रात का पर्यायवाची शब्द : हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक ही भाव के लिए कई शब्द हैं। इन शब्दों को हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्दों से जाना जाता है। पर्यायवाची शब्द एक समान शब्दों के प्रयोग वाली जगह पर एक रूपता न रहे इसके लिए प्रयोग किए जाते हैं। वही पर्यायवाची शब्द से संबंधित प्रश्न अक्सर छोटी कक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। आज हम रात का पर्यायवाची शब्द (Raat Ka Paryayvachi Shabd) क्या होता है जानेंगे और साथ ही जानेंगे इसके वाक्य प्रयोग और ‘र’ अक्षर से बनाने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd Kise Kahate Hain)
जिन शब्दों के अर्थ में समानता देखने को मिलती है, वे पर्यायवाची और समानर्थी शब्द कहलाते हैं। जैसे : उदाहरण के तौर पर हम कह सकते हैं। “आदेश, हुक्म, समादेश और इजाजत आदि”।
रात का पर्यायवाची शब्द (Raat Ka Paryayvachi Shabd)
- निशा
- रजनी
- रैन
- यामिनी
- तमी
- निशि
- विभावरी
- शर्वरी
- क्षणदा
- त्रियामा. आदि।
रात के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य प्रयोग यहां देखें
छात्र नीचे दिए गए रात शब्द और उसके पर्यायवाची के वाक्यों में प्रयोग को अपने प्रतिदिन अभ्यास में जोड़ सकते हैं।
- रात्रि में आकाश में तारे चमकते हैं।
- निशा के समय सब लोग सो जाते हैं।
- रजनी में चंद्रमा अपनी छटा बिखेरता है।
- विभावरी में पक्षी अपने घोंसलों में लौट आते हैं।
- स्कूल में टीचर ने कल सभी छात्रों से रात का पर्यायवाची शब्द पुछा।
‘र’ से पर्यायवाची शब्द यहां देखें-
छात्र नीचे दिए गए ‘र’ से पर्यायवाची शब्द को देख सकते हैं।
- रावण- लंकेश, लंकापति, दशानन दशकण्ठ
- रश्मि- कर, अंशु, मरीच, मयूख, किरण
- राधा- हरिप्रिया, राधिका, ब्रजरानी
- राम- रघुपति, राघव, रघुनंदन, रघुवर, सीतापति
पर्यायवाची शब्द MCQ
यहां विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न दिए गये हैं। आप इनमें से कितने के सही जवाब जानते हैं –
प्रश्न 1: उत्तरीय का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (स्टेनोग्राफर परीक्षा 2016)
(A) टोपी (B) साड़ी
(C) कोट (D) रोग
प्रश्न 2: इनमें से वसुधा का पर्यायवाची शब्द है? (RO/ARO Pre 2021)
(A) विपुला (B) शर्वरी
(C) धेेेेेनुका (D) पयश्विनी
प्रश्न 3: हुताशन पर्यायवाची है? (RO/ARO Pre 2021)
(A) निर्धन (B) अग्नि
(C) अगणित (D) अखंंड
प्रश्न 4: चन्द्रहास का पर्यायवाची शब्द है? (RO/ARO Pre 2021)
(A) तीर (B) तलवार
(C) भाला (D) धनुष-बाण
संबंधित अर्टिकल
जनार्दन का पर्यायवाची शब्द | दिमाग का पर्यायवाची शब्द |
आज्ञा के पर्यायवाची शब्द | आवारा के पर्यायवाची शब्द |
तड़ाग का पर्यायवाची शब्द | स्नेह का पर्यायवाची शब्द |
अयोध्या के पर्यायवाची शब्द | निपुण का पर्यायवाची शब्द |
उम्मीद है आप सभी पाठकों को रात का पर्यायवाची शब्द (Raat Ka Paryayvachi Shabd) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी पर्यायवाची शब्द के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।