SSC JHT Syllabus 2025 in Hindi: SSC भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाएं कराने वाले संस्थानों में से एक है। SSC JHT syllabus में हम सभी विषयों को विस्तृत रूप से परिभाषित करेंगे, जिससे उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सके| SSC JHT परीक्षा दो चरणों पेपर-1 और पेपर-2 में आयोजित होती है। जिसमें सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी विषय शामिल हैं। उम्मीदवारों को बिना देर किए रिविजन शुरू कर देना चाहिए। SSC JHT 2025 पदों की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को SSC JHT syllabus 2025 की अच्छी तरह जानकारी होनी चाहिए ताकि वे मन लगातार तैयारी कर सकें।
SSC कर्मचारी चयन आयोग जूनियर हिंदी अनुवादक (SSC JHT), जूनियर ट्रांसलेटर,जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, सीनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सब इंस्पेक्टर (हिंदी ट्रांसलेटर) के पदों के लिए SSC JHT भर्ती करता है।
SSC jht syllabus 2025: चयन प्रक्रिया
Ssc जूनीयर हिन्दी अनुवादक की परीक्षा में निम्नलिखित 4 चरण शामिल है-
- लिखित परीक्षा (Tier-1)
- लिखित परीक्षा (Tier-2)
- डॉक्यूमेंट सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
| पेपर | विषय | सिलेबस |
| SSC JHT पेपर 1 | समान्य हिन्दी | विलोम शब्द |
| मुहावरे | ||
| समानार्थी शब्द | ||
| कहावतें | ||
| हिन्दी का ज्ञान | ||
| सामान्य इंग्लिश | Grammer | |
| Sentence completion & structure | ||
| Comprehension | ||
| Tense | ||
| Articles | ||
| Vocabulary | ||
| Unseen Passages | ||
| Spelling Test | ||
| Spelling Check |
- पेपर-1 का उदेश्य छात्रों की भाषाओं और साहित्य की समझ को परखने का है जिसमें शब्दावली और व्याकरण शामिल है। यह पेपर भाषा पर आपकी पकड़ का परीक्षण करता है।
SSC JHT 2025 पेपर 2 सिलेबस
| पेपर | धारा | पाठ्यक्रम |
| SSC JHT पेपर 2 (4 वर्णात्मक प्रश्न) | अनुवाद | हिन्दी से अंग्रेजी में अनुवाद हेतु 1 अनुच्छेद |
| अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद हेतु 1 अनुच्छेद | ||
| निबंध लेखन | 1 हिन्दी निबंध लेखन प्रश्न | |
| 1 इंग्लिश निबंध लेखन प्रश्न |
- पेपर-2 में छात्रों की अनुवाद क्षमता,भाषाई गहराई और लेखन कौशल की दक्षता को परखता है, इसमें सफलता के लिए सटीक और स्पस्ट लेखन का ज्ञान होना बेहद अवस्यक है।
SSC JHT में उम्मीदवारों का चयन केवल पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। इसके पश्चात उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर और चयनित प्राथमिकताओं के आधार पर संबंधित विभागों में आवंटित कर दिया जाएगा
परीक्षा में होने वाली चयन प्रक्रिया इस बात की पुष्टि करती है कि उम्मीदवार को उसकी योग्यता और प्राथमिकताओं के आधार पर सबसे उचित विभाग मिले।
SSC JHT 2025 परीक्षा पैटर्न:
SSC JHT (जूनियर हिन्दी अनुवादक) परीक्षा मुख्य रूप से दो भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में आयोजित होती है, इसका उदेश्य होता है उम्मीदवार की दोनों भाषाओं हिन्दी और इंग्लिश में उनकी दक्षता को परखना।
SSC JHT syllabus 2025 के पेपर 1 और पेपर 2 के परीक्षा पैटर्न की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है, जो उम्मीदवारों की बेहतर तैयारी में मदद करेगा।
SSC jht पेपर 1 के लिए परीक्षा पैटर्न
| SSC jht पेपर | विषय | प्रश्नों की संख्या | समय |
| पेपर 1 | सामान्य हिन्दी | 100 | कुल समय 2 घंटे (दिव्यांग अभ्यार्थियों के लिए 2 घंटे 40 मिनट) |
| सामान्य अंग्रेजी | 100 | ||
| कुल | 2 खंड | 200 |
SSC jht पेपर 2 परीक्षा पैटर्न
| SSC jht पेपर | विषय | प्रश्नों की संख्या | समय |
| पेपर II | अनुवाद | 2 | कुल अवधि 2 घंटे (दिव्यानग अभ्यर्थियों के लिए 2 घंटे 40 मिनट) |
| निबंध लेखन | 2 | ||
| Total | 2 खंड | 4 प्रश्न | 120 मिनट |
Ssc jht syllabus 2025 के पेपर-1 और paper-2 के कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु निम्नलिखित हैं-
पेपर-1
- इसमें सिर्फ बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं।
- इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 की नकारात्मक मार्किंग होती है।
पेपर-2
- पेपर-2 में केवल उन्हीं उम्मीदवारों का मूल्यांकन होता है जो पेपर-1 में पास होते हैं।
- आयोग अपने विवेक से पेपर-2 में योग्यता अंक निर्धारित करता है।
SSC jht 2025 बेस्ट पुस्तकें
SSC jht 2025 को अच्छे नंबरों से पास करने के लिए अच्छी पुस्तकों और अच्छा स्टडी मैटेरियल भी होना बहुत जरूरी है नीचे दी गई कुछ बेस्ट किताबों को आप संदर्भ में ले सकते हैं-
| पुस्तकें (Books) | लेखक/प्रकाशक (Author/Publisher) |
| सामान्य हिन्दी एवं संक्षिप्त व्याकरण | डॉ. ब्रिज किशोर प्रसाद सिंह |
| हिन्दी व्याकरण | कामता प्रसाद गुरु |
| मानस हिन्दी व्याकरण | सुभाष यादव |
| आधुनिक हिन्दी व्याकरण और रचना | डॉ. वासुदेवनंदन प्रसाद |
| मुहावरे, वाक्यांश और कहावतें हिन्दी अर्थ के साथ | भाटिया |
SSC jht जनरल इंग्लिश पुस्तकें-
| पुस्तकें (Books) | लेखक/प्रकाशक (Author/Publisher) |
| अंग्रेजी व्याकरण | रेन और मार्टिन |
| आवश्यक अंग्रेजी व्याकरण | रेमंड मर्फी |
| लोकप्रिय अंग्रेजी व्याकरण | H S भाटिया |
| उन्नत व्याकरण का उपयोग- उन्नत अंग्रेजी विद्यार्थियों के लिए एक स्वः-अध्ययन संदर्भ और प्रैक्टिस बुक; उत्तरों के साथ | मार्टिन हेविंग्स |
| प्रतियोगी सामान्य अंग्रेजी-हिन्दी | थिंक टैंक ऑफ किरण प्रकाशन |
| वस्तुनिष्ठ सामान्य अंग्रेजी | S P बक्शी |
Ssc jht अनुवाद कौशल और निबंध के लिए सर्वश्रेष्ठ किताबें-
| पुस्तकें (Books) | लेखक/प्रकाशक (Author/Publisher) |
| Ssc जूनियर हिन्दी अनुवादक परीक्षा | अरिहंत प्रकाशन |
| Ssc अनुवादक/प्राध्यापक भर्ती परीक्षा गाइड | R P H संपादकीय बोर्ड |
| हिन्दी से इंग्लिश अनुवादक किताब | एससी गुप्ता |
| Ssc जूनियर/ सीनियर हिन्दी अनुवादक परीक्षा | Upkar’s प्रकाशन |
FAQs
प्रश्न: SSC JHT क्या है?
उत्तर: SSC JHT कर्मचारी चयन आयोग – जूनियर हिंदी अनुवादक (SSC JHT) परीक्षा भारत में एक लोकप्रिय सरकारी भर्ती परीक्षा है
प्रश्न: जूनियर ट्रांसलेटर की सैलरी कितनी होती है?
उत्तर: जूनियर ट्रांसलेटर की सैलरी 35400- 112400 होती है।
प्रश्न: क्या ट्रांसलेटर एक अच्छा करियर है?
उत्तर: अनुवादक बनकर आप एक लाभदायक पेशा अपना सकते हैं, जहां आपको लगातार सीखने और दूसरों की मदद करने का मौका मिलता है।
प्रश्न: जेएचटी के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: जेएचटी के लिए योग्यता अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए तथा हिंदी और अंग्रेजी विषयों या परीक्षा माध्यम से संबंधित विशिष्ट शर्तें होनी चाहिए।
संबंधित अर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को SSC jht syllabus in hindi 2025 संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

