TNTET Syllabus in Hindi: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ( TRB) द्वारा तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) का आयोजन किया जाता है। उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सफलता के लिए अपनी तैयारी को रणनीतिक ढंग से और समय सीमा तय करके शुरू करना चाहिए। इस समय सीमा के भीतर ही अभ्यार्थियों को अपना पाठ्यक्रम (TNTET Syllabus in Hindi) समाप्त करना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए परीक्षा की तैयारी की शुरुआत पाठ्यक्रम से करनी चाहिए और प्रत्येक टॉपिक के बारे में जान लेना चाहिए, जिससे परीक्षा के समय कोई समस्या ना आए। नीचे दी गई टेबल में TNTET परीक्षा का सिलेबस दिया गया है-
TNTET परीक्षा विवरण: तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) द्वारा तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा (TNTET) का विवरण नीचे दिया गया है-
TNTET परीक्षा विवरण
| परीक्षा का नाम | तमिलनाडु शिक्षक एलिजिबिटी टेस्ट (TNTET) |
| परीक्षा संचालन निकाय | तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB) |
| परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
| परीक्षा की अवधि | 3 घंटे |
| स्तर (Level) | लेवल-1 कक्षा I-V (प्राथमिक)लेवल-2 कक्षा VI-VIII (उच्च प्राथमिक) |
| भाषा | अंग्रेजी, तमिल |
| कुल अंक | पेपर-1 & पेपर-2 दोनों में 150 अंक |
| नकारात्मक अंकन | नकारात्मक अंकन नहीं है |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://trb.tn.gov.in/ |
TNTET Syllabus in Hindi Paper-1
TNTET पेपर-1 कक्षा 1-5 के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न कुल 150 अंकों के लिए पूछे जाते हैं। प्रश्नपत्र की भाषा तमिल और अंग्रेजी होगी। TNTET Syllabus in Hindi Paper-1 का पैटर्न नीचे टेबल में दिया गया है।
| TNTET Syllabus in Hindi Paper-1 | |
| विषय/अनुभाग (Section) | विषय |
| बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 6-11 वर्ष की आयु वर्ग के लिए शैक्षिक और सीखने के शैक्षिक मनोविज्ञान पर ध्यान केंद्रित करना |
| भाग-A (बाल विकास) | सामाजिक और भावनात्मक विकास (6-10वर्ष), शारीरिक और बौद्धिक विकास (6-10वर्ष), नैतिक विकास (6-10वर्ष), शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास |
| भाग-B (सीखना) | सीखने में योगदान करने वाले कारक, अवधारणाएं और निर्माण, सीखना, स्तर और सीखने के दृष्टिकोण, सीखने के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण और ज्ञान |
| भाषा-I | शब्दावली, भाषा समझना, पढ़ना, लिखना, भाषा कार्य |
| भाषा-II | शब्दावली, भाषा समझना, पढ़ना, लिखना, भाषा कार्य |
TNTET Syllabus in Hindi Paper-2
TNTET पेपर-2 परीक्षा कक्षा 6-8 के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न कुल 150 अंकों के लिए पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र तमिल और अंग्रेजी दोनों भाषा में होगा। TNTET Syllabus in Hindi Paper-2 का पैटर्न नीचे टेबल में दिया गया है।
| TNTET Syllabus in Hindi Paper-2 | |
| विषय/अनुभाग | विषय |
| बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | नैतिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास, मानव बुद्धि और विकास, शैक्षिक मनोविज्ञान की प्रकृति, संज्ञानात्मक विकास, प्रेरणा और समूह गतिशीलता, मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छता, व्यक्तित्व और मूल्यांकन, बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता |
| भाषा-I | शब्दावली, भाषा समझना, पढ़ना, लिखना, भाषा कार्य |
| भाषा-II | शब्दावली, भाषा समझना, पढ़ना, लिखना, भाषा कार्य |
| गणित | जीवन विज्ञान, बीजगणित, मापन, संख्या प्रणाली, ज्यामिति, व्यावहारिक ज्यामिति |
| विज्ञान | इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र |
TNTET परीक्षा पैटर्न पेपर-I
TNTET पेपर-1 के पाठ्यक्रम में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II, गणित और पर्यावरण अध्ययन जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक विषय में आपकी पकड़ परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मददगार साबित हो सकती है। TNTET परीक्षा पैटर्न पेपर-I नीचे टेबल में दिया गया है-
| विषय/ अनुभाग | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
| बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 | 3 घंटे |
| भाषा-1 (तमिल/ तेलुगु/ मलयालम/ कन्नड़/ उर्दू) | 30 | 30 | |
| भाषा-2 अंग्रेजी (अनिवार्य) | 30 | 30 | |
| गणित | 30 | 30 | |
| पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 | |
| कुल | 150 | 150 |
TNTET परीक्षा पैटर्न पेपर-II
| विषय/अनुभाग | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
| बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 | 3 घंटे |
| भाषा-1 (तमिल/ तेलुगु/ मलयालम/ कन्नड़/ उर्दू) | 30 | 30 | |
| भाषा-2अंग्रेजी ( अनिवार्य) | 30 | 30 | |
| गणित और विज्ञान यासामाजिक विज्ञान याकिसी अन्य विषय के लिए शिक्षक | 60 | 60 | |
| कुल | 150 | 150 |
TNTET Syllabus in Hindi: Subject Wise
टीएनटी सिलेबस को दो पेपरों में विभाजित किया गया है: पेपर-1 और पेपर-2 है। प्रत्येक पेपर के अपने विषय, अंक और प्रश्नों की संख्या होती है पाठ्यक्रम से संबंधित टॉपिक्स की अच्छी समझ आपको परीक्षा में अच्छे अंक लानें में मदद कर सकती है। टीएनटी में आने वाले विषयों की जानकारी नीचे देखें-
TNTET Syllabus in Hindi: paper 1
टीएनटी पेपर 1 सिलेबस में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II और गणित और विज्ञान/सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। टीएनटी पेपर-2 में आने वाले विषयों के सभी टॉपिक्स नीचे देखें-
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
- भाग–A बाल विकास
- सामाजिक और भावनात्मक विकास
- शारीरिक और संज्ञानात्मक विकास
- शारीरिक और बौद्धिक विकास
- भाषा -B सीखना
- सीखना
- सीखने में योगदान देने वाले कारक
- अवधारणाएं और संरचनाएं
- सीखने के प्रकार, स्तर और दृष्टिकोण
भाषा-I
- शब्दावली
- भाषा समझ
- भाषा पढ़ना
- भाषा बोलना
- भाषा, कार्य आदि।
भाषा-II
- शब्दावली
- भाषा पढ़ना
- भाषा बोलना
- भाषा समझना
- भाषा, कार्य आदि।
गणित
- नंबर सिस्टम
- ज्यामिति
- अर्थमेटिक
- एलजेब्रा
- मापन, आदि
पर्यावरण अध्ययन
- पदार्थ और सामग्री
- पशु
- यात्रा
- रोज़मर्रा की जिंदगी में विज्ञान, आदि।
TNTET Syllabus in Hindi: paper 2
टीएनटी पेपर 2 सिलेबस में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा II और गणित और विज्ञान/सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। टीएनटी पेपर 2 में आने वाले विषयों के सभी टॉपिक्स नीचे देखें-
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
- बाल विकास के सिद्धांत
- बच्चों में वृद्धि और विकास
- प्रेरणा और सीखना
- बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता व्यक्तित्व
भाषा- I
- शब्दावली
- भाषा पढ़ना
- भाषा बोलना
- भाषा समझना
- भाषा, कार्य आदि।
भाषा-II
- शब्दावली
- भाषा पढ़ना
- भाषा बोलना
- भाषा समझना
- भाषा, कार्य आदि।
गणित और विज्ञान
- नंबर सिस्टम
- बीजगणित
- जीवन गणित
- ज्यामिति
- आंकड़े
- मापन
- भौतिक विज्ञान
- रसायन विज्ञान
- जीव विज्ञान
सामाजिक विज्ञान
- इतिहास
- भूगोल
- अर्थशास्त्र
- नागरिकशास्त्र
TNTET अंक योजना
| प्रश्नों की कुल संख्या | 150 |
| सही उत्तर के लिए अंक | प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा |
| गलत उत्तर के लिए अंक | उत्तर गलत होने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा |
| कुल अंक | 150 |
| बिना प्रयास किए गए प्रश्न | बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं कटेगा। |
TNTET Best Books 2025 : परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण किताबें
| Tntet Paper II Social Science (4 in 1) Based on School New Text Books (English) | यहाँ से खरीदें |
| SURA`S TN-TET Child Development and Pedagogy Paper – I and II Exam book in English medium – Latest Updated Edition | यहाँ से खरीदें |
| SURA`S TN-TET Mathematics and Science Paper II All in One 5 in 1 Exam Book Guide in English Medium 2026 | यहाँ से खरीदें |
| SURA’S TN-TET Science Paper I & II Exam Guide, English Medium, Previous Years Question Papers with Answers 2026, Latest Edition | यहाँ से खरीदें |
| SURA’S TN-TET (Tamilnadu Teacher Eligibility Test) Social Science Paper – I and II Exam Books for English Medium – Latest Updated Edition 2022 | यहाँ से खरीदें |
| SURA’S TN-TET (Tamilnadu Teacher Eligibility Test) English Paper – I and II Exam Books – Latest Updated Edition 2022 | यहाँ से खरीदें |
| SURA`S TRB PG Mandatory Tamil Eligibility Exam Guide 2025 – Latest Updated Edition | यहाँ से खरीदें |
| SURA’S TRB PG Tamil Exam Book (Detailed Theory and Original Question Papers with Explanatory Answers 2025 | यहाँ से खरीदें |
| LEARN WITH GMK TNTET and SGT Tamil Study Material for Class 1 to 8, Comprehensive Guide for Tamil Nadu Teachers Eligibility Test Paper 1 and 2 Exam Preparation, Grammar, MCQs | यहाँ से खरीदें |
| TNTET Paper-2 Psychology study material Tamil medium – Learn With GMK – Child development and pedagogy relevant to the age group of 11-14 years – Taminadu Teacher Eligibility Test study material | यहाँ से खरीदें |
FAQs
उत्तर: टेट का मतलब “शिक्षक पात्रता परीक्षा” (Teacher Eligibility Test) है।
उत्तर: CTET एक केंद्र सरकार द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा है जबकि TET एक राज्य सरकार द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा है।
उत्तर: CTET का फुल फॉर्म केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Central Teacher Eligibility Test) है।
उत्तर: टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने न्यूनतम 45% से 50% अंकों के साथ स्नातक या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और जिनके पास संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण डिग्री जैसे कि बीएड या डीएलएड हो। यह पात्रता राज्य के अनुसार अलग भी हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
नोट : उम्मीदवार तमिलनाडु शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता की पूर्ण जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देख लें।
सम्बंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को TNTET Syllabus in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

