Social Media Marketing Course Online

Social Media Marketing Course Online : इन सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से करें सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स 

Social Media Marketing Course Online : यदि आप सोशल मीडिया के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स करने का सोच हैं, तो यह आपके लिए गेम चेंजर कोर्स हो सकता है। इस कोर्स के अंतर्गत आप सीखेंगे कि कैसे आप व्यवसाय चला सकते हैं, यदि आपके व्यवसाय से संबंधित ग्राहक सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, तो कैसे उनसे प्रभावी ढंग से जुड़ा जा सकता है, ब्रांड जागरूकता बढ़ाई जा सकती है और कैसे फॉलोअर्स को ग्राहक में बदला जा सकता है।

ऑनलाइन कोर्स भले आपको व्यवस्थित पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं, लेकिन आप सीखते तभी है, जब आप यह प्रैक्टिकल वास्तविक दुनिया में आजमाते हैं और प्रैक्टिस करते हैं, ऐसे आप अपनी कमियों को भी पहचान पाते हैं और उन क्षेत्रों में सुधार कर पाते हैं। ऑनलाइन सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स के लिए दुनिया भर में विभिन्न प्लेटफॉर्म मौजूद है, जो इस कोर्स के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं। तो चलिए जानते हैं, इस कोर्स के लिए कौन कौन से प्लेटफॉर्म शिक्षा प्रदान करते हैं। 

Social Media Marketing Course Online By Meta : मेटा 

मेटा द्वार उपलब्ध सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स सबसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में से एक है। इस कोर्स को शुरू करने के लिए आपको किसी पूर्व एक्सपीरियंस या डिग्री की आवश्यकता नहीं पड़ती है, क्योंकि यह कोर्स शुरुआती लोगों के लिए ही डिज़ाइन किया गया है। मेटा द्वारा उपलब्ध इस कोर्स को अमेरिकन काउंसिल ऑफ एजुकेशन (ACE) द्वारा मान्यता प्राप्त है और यह मेटा के एम्पलॉइज (कर्मचारियों) द्वारा ही पढ़ाया जाता है। 

मेटा द्वारा कराए जा रहे सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स में निम्नलिखित टॉपिक्स को कवर किया जाता है-

  • सोशल मीडिया मार्केटिंग के मूल सिद्धांत
  • इंट्रोडक्शन ऑफ सोशल मीडिया मार्केटिंग 
  • सोशल मीडिया मैनेजमेंट 
  • एडवरटाइजिंग विद मेटा
  • मेटा सोशल मीडिया मार्केटिंग कैप्सटोन 
  • मीज़र एंड ऑप्टिमाइज़ सोशल मीडिया मार्केटिंग कैंपेन 

कोर्स का नाम : Social Media Marketing

लेवल (स्तर) : शुरुआती (Beginner)

समय : 5 महीने

लागत (शुल्क) : $245

Social Media Marketing Course Online By HubSpot : हबस्पॉट

हबस्पॉट द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सोशल मीडिया मार्केटिंग के इस कोर्स में आपको सोशल नेटवर्क पर अपने ब्रांड की पहुंच बढ़ाने के लिए एक सोशल मीडिया रणनीति बनाने में मदद मिलती है। हबस्पॉट इस कोर्स को पूरा होने पर सर्टिफिकेट भी प्रदान करता है। 

हबस्पॉट द्वारा कराए जा रहे सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स में निम्नलिखित टॉपिक्स को कवर किया जाता है-

  1. सोशल मीडिया लिस्निंग एंड मॉनिटरिंग
  2. एक्सटेंडिंग योर रीच ऑन सोशल मीडिया
  3. डेवलपिंग ए सोशल मीडिया स्ट्रैटजी 
  4. इंट्रोडक्शन टू सोशल मीडिया एडवरटाइजिंग 
  5. एसेंशियल फॉर कंटिन्यूड सक्सेस विथ सोशल मीडिया 
  6. मीज़रिंग योर सोशल रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट
  7. यूजिंग सोशल मीडिया टू बिल्ड वन टू वन रिलेशनशिप
  8. बिल्ड ए कंटेंट स्ट्रैटजी फॉर सोशल मीडिया

लागत (शुल्क) : फ्री

समय : 5 घंटे

लेवल (स्तर) : शुरुआती / मध्यवर्ती

कोर्स का नाम : सोशल मीडिया मार्केटिंग

Social Media Marketing Course Online By Coursera : कोर्सेरा 

कोर्सेरा द्वारा उपलब्ध इस कोर्स में मुख्य रूप से 6 विषयों को कवर किया जाता है। इस कोर्स के माध्यम से सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर बनने के लिए किन सोशल एनालिटिक्स टूल्स का और किस रणनीति का पालन करना चाहिए़, सिखाया जाता है। कोर्सेरा अपने कोर्स के लिए 7 दिन का मुफ्त ट्रायल भी प्रदान करता है। 

कोर्सेरा द्वारा कराए जा रहे सोशल मीडिया मार्केटिंग कोर्स में निम्नलिखित टॉपिक्स को कवर किया जाता है-

  • सोशल मीडिया क्या है?
  • द इम्पोर्टेंस ऑफ़ लिस्निंग
  • कंटेंट, एडवरटाइजिंग, एंड सोशल आईएमसी (IMC)
  • इंगेजमेंट एंड नर्चर मार्केटिंग स्ट्रैटजी 
  • द बिज़नेस ऑफ सोशल
  • सोशल मार्केटिंग कैप्सटोन प्रोजेक्ट

लागत (Cost) : $49

समय: 1 महीना

स्तर (Level): Beginner (शुरुआती)

Social Media Marketing Course Online By Hootsuite : हूटसुइट

हूटसुइट द्वारा कराया जा रहा यह कोर्स नए लोगों यानी शुरुआती लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इस कोर्स के अंर्तगत सोशल मीडिया प्रोफाइल को ऑप्टिमाइज़ करना, पेड एडवरटाइजिंग और सोशल मीडिया कम्युनिटी बनाना जैसे टॉपिक्स को शामिल किया गया है।

कोर्सेरा द्वारा कराए जा रहे सोशल मीडिया कोर्स में निम्नलिखित टॉपिक्स को कवर किया जाता है-

  • ऑप्टिमाइजिंग योर सोशल मीडिया प्रोफाइल्स
  • इंट्रोडक्शन टू सोशल मीडिया मार्केटिंग 
  • सोशल मीडिया स्ट्रैटजी – फ्रॉम A टू Z
  • ग्रोइंग योर सोशल मीडिया कम्युनिटी
  • सोशल एडवरटाइजिंग फंडामेंटल्स
  • कंटेंट मार्केटिंग फंडामेंटल्स

लागत (Cost) : $199

समय (Duration):  6 hours

स्तर (Level) : शुरुआती (Beginner)

Certificate : हां 

Social Media Marketing Course Online By Udemy : यूडेमी 

यूडेमी द्वारा कराए जा रहा यह कोर्स हाई क्वालिटी वाला कोर्स है, इसके अन्तर्गत यह सोशल मीडिया के बेसिक कॉन्सेप्ट से लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी कवर करता है। यह यूडेमी के सबसे अधिक बिकने वाले कोर्स में से एक है। 

यूडेमी द्वारा कराए जा रहे सोशल मीडिया कोर्स में निम्नलिखित टॉपिक्स को कवर किया जाता है-

  • इंट्रोडक्शन 
  • सोशल मीडिया मार्केटिंग (सोशल मीडिया मार्केटिंग क्या है? किस तरह का कंटेंट शेयर करें आदि।)
  • Facebook (फेसबुक विज्ञापन और अन्य विस्तृत जानकारी )
  • Twitter (बेसिक बातें, ट्रेंड और हैशटैग आदि)
  • Instagram ( प्रोफाइल सेटअप को ऑप्टिमाइज़ करना, स्पॉन्सर्ड पोस्ट, फॉलोअर को बिक्री में बदलना आदि)
  • Pinterest (प्रिंटरेस्ट के बेसिक कॉन्सेप्ट और टेक्निकल सेटअप)
  • गूगल विज्ञापन और गूगल माई बिजनेस ( गूगल विज्ञापन का इंट्रोडक्शन और गूगल रिव्यु कैसे प्राप्त करें) 
  • LinkedIn (अपनी प्रोफाइल, लिंक्डइन विज्ञापन, लिंक्डइन ग्रुप आदि)
  • YouTube (अपने यूट्यूब अकाउंट को ऑप्टिमाइज़ करना, SEO, रैंकिंग कैसे करें, यूट्यूब विज्ञापन आदि)
  • अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (yelp ads, snapchat और टिकटॉक)
  • लैंडिंग पेज, वेब 2.0 और ब्लॉगिंग (लैंडिंग पेज, SEO, डोमेन नाम के विचारा आदि शामिल हैं) 

कीमत (Cost) : $99

समय : 10.5 घंटे

स्तर (Level) : एडवांस्ड 

सर्टिफिकेट: हां 

Social Media Marketing Course Online By OMI : ओएमआई

ओएमआई द्वारा कराए जा रहे इस कोर्स में फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और लिंक्डइन जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संबंधित संपूर्ण जानकारी साझा की जाती है। यह कोर्स कंटेंट पब्लिशिंग, यूजर एंगेजमेंट और ब्रांडिंग के सर्वोत्तम तरीकों को कवर करता है। यह कोर्स पूरा होने के बाद आपकी एक परीक्षा होगी, जिसके बाद आपको ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।

ओएमआई द्वारा कराए जा रहे सोशल मीडिया कोर्स में निम्नलिखित टॉपिक्स को कवर किया जाता है-

  • प्राइमरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 
  • सोशल मीडिया : कंज्यूमर इनसाइट्स
  • सोशल मीडिया ब्रांड
  • बिजनेस गोल्स ऑन फेसबुक
  • फेसबुक इनसाइट्स 
  • फेसबुक बिजनेस
  • एक प्रभावशाली LinkedIn प्रोफाइल बनाना
  • सोशल मीडिया के लिए कंटेंट मार्केटिंग 
  • स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देने के बारे में जानकारी 

Cost (लागत) : $859

समय : 6.6 घंटे

Level: शुरुआत से एडवांस

सर्टिफिकेट : हां, एग्जाम के बाद मिलेगा। 

Social Media Marketing Course Online By CXL : सीएक्सएल 

यह बिगिनर फ्रेंडली कोर्स सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट मैनेजर और PPC मैनेजर के लिए बहुत उपयोगी है। CXL का यह कोर्स प्रत्येक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ऑर्गेनिक एल्गोरिदम की कार्यप्रणाली को गहराई से समझाता है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद CXL द्वारा आपको परीक्षा के बाद प्रमाणपत्र भी प्राप्त होता है। 

सीएक्सएल द्वारा कराए जा रहे सोशल मीडिया कोर्स में निम्नलिखित टॉपिक्स को कवर किया जाता है-

  • फेसबुक
  • इंस्टाग्राम 
  • टिकटॉक 
  • यूट्यूब
  • लिंक्डइन 
  • ट्विटर

कीमत (Cost) : $299

समय : 2.5 घंटे

स्तर(Level) : शुरुआती

सर्टिफिकेट : हाँ

FAQs

प्रश्न:सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया मार्केटिंग प्लेटफॉर्म कौन सा है?

उत्तर: सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया मार्केटिंग प्लेटफॉर्म फेसबुक है।

प्रश्न: सोशल मीडिया मार्केटिंग के 5 मुख्य स्तंभ क्या हैं?

उत्तर: सोशल मीडिया मार्केटिंग के पांच मुख्य स्तंभों में रणनीति और योजना, सामग्री निर्माण और प्रकाशन, जुड़ाव और समुदाय निर्माण, विश्लेषण और अनुकूलन, और सोशल मीडिया विज्ञापन शामिल हैं।

प्रश्न:  सोशल मीडिया मार्केटिंग के 7 सी क्या हैं?

उत्तर: सोशल मीडिया मार्केटिंग के 7 C हैं: समुदाय, सामग्री, क्यूरेशन, क्रिएशन, कनेक्शन, कन्वर्सेशन और कन्वर्ज़न ।

प्रश्न: Social Media Marketing Kitne Prakar ki hoti hai?

उत्तर: सोशल मीडिया मार्केटिंग के कई अलग-अलग प्रकार हैं, जिनमें कंटेंट मार्केटिंग, सोशल मीडिया विज्ञापन, प्रभावशाली मार्केटिंग और सोशल मीडिया/समुदाय प्रबंधन शामिल हैं।

प्रश्न: SMM क्या है?

उत्तर: सोशल मीडिया मार्केटिंग (SMM) का अर्थ है अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करना।

सम्बंधित आर्टिकल

Top Schools In Delhi Mumbai Bangalore : दिल्ली, मुंबई और बंगलौर के ये बेहतरीन स्कूल, जो पूरी दुनिया में अपनी शिक्षा के लिए मशहूर हैं…Educational Youtube Channels For Students: शैक्षिक यूट्यूब चैनल छात्रों में इतने लोकप्रिय क्यों हैं? आइए जानते हैं और देखते हैं सर्वश्रेष्ठ यूट्यूब एजूकेशनल चैनल की लिस्ट 
Daily Study Timetable for Students: पढ़ाई के लिए कैसे बनाएं एक परफेक्ट टाइम टेबल ? यहां देखें स्मार्ट तरीकाBest Courses After 10th and 12th : 10th और 12th के बाद क्या करें? कौन सा कोर्स चुनें? यहाँ देखें स्ट्रीम के अनुसार कोर्सेस की लिस्ट 
Moral Education for Students : नैतिक शिक्षा छात्रों के लिए क्यों इतनी जरूरी है? क्या हैं नैतिक शिक्षा के उद्देश्य? यहां पढ़ें पूरी जानकारीOnline Learning Games for Children: बच्चों को इन मजेदार एजुकेशनल गेम्स से पढ़ाएं, मनोरंजन के साथ-साथ दिमाग भी होगा स्मार्ट
Educational Apps for Kids in Hindi : पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए, इन मनोरंजक लर्निंग ऐप्स की मदद से बच्चों को पढ़ाएंOnline Teaching Platforms in India : भारत के टॉप ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म से करें तैयारी की शुरुआत
Digital Learning Platforms in India : इन डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से फ्री में सीखें डिजिटल मार्केटिंग, मैनेजमेंट और अन्य टेक्निकल कोर्सBenefits of Technology in Education : जानें तकनीकी के आने से शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले बदलाव और महत्व के बारे में
Education Technology Trends for 2026: ऑनलाइन शिक्षा का क्या होगा फ्यूचर ? फ्यूचर में देखने को मिलेंगे कौन-कौन से ट्रेंड्स एजुकेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित Future of Online Education in India : ऑनलाइन शिक्षा क्यों हो रही इतनी लोकप्रिय ? कैसा होगा ऑनलाइन शिक्षा का भविष्य? यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी
How Ai is Changing Education: शिक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कैसे ला रहा परिवर्तन? कैसा होगा तकनीकी शिक्षा का भविष्य? AI Based Learning Platform: भारत के इन टॉप डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से घंटों का काम करें मिनटों में, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स 
Best Schools in India 2026: यहाँ देखें भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कूल की लिस्टSchool Admission process in India : स्कूल में एडमिशन के लिए कैसे करें अप्‍लाई? स्टेप बाय स्टेप देखें यहां
Best Education Board in India : भारत में कौन-सा है बेस्ट शिक्षा बोर्ड? कैसे चुने अपने बच्चे के लिए सही शिक्षा बोर्ड?Government Exam Preparation Strategy : इस स्ट्रैटजी से करें सरकारी परीक्षाओं की तैयारी, पक्का मिलेगी नौकरी

📚 Free Notes और Daily PDF के लिए हमसे जुड़ें:

👉 Daily Current Affairs PDF के लिए WhatsApp Group जॉइन करें: यहाँ क्लिक करें और ग्रुप जॉइन करें 🟢

👉 Videos के लिए YouTube चैनल सब्सक्राइब करें: यहाँ क्लिक करें और Subscribe करें 🔴

👉 Daily GK Shorts/Reels देखने के लिए Instagram पर फॉलो करें: यहाँ क्लिक करें और Follow करें 📸

👉 Latest Job Alerts सबसे पहले पाने के लिए Facebook पेज लाइक करें: यहाँ क्लिक करें 🔵

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Social Media Marketing Course Online से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    twenty + 7 =