiUP Lekhpal Syllabus in Hindi
UP PET Syllabus in HindiUPSSSC PET Syllabus in Hindi 
RRB NTPC Syllabus in HindiCTET Syllabus in Hindi 
UP Super TET Syllabus in Hindi

उम्मीद है आप सभी पाठकों को UP TGT Syllabus in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    nine + 5 =