Skill Development Government Schemes 2026

Skill Development Government Schemes 2026 : कौशल विकास योजनाएं क्या हैं? इनमें कैसे जॉब पाएं? यहाँ देखें पूरी डिटेल्स 

Skill Development Government Schemes 2026 : स्किल डेवलपमेंट भारत की आर्थिक वृद्धि का एक मजबूत स्तम्भ है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार योग्य स्किल्स से सशक्त बनाना, उद्यमिता को बढ़ावा देना और बेरोजगारी को कम करना है। भारत सरकार ने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण, रोजगार सहायता और सर्टिफिकेट प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। ये योजनाएं मुख्य रूप से मैन्युफैक्चरिंग, IT, कंस्ट्रक्शन, स्वास्थ्य, कृषि और अन्य कई क्षेत्रों में फैली हुई हैं। जो समावेशी विकास और वैश्विक स्तर पर कंपटीशन सुनिश्चित करती हैं। इस लेख में हम स्किल डेवलपमेंट के लिए ऐसी ही कुछ सरकारी योजनाएं लेकर आएं हैं, जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकती हैं। सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Skill Development Government Schemes 2026

नीचे स्किल डेवलपमेंट गवर्नमेंट स्कीम से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है-

Skill Development Government Schemes 2026 : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) , कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) द्वारा कार्यान्वित स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत एक मुख्य स्किल सर्टिफिकेशन योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं को उद्योग संबंधी स्किल ट्रेनिंग प्रदान करना है, जिससे वे रोजगार के योग्य बन सकें और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए तैयार हो सकें।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं- 

  • IT, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में 150 से अधिक व्यवसायों में मुफ्त, प्रणाम आधारित ट्रेनिंग प्रदान करना।
  • इसके तीन घटक: शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग, रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (RPL) और स्पेशल प्रोजेक्ट को शामिल किया गया है। 
  • इसके अंतर्गत प्लेसमेंट सहायता और करियर काउंसलिंग प्रदान की जाती है।
  • पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा होने पर सर्टिफिकेट और पुरस्कार प्राप्त होते हैं। 

Skill Development Government Schemes 2026 : जन शिक्षण संस्थान(JSS)

जन शिक्षण संस्थान (JSS) का मुख्य उद्देश्य स्कूल छोड़ने वालों, (निरक्षरों)non-literates, (नवसाक्षरों)neo-literates,के लिए मुख्य रूप से वोकेशनल (व्यावसायिक) ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट प्रदान करना है। इसके साथ ही इनका उद्देश्य स्वरोजगार और एंटरप्रेन्योरशिप (उद्यमिता) को बढ़ावा देना है।

जन शिक्षण संस्थान (JSS) की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

  • ग्रुप बेस्ड ट्रेनिंग : यह जिला स्तर पर गैर सरकारी संगठनों और सामुदायिक संगठनों के माध्यम से होता है। 
  • महिलाओं और ग्रामीण युवकों पर ध्यान केंद्रित करना और उन्हें सशक्त बनाना।

Eligibility : पात्रता मापदंड

  • भारत का नागरिक हो।
  • आयु 15-45 वर्ष के बीच हो।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पाठ्यक्रम के अनुसार तय है।

 Development Government Schemes 2026 : प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (PMKK)

प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (PMKK) का मुख्य उद्देश्य मानकीकृत, उच्च गुणवत्ता और इंडस्ट्री बेस्ड ट्रेनिंग प्रदान करने के लिए पूरे भारत में आदर्श कौशल विकास (Skill Development) केंद्र स्थापित करना है। 

प्रधानमंत्री कौशल केंद्र (PMKK) की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं – 

  • मॉडर्न फैसेलिटीज प्रदान करना, जिसके अंतर्गत एडवांस लैब, डिजिटल क्लासरूम और प्रैक्टिकल के लिए स्पेस शामिल है। 
  • सामुदायिक सहभागिता(Community Engagement) : स्थानीय समुदाय के युवाओं को आकर्षित करने के लिए नियमित जागरूकता अभियान चलाना।
  • नौकरी संबंधी परामर्श, साक्षात्कार की तैयारी और रोजगार सहायता प्रदान करना।

Eligibility : पात्रता मापदंड

  • इसमें स्कूल छोड़ने वाले छात्रों और निरक्षरों (non-literates) पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
  • पाठ्यक्रम के अनुसार आयु और शैक्षणिक योग्यताएं तय हैं।

Skill Development Government Schemes 2026 : दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY)

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों के युवाओं को स्किल ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसमें सरकार का लक्ष्य गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण विकास लक्ष्यों का समर्थन करना है। 

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) की विशेषताएं निम्नलिखित हैं- 

  • प्लेसमेंट आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना,जिसके अंतर्गत हेल्थकेयर, कृषि, कंस्ट्रक्शन जैसे उच्च मांग वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। 
  • इसमें ग्रामीण परिवारों में 15-35 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। 
  • इसमें युवाओं की नियुक्ति के बाद ट्रेनिंग, परामर्श और रोजगार के लिए प्रोत्साहन शामिल है। 
  • अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों महिलाओं और अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता दी जाती है।
  • अंतरराष्ट्रीय अवसर के लिए प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) प्रदान की जाती है। 

Eligibility : पात्रता मापदंड

  • सामाजिक-आर्थिक जाती जनगणना (SECC) द्वारा पहचाने गए ग्रामीण परिवारों के युवा। 
  • आयु : 15-35 वर्ष (महिलाओं और अन्य श्रेणियों के लिए छूट) ।

Skill Development Government Schemes 2026 : राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS)

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) योजना का मुख्य उद्देश्य इंडस्ट्री में कार्य करने के लिए कर्मचारियों और अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके साथ ही इसका उद्देश्य थ्योरिटिकल शिक्षा और इंडस्ट्री में प्रैक्टिकल स्किल के बीच के गैप को खत्म करना है।

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं –

  • उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति सहायता प्रदान करना।
  • उम्मीदवारों को वास्तविक कार्य का अनुभव प्राप्त होता है।
  • अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण, ट्रैकिंग और सर्टिफिकेट की सुविधा प्राप्त होती है।
  • 14 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं के लिए यह खुला है। 

Eligibility : पात्रता मापदंड

  • 14 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीय नागरिक।
  • व्यापार संबंधित आवश्यकताओं के अनुसार शैक्षणिक योग्यता।

Skill Development Government Schemes 2026 : आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास एवं ज्ञान जागरूकता (संकल्प)

आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास एवं ज्ञान जागरूकता (संकल्प) का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर स्किल डेवलपमेंट के लिए संस्थागत तंत्र को मजबूत करना है। साथ ही स्किल ट्रेनिंग की गुणवत्ता और बाजार में सुधार करना है।

आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास एवं ज्ञान जागरूकता (संकल्प) की विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  • जिला कौशल समितियों और राज्य कौशल विकास मिशनों के लिए क्षमता निर्माण।
  • कमजोर समूहों पर अधिक ध्यान देना।
  • डेटा आधारित प्रबंधन और आवधिक समीक्षा ( periodic reviews) का मूल्यांकन करना। 

FAQs

प्रश्न:कौशल विकास योजना में कौन-कौन से कोर्स आते हैं?

उत्तर: कौशल विकास योजना (PMKVY) में कई सेक्टरों में आधुनिक और पारंपरिक कोर्स उपलब्ध हैं, जैसे ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन, स्वास्थ्य सेवा, कंप्यूटर (COPA, IT), पर्यटन, कृषि, और हैंडीक्राफ्ट्स, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे फ्यूचर-रेडी स्किल्स भी शामिल हैं।

प्रश्न: कौशल विकास योजना में कितनी सैलरी मिलती है?

उत्तर: इस योजना के तहत 5,000 रुपये प्रतिमाह का प्रशिक्षण भत्ता और 6,000 रुपये की एक बार में सहायता राशि दी जाएगी।

प्रश्न: कौशल विकास के 4 चरण कौन से हैं?

उत्तर: अचेतन दक्षता (अज्ञानता), सचेतन अक्षमता (जागरूकता), सचेतन दक्षता (सीखना) और अचेतन दक्षता (निपुणता) ।

प्रश्न: कौशल के तीन प्रकार क्या हैं?

उत्तर: कौशल के तीन प्रकारसॉफ्ट स्किल्स, हार्ड स्किल्स और संज्ञानात्मक कौशल।

प्रश्न:कौशल विकास के पांच स्तर कौन से हैं?

उत्तर: कौशल विकास के 5 स्तर नौसिखिया, सक्षमता, प्रवीणता, विशेषज्ञता और निपुणता के रूप में नामित करते हैं।

सम्बंधित आर्टिकल

Top Schools In Delhi Mumbai Bangalore : दिल्ली, मुंबई और बंगलौर के ये बेहतरीन स्कूल, जो पूरी दुनिया में अपनी शिक्षा के लिए मशहूर हैं…Educational Youtube Channels For Students: शैक्षिक यूट्यूब चैनल छात्रों में इतने लोकप्रिय क्यों हैं? आइए जानते हैं और देखते हैं सर्वश्रेष्ठ यूट्यूब एजूकेशनल चैनल की लिस्ट 
Daily Study Timetable for Students: पढ़ाई के लिए कैसे बनाएं एक परफेक्ट टाइम टेबल ? यहां देखें स्मार्ट तरीकाBest Courses After 10th and 12th : 10th और 12th के बाद क्या करें? कौन सा कोर्स चुनें? यहाँ देखें स्ट्रीम के अनुसार कोर्सेस की लिस्ट 
Moral Education for Students : नैतिक शिक्षा छात्रों के लिए क्यों इतनी जरूरी है? क्या हैं नैतिक शिक्षा के उद्देश्य? यहां पढ़ें पूरी जानकारीOnline Learning Games for Children: बच्चों को इन मजेदार एजुकेशनल गेम्स से पढ़ाएं, मनोरंजन के साथ-साथ दिमाग भी होगा स्मार्ट
Educational Apps for Kids in Hindi : पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए, इन मनोरंजक लर्निंग ऐप्स की मदद से बच्चों को पढ़ाएंOnline Teaching Platforms in India : भारत के टॉप ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म से करें तैयारी की शुरुआत
Digital Learning Platforms in India : इन डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से फ्री में सीखें डिजिटल मार्केटिंग, मैनेजमेंट और अन्य टेक्निकल कोर्सBenefits of Technology in Education : जानें तकनीकी के आने से शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले बदलाव और महत्व के बारे में
Education Technology Trends for 2026: ऑनलाइन शिक्षा का क्या होगा फ्यूचर ? फ्यूचर में देखने को मिलेंगे कौन-कौन से ट्रेंड्स एजुकेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित Future of Online Education in India : ऑनलाइन शिक्षा क्यों हो रही इतनी लोकप्रिय ? कैसा होगा ऑनलाइन शिक्षा का भविष्य? यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी
How Ai is Changing Education: शिक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कैसे ला रहा परिवर्तन? कैसा होगा तकनीकी शिक्षा का भविष्य? AI Based Learning Platform: भारत के इन टॉप डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से घंटों का काम करें मिनटों में, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स 
Best Schools in India 2026: यहाँ देखें भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कूल की लिस्टSchool Admission process in India : स्कूल में एडमिशन के लिए कैसे करें अप्‍लाई? स्टेप बाय स्टेप देखें यहां
Best Education Board in India : भारत में कौन-सा है बेस्ट शिक्षा बोर्ड? कैसे चुने अपने बच्चे के लिए सही शिक्षा बोर्ड?Government Exam Preparation Strategy : इस स्ट्रैटजी से करें सरकारी परीक्षाओं की तैयारी, पक्का मिलेगी नौकरी

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Skill Development Government Schemes 2026 से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    eight − three =