Top Vocational Courses in India

Top Vocational Courses in India 2026 : पढ़ाई के साथ-साथ करनी है नौकरी भी, तो यहाँ देखें क्या होते हैं वोकेशनल कोर्स?, पढ़ें पूरी जानकारी

Top Vocational Courses in India 2026 : क्या आपने हाल ही में 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और अपने स्किल को निखारना चाहते हैं या अपने करियर में ग्रोथ चाहते हैं? तो ये वोकेशनल कोर्स आपके लिए ही हैं। देश भर से हर साल बहुत सारे छात्र वोकेशनल कोर्स की ओर रुख कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं वोकेशनल कोर्स क्या होते हैं? वोकेशनल कोर्स मुख्य रूप से वे शैक्षिक प्रोग्राम होते हैं, जिसमें प्रैक्टिकल स्किल पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं और छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करते हैं। यदि आप भी वोकेशनल कोर्स करने का विचार बना रहे हैं, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। इस लेख में हमने वोकेशनल कोर्स क्या होता है? 10वीं और 12वीं के बाद कौन से वोकेशनल कोर्स सबसे अच्छे हैं? इन सभी के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, पूरी जानकारी के लिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें। 

What is vocational courses : वोकेशनल कोर्स क्या हैं?

वोकेशनल कोर्स वे होते हैं, जिन्हें करने के बाद आप डायरेक्ट नौकरी पा सकते हैं। इन्हें जॉब ओरिएंटेड या नौकरी उन्मुख कोर्स भी कहा जाता है, ये ऐसे कोर्स होते हैं जो 10वीं पास करने के बाद शुरू किए जा सकते हैं, इनमें आईटीआई (ITI), डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स जो तकनीकी (Engineering, IT), सेवा क्षेत्र (Hotel Management, Health Care), या रचनात्मक क्षेत्रों (Animation, Design) में होते हैं, ये सभी वोकेशनल कोर्स के नाम से लोकप्रिय हैं। इन सभी कोर्स का उद्देश्य प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा जोर देना होता है। नीचे कुछ 10वीं और 12वीं के बाद किए जाने वाले वोकेशनल कोर्स की लिस्ट दी गई है- 

Top Vocational Courses in India 2026 : Animation Designing

वर्तमान में एनीमेशन पाठ्यक्रम की मांग बढ़ती जा रही है। एडवांस टेक्नोलॉजी से पहले फिल्म एनीमेशन में एनीमेशन पारदर्शी सेल्युलाइड शीट पर हाथ से बने हुए चित्र होते थे लेकिन अब स्मार्ट फिल्म मेकिंग तकनीकी के साथ ये चित्र गतिशील इमेजेस में परिवर्तित हो गए हैं। इस क्षेत्र में छात्र डिप्लोमा और सर्टिफिकेट जैसे कोर्स कर सकते हैं। एनीमेशन डिजाइनिंग में 2D और 3D एनिमेशन, गेम डिजाइन और विजुअल इफेक्ट्स शामिल होते हैं।

अपेक्षित (एक्सपेक्टेड) वेतन: 2.5-4 लाख प्रति वर्ष।

एवरेज कोर्स फीस : 50,000-3,00,000 रुपये।

टॉप यूनिवर्सिटी: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी), अहमदाबाद, सृष्टि मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डिजाइन (आईआईएडी)।

नौकरी के अवसर: एनिमेटर, स्टोरीबोर्ड आर्टिस्ट, VFX आर्टिस्ट, टेक्निकल एनिमेटर, वेब डिजाइनर, 3D मॉडलर।

Top Vocational Courses in India 2026 : Fashion Design

आज के समय में फैशन डिजाइनिंग बेहद लोकप्रिय और मांग वाला कोर्स है। जो छात्र फैशन के क्षेत्र में अपन करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह कोर्स विभिन्न अवसर प्रदान करता है। फैशन डिजाइनर का मुख्य कार्य कपड़े स्टाइल और डिजाइन करने का होता है, वे कुछ मशहूर हस्तियों और मॉडलों के लिए कपड़े डिजाइन करते हैं। इस कोर्स से आपके करियर को ग्रोथ मिलेगा, क्योंकि यदि आपके डिजाइन किए हुए कपड़े मशहूर हो जाते हैं, तो आपको मॉडलों के कपड़े डिजाइन करने का काम आसानी से मिल सकता है।

अपेक्षित (एक्सपेक्टेड) वेतन: 3-6 लाख प्रति वर्ष

एवरेज कोर्स फीस : 20,000-2,00,000 रुपये

टॉप यूनिवर्सिटी: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डिजाइन (आईआईएडी) दिल्ली, सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एसआईडी) पुणे

नौकरी के पद: फैशन डिजाइनर, फैशन बायर, फैशन उद्यमी (एंटरप्रेन्योर), फैशन स्टाइलिस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर

Top Vocational Courses in India 2026 : Health Care Administration

स्वास्थ्य सेवा संबंधी वोकेशनल कोर्स मुख्य रूप से चिकित्सा से संबंधित होते है और साइंस साइड वाला कोई भी छात्र इन वोकेशनल कोर्स में शामिल हो सकता है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवा उद्योग आजकल सबसे बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। यदि आप इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं, तो 12वीं के बाद आगे की शिक्षा के लिए इस विकल्प का चयन कर सकते हैं। वर्तमान में इस वोकेशनल कोर्स की मांग भी बहुत है और करियर के लिए यह एक अच्छा विकल्प भी है। 

अपेक्षित (एक्सपेक्टेड) वेतन : 2.5-6 लाख प्रति वर्ष

एवरेज कोर्स फीस : ₹30,000-₹3,00,000

टॉप यूनिवर्सिटी: एम्स दिल्ली, क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) वेल्लोर और मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE)

नौकरी के पद: फ्रंट डेस्क कॉर्डिनेटर, पेशेंट रिलेशन मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, फ्लोर इंचार्ज, सुप्रिटेंडेंट, अस्पताल प्रशासक (एडमिनिस्ट्रेटर) ।

Top Vocational Courses in India 2026 : Digital Marketing

आजकल सब कुछ ऑनलाइन मौजूद है, यही कारण है कि किसी भी बिजनेस के लिए अपने कस्टमर तक पहुंचने या जोड़ने के लिए डिजिटल मार्केटिंग सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। डिजिटल मार्केटिंग का अर्थ है इंटरनेट और अन्य डिजिटल माध्यमों जैसे ईमेल, सोशल मीडिया, वेबसाइट, सर्च इंजन का इस्तेमाल करके सेवाओं और उत्पादों (Product) का प्रचार करना, ताकि वह प्रोडक्ट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके और ज्यादा लोगों को आकर्षित कर सके। इसमें SEO, ईमेल मार्केटिंग,SEM,सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग जैसी कई तकनीकें शामिल हैं।

अपेक्षित (एक्सपेक्टेड) वेतन: 2.5-10 लाख प्रति वर्ष

एवरेज कोर्स फीस : ₹30,000-₹1,00,000

टॉप यूनिवर्सिटी : प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय, बैंगलोर, चितकारा बिजनेस स्कूल, चंडीगढ़ और सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर

नौकरी के पद: डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, SEO स्पेशलिस्ट, PPC  एनालिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट  

Top Vocational Courses in India 2026 : Beautician

आजकल ब्यूटीशियन का कोर्स छात्राओं के लिए एक लोकप्रिय क्षेत्र बनता जा रहा है। किसी भी ब्यूटीशियन कोर्स के लिए आपका 10वीं और 12वीं पास होना आवश्यक है। यह क्षेत्र न केवल ब्यूटीशियन तक बल्कि इसमें ब्यूटी थेरेपी, स्पा थेरेपी, हेयर स्टाइलिंग, कॉस्मेटोलॉजी और नेल आर्ट जैसे कई विकल्प इसमें मौजूद हैं। इन सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए आप अपनी रुचि के अनुसार किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। 

अपेक्षित (एक्सपेक्टेड) वेतन :  2-3 लाख प्रति वर्ष

एवरेज कोर्स फीस : ₹20,000-₹30,000

टॉप यूनिवर्सिटी : ओरान इंटरनेशनल स्कूल ऑफ ब्यूटी एंड वेलनेस, वीएलसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड न्यूट्रिशन, लैक्मे अकादमी और पर्ल अकादमी

नौकरी के अवसर: कॉस्मेटोलॉजी प्रशिक्षक/शिक्षक, ब्यूटी कंसल्टेंट, सैलून मालिक/उद्यमी, क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट, एस्थेटिशियन/ब्यूटी थेरेपिस्ट

FAQs

प्रश्न: वोकेशनल में कौन-कौन से कोर्स होते हैं?

उत्तर: सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिजिटल मार्केटिंग, एनिमेशन, हेल्थकेयर (नर्सिंग, लैब टेक्नोलॉजी), हॉस्पिटैलिटी (होटल मैनेजमेंट, कुकरी), ऑटोमोटिव रिपेयर, प्लंबिंग, कॉस्मेटोलॉजी, जर्नलिज्म, और फूड टेक्नोलॉजी आदि वोकेशनल कोर्स हैं।

प्रश्न: भविष्य में किस कोर्स की ज्यादा डिमांड है?

उत्तर: भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, डिजिटल मार्केटिंग और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में कोर्सेज की सबसे ज़्यादा डिमांड रहेगी।

प्रश्न: वोकेशनल टीचर कैसे बने?

उत्तर: अपनी चुनी हुई ट्रेड (जैसे IT, ब्यूटीशियन, कुकिंग) में अच्छी शिक्षा और व्यावसायिक अनुभव चाहिए, फिर B.Ed./M.Ed. जैसी शिक्षक ट्रेनिंग पूरी करनी होती है। 

प्रश्न: Vocational course kya hota hai?

उत्तर: वोकेशनल कोर्स (Vocational Course) वो होते हैं जो आपको किसी खास पेशे या इंडस्ट्री के लिए व्यावहारिक (practical) और नौकरी-उन्मुख (job-oriented) कौशल सिखाते हैं, ताकि आप थ्योरी के साथ-साथ सीधे काम करने के लिए तैयार हो सकें।

प्रश्न: वोकेशनल कोर्स कौन कर सकता है?

उत्तर: वोकेशनल कोर्स कोई भी कर सकता है, जो नौकरी उन्मुख कौशल सीखना चाहता है।

संबंधि‍त आर्टकिल

Top Schools In Delhi Mumbai Bangalore : दिल्ली, मुंबई और बंगलौर के ये बेहतरीन स्कूल, जो पूरी दुनिया में अपनी शिक्षा के लिए मशहूर हैं…Educational Youtube Channels For Students: शैक्षिक यूट्यूब चैनल छात्रों में इतने लोकप्रिय क्यों हैं? आइए जानते हैं और देखते हैं सर्वश्रेष्ठ यूट्यूब एजूकेशनल चैनल की लिस्ट 
Daily Study Timetable for Students: पढ़ाई के लिए कैसे बनाएं एक परफेक्ट टाइम टेबल ? यहां देखें स्मार्ट तरीकाBest Courses After 10th and 12th : 10th और 12th के बाद क्या करें? कौन सा कोर्स चुनें? यहाँ देखें स्ट्रीम के अनुसार कोर्सेस की लिस्ट 
Moral Education for Students : नैतिक शिक्षा छात्रों के लिए क्यों इतनी जरूरी है? क्या हैं नैतिक शिक्षा के उद्देश्य? यहां पढ़ें पूरी जानकारीOnline Learning Games for Children: बच्चों को इन मजेदार एजुकेशनल गेम्स से पढ़ाएं, मनोरंजन के साथ-साथ दिमाग भी होगा स्मार्ट
Educational Apps for Kids in Hindi : पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए, इन मनोरंजक लर्निंग ऐप्स की मदद से बच्चों को पढ़ाएंOnline Teaching Platforms in India : भारत के टॉप ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म से करें तैयारी की शुरुआत
Digital Learning Platforms in India : इन डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से फ्री में सीखें डिजिटल मार्केटिंग, मैनेजमेंट और अन्य टेक्निकल कोर्सBenefits of Technology in Education : जानें तकनीकी के आने से शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले बदलाव और महत्व के बारे में
Education Technology Trends for 2026: ऑनलाइन शिक्षा का क्या होगा फ्यूचर ? फ्यूचर में देखने को मिलेंगे कौन-कौन से ट्रेंड्स एजुकेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित Future of Online Education in India : ऑनलाइन शिक्षा क्यों हो रही इतनी लोकप्रिय ? कैसा होगा ऑनलाइन शिक्षा का भविष्य? यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी
How Ai is Changing Education: शिक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कैसे ला रहा परिवर्तन? कैसा होगा तकनीकी शिक्षा का भविष्य? AI Based Learning Platform: भारत के इन टॉप डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से घंटों का काम करें मिनटों में, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स 
Best Schools in India 2026: यहाँ देखें भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कूल की लिस्टSchool Admission process in India : स्कूल में एडमिशन के लिए कैसे करें अप्‍लाई? स्टेप बाय स्टेप देखें यहां
Best Education Board in India : भारत में कौन-सा है बेस्ट शिक्षा बोर्ड? कैसे चुने अपने बच्चे के लिए सही शिक्षा बोर्ड?Government Exam Preparation Strategy : इस स्ट्रैटजी से करें सरकारी परीक्षाओं की तैयारी, पक्का मिलेगी नौकरी

📚 Free Notes और Daily PDF के लिए हमसे जुड़ें:

👉 Daily Current Affairs PDF के लिए WhatsApp Group जॉइन करें: यहाँ क्लिक करें और ग्रुप जॉइन करें 🟢

👉 Videos के लिए YouTube चैनल सब्सक्राइब करें: यहाँ क्लिक करें और Subscribe करें 🔴

👉 Daily GK Shorts/Reels देखने के लिए Instagram पर फॉलो करें: यहाँ क्लिक करें और Follow करें 📸

👉 Latest Job Alerts सबसे पहले पाने के लिए Facebook पेज लाइक करें: यहाँ क्लिक करें 🔵

अगर आपको Siksha Tak का यह आर्टिकल पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और ज्ञान का प्रकाश फैलाएं।

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Top Vocational Courses in India 2026 से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    three × 5 =