Tang Adana Muhavare Ka Arth : मुहावरों को हिंदी भाषा का श्रृंगार कहा जाता है। हिंदी मुहावरे ऐसे वाक्यांश होते हैं, जिनका अर्थ सामान्य शब्दों के अर्थों से भिन्न होता है। मुहावरे रोजमर्रा की बातचीत में बहुत प्रयोग किया जाते है। हमने मुहावरों का प्रयोग कई बार काव्य, कहानी, नाटक में होते हुए खूब पढ़ा और सुना है। जब हम मुहावरों का उपयोग करते है, तो यह भाषा को अधिक रोचक और विशेषता से भर देता है। आज इस ब्लॉग में जानते हैं ‘टांग अड़ाना मुहावरे का अर्थ’ (Tang Adana Muhavare Ka Arth) और इसके वाक्य प्रयोग।
इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे – UPSC, SSC, UPCS, Banking या रेलवे एग्जाम में मुहावरों को जरूर पूछा जाता है। इसको देखते हुए हम आपके लिए मुहावरों के अर्थ के साथ उनके वाक्य प्रयोग बता रहे हैं। आपकी तैयारी और बेहतर बनाने के लिए हम इस ब्लॉग में मुहावरों के बारे में जानेंगे। जैसे की मुहावरा किसे कहते हैं? मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग, मुहावरें कितने प्रकार के होते हैं? अन्य जानकारियां….
‘टांग अड़ाना मुहावरे का अर्थ क्या होता है?
‘टांग अड़ाना मुहावरे का अर्थ’ (Tang Adana Muhavare Ka Arth) ‘अड़चन डालना’ होता है। जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे के काम में बाधा डालता है या करने का प्रयास करता है, तो उसे लिए हम बोलचाल की भाषा के साथ टांग अड़ाना मुहावरे का प्रयोग करते हैं।
| मुहावरा | मुहावरे का अर्थ | मुहावरे का अंग्रेजी में अनुवाद |
| ‘टांग अड़ाना मुहावरे का अर्थ’ | अड़चन डालना | Tang Adana Muhavare Ka Arth |
टांग अड़ाना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग कैसे करें?
टांग अड़ाना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग निम्नलिखित है :-
- सौरभ हमेशा दूसरों के काम में टांग अड़ाना नहीं छोडता है।
- कुछ लोगों की आदत होती है कि वो दूसरों के काम में टांग अड़ाते रहते हैं।
- किाी भी व्यक्ति के काम में कभी भी टांग अड़ाना नहीं चाहिए।
- कल शिक्षक में सभी से टांग अड़ाना मुहावरे का अर्थ को पूछा।
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1-आटा गीला होना मुहावर का अर्थ है? (SSC GD 2024)
- बुरा सोचन
- स्वार्थ सिद्ध करना
- बहकाना
- संकट में और संकट आ जाना
प्रश्न 2- हाथ पांव मारना मुहावरे का अर्थ है? (SSC GD 2024)
- लालच दिखाना
- असंतुष्ट होना
- प्रयत्न करना
- लडाई करना
प्रश्न 3- अपनी खिचडी अलग पकाना मुहावरे का अर्थ है? (SSC GD 2024)
- स्वार्थ सिद्ध करना
- किसी की न मानना
- महामूर्ख होना
- कुछ समझ न आना
प्रश्न 4- धाक जमाना मुहावरे का अर्थ है? (SSC GD 2024)
- प्रभाव दिखाना
- रो कर दिखाना
- दिखावा करना
- निडर होना
उत्तरमाला –
| 1- (4) | 2- (3) | 3- (2) | 4- (1) |
संबंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को टांग अड़ाना मुहावरे का अर्थ (Tang Adana Muhavare Ka Arth) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी मुहावरों के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

