UP PET 2025 Syllabus: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से वर्ष 2025 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में करीब 40 लाख अभ्यर्थी भाग लेते हैं। जो भी अभ्यर्थी इस एग्जाम की तैयारियों में लगे हैं और कम समय में बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं उनके लिए सिलेबस महत्वपूर्ण है। ऐसे अभ्यर्थी सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारियों को पुख्ता कर सकते हैं। सिलेबस के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने से आप फालतू की चीजों में समय बर्बाद करने से बचेंगे।
UP PET 2025 Syllabus: यूपीएसएसएससी पीईटी एग्जाम में सवालों की संख्या
यूपी पीईटी एग्जाम में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होता है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जाता है।
विषयानुसार पाठ्यक्रम एवं उनके लिए निर्धारित अंक
- भारतीय इतिहास: 5 अंक
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: 5 अंक
- भूगोल: 5 अंक
- भारतीय अर्थव्यवस्था: 5 अंक
- भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन: 5 अंक
- सामान्य विज्ञान: 5 अंक
- प्रारंभिक अंकगणित: 5 अंक
- सामान्य हिंदी: 5 अंक
- सामन्य अंग्रेजी: 5 अंक
- तर्क एवं तर्क शक्ति: 5 अंक
- सामयिकी: 10 अंक
- सामान्य जागरूकता: 10 अंक
- अपठित हिंदी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण: 10 अंक
- ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण: 10 अंक
- तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण: 10 अंक
संबंधित सिलेबस ब्लाॅग
उम्मीद है आप सभी पाठकों को UP PET 2025 Syllabus से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य परीक्षा से संबंधित सिलेबस के पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

