RRB NTPC Inter Level Recruitment: रेलवे द्वारा इंटर लेवल एनटीपीसी भर्ती की अधिसूचना जारी कि है। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 28 अक्टूबर 2025 ऑनलाइन आवेदन कर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिसके लिए उम्मीदवार 04 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक व योग्य युवाओं के लिए रेलवे ने 3 हजार से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार इस खबर में आगे दिए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां :
| आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि | 28 अक्टूबर, 2025 |
| आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि | 04 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 06 दिसंबर, 2025 |
RRB NTPC भर्ती के लिए आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 30 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें।
RRB NTPC भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता :
इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होना आवश्यक है। शैक्षिक से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें।
RRB NTPC भर्ती के लिए पदों का विवरण :
| पदों का नाम | पदों की संख्या |
| कमर्शियल क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 3050 |
RRB NTPC भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया :
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1)
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-2) –
- स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट / एप्टीट्यूड टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल जांच
RRB NTPC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवार RRB NTPC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक के जरिए सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गर्ई अधिसूचना पढ़ें।
Apply Online Link
| आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए | यहां क्लिक करें |
| ऑनलाइन आवेदन करने के लिए | यहां क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबासइट पर जाने के लिए | यहां क्लिक करें |
| Bombay High Court सिलेबस | यहां क्लिक करें |
उम्मीद है आप सभी पाठकों को RRB NTPC Inter Level Recruitment in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य सरकारी नौकरी की लेटेस्ट अपडेटस को पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

