Online Teaching Platforms in India : भारत में ऑनलाइन शिक्षा का क्षेत्र पहले की अपेक्षा बहुत अधिक उन्नत (Advance), विवध (Diverse) और शिक्षार्थी अनुकूल (Learner Friendly) हो गया है। स्कूल के ट्यूशन से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक अभ्यार्थियों के पास बहुत सारे विकल्प उपस्थित हैं। जैसे-जैसे दुनिया भर में डिजिटल क्लासेज का चलन बढ़ रहा है, टीचर्स के लिए भी यह जरूरी हो गया है कि वे आज के विद्यार्थियों के हिसाब से अपने टीचिंग मैथड्स को भी ढालें। यदि आप भी ऑनलाइन पढ़ाना चाहते हैं, तो भारत में उपस्थित ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म्स लिस्ट नीचे दी जा रही है, जहां से आप ऑनलाइन कक्षाएं लेना प्रारंभ कर सकते हैं।
- गूगल क्लासरुम
- चेग इंडिया
- अनअकैडमी
- BYJU’S
- खान अकेडमी
- यूडेमी
- वेदान्तु
Online Teaching Platforms in India : Google classroom (गूगल क्लासरुम)
गूगल क्लासरुम, गूगल द्वारा सभी स्कूल्स के लिए शुरू की गई एक निःशुल्क सेवा है, जो असाइनमेंट बनाने, वितरित करने और ग्रेडिंग करने को आसान बनाती है। यह देश भर के ज़्यादातर स्कूलों में सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किये जाने वाले शिक्षण प्लेटफॉर्म में से एक है।
How to Start : कैसे शुरू करें
- Sign up : Google classroom वेबसाइट पर जाएं और गूगल अकाउंट से साइन इन करें।
- शिक्षक कक्षा का विवरण दर्ज करके एक नई कक्षा बनाएं, जबकि छात्र अपने टीचर द्वारा दिए गए कोड के माध्यम से कक्षा में शामिल हो सकते हैं।
- शिक्षक असाइनमेंट, रिसोर्स और अनाउंसमेंट अपलोड करते हैं।
- छात्र ऑनलाइन अपना कार्य जमा कर सकते हैं।
Online Teaching Platforms in India : Chegg India (चेग इंडिया)
अमेरिका बेस्ड एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Chegg Inc. का एक पार्ट chegg India ऑनलाइन ट्यूशन के साथ कई अन्य शैक्षिक सुविधाएं प्रदान करता है। इस प्लेटफॉर्म को विभिन्न विषयों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिससे सभी तक सरल, सुलभ और सुविधाजनक शैक्षिक सहायता प्रदान की जा सके। चेग इंडिया यूजर फ्रेंडली इंटरफेस के कारण अभ्यर्थियों के लिए पसंदीदा विकल्पो में से एक है।
How to Start : कैसे शुरू करें
- Sign up : Chegg India की ऑफिशियल वेबसाइट पर साइन अप करिये और अपना विवरण भरें।
- Online screening : ऑनलाइन सब्जेक्ट और डायरेक्शन टेस्ट पास करें।
- सत्यापन : डॉक्यूमेंट्स सहित आपके क्रेडेंशियल्स का सत्यापन टीम के द्वारा किया जायेगा।
- लेखन शुरू करें: बधाई हो! आप एक एक्सपर्ट हैं।
Online Teaching Platforms in India : Unacademy (अनअकैडमी)
भारत में अनअकैडमी की शुरुआत एक ऑनलाइन शिक्षण मंच के रूप में हुई थी, जो UPSC, GATE, बैंक, NEET, जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। इसमें सफलता के बाद इस संस्थान ने 6 से 12 तक के अभ्यार्थियों के लिए भी क्लासेस शुरू कर दी हैं । अनअकैडमी एक यू ट्यूब चैनल के साथ ही अब टीचर्स के सबसे बड़े केंद्रों में से एक बन गया है, जो देश भर में लाखों लोगों के लिए शिक्षा को सुलभ बना रहा है।
How to Start : कैसे शुरू करें
- अपने मोबाइल पर “Unacademy Educator” ऐप डाउनलोड करें।
- सभी डिटेल्स भरकर ऐप पर रजिस्ट्रेशन करें।
- रिव्यू के लिए 3 मिनट का डेमो सत्र रिकॉर्ड करे।
- अप्रूव्ड होने के लिए उस विषय को चुने, जिसे आप पढ़ाना चाहते हैं।
- एक बार यहां पहुंचने के बाद आप पढ़ाना शुरू के सकते हैं।
Online Teaching Platforms in India : BYJU’S
भारतीय ई लर्निंग कंपनी BYJU’S, CBSE, ICSE और अन्य राज्य बोर्डों के लिए क्लासेज की सुविधा प्रदान करती है। इसके अलावा अब यह संस्थान UPSC, बैंक, रेलवे जैसी अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए भी स्टडी मैटेरियल प्रदान करता है। इनके संस्थान में NEET, JEE, GATE और CAT जैसी मुख्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी सुविधा प्रदान करता हैं।
How to Start: कैसे शुरू करें
- BYJU’S की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, सबसे ऊपर मेनू पर “ शिक्षक” टैब पर क्लिक करें।
- अब अपना व्यक्तिगत और व्यावसायिक विवरण प्रदान करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
- जब अपने आवेदन की समीक्षा हो जायेगी और उसे स्वीकृति मिल जाएगी, तो आपको एक वेरिफिकेशन ईमेल प्राप्त हो जायेगा।
- अब आप शिक्षक पोर्टल पर पढ़ना प्रारंभ कर सकते हैं।
Online Teaching Platforms in India : Khan Academy (खान अकेडमी)
भारत में खान अकेडमी ऑनलाइन ट्यूशन वेबसाइटों में से एक है, जो अभ्यार्थियों को कक्षा के अंदर और बाहर सीखने की सुविधा प्रदान करते है। ये गणित, कंप्यूटर, इतिहास, भौतिकी और अर्थव्यव्स्था जैसे विषयों को कवर करते हुए अपने छात्रों को स्टडी मैटेरियल प्रदान करते हैं। इसके अलावा उनका “खान फॉर एजुकेटर्स” कोर्स इनके प्लेटफॉर्म पर पढ़ाने के इच्छुक ऑनलाइन टीचर्स के लिए अच्छा विकल्प है।
How to Start : कैसे शुरू करें
- टीचर खान एकेडमी वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाए।
- अपने स्वयं की कक्षा बनाएं।
- इसके बाद अपना छात्र खाता बनाएं।
- खान अकेडमी प्लेटफार्म पर अपने पहले सत्र की रूपरेखा तैयार करें।
- अभ्यर्थियों को होम वर्क देना स्टार्ट करें।
Online Teaching Platforms in India : Udemy (यूडेमी)
यूडेमी भारत सहित दुनिया भर के 180 से ज्यादा देशों में 65 से अधिक अलग-अलग भाषाओं में ट्यूटोरियल प्रदान करने वाला प्लेटफॉर्म है। यह संस्थान स्टडी मैटेरियल को मॉड्यूल और सिलेबस के अनुसार व्यवस्थित करता है, जिसमें वीडियो, टेक्स्ट नोट्स और क्विज भी शामिल हैं। क्लोज़ कैप्शनिंग और इन ऐप नोट्स जैसी सुविधाओं के साथ यूडेमी यूजर फ्रैंडली इंटरफेस प्रदान करता है, जो इसे सभी विकल्पों में से बेहतर बनाता है।
How to Start : कैसे शुरू करें
- वेबसाइट पर जाएं और अपना खाता बनाएं।
- अपना प्रोफाइल बनाने के लिए कुछ आसान सवालों के जवाब दें।
- अपनी पहचान को वैरिफाई करें।
- अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए इंतजार करें।
- एक बार वैरिफाई हो जाने के बाद, शुरू करने के लिए डैशबोर्ड से एक नया पाठ्यक्रम विकल्प का चयन करें।
Online Teaching Platforms in India : Vedantu (वेदान्तु)
देश भर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक वेदांतु भी है, जो CBSE, ICSE और राज्य बोर्ड के लिए नोट्स सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराता है। यह संस्थान मुख्य रूप से स्कूली छात्रों के लिये है, जो बोर्ड परीक्षाओं और JEE जैसी परीक्षाओं के सिलेबस जैसी सुविधाएं देते हैं। वेदांतु अपनी अभिनव वेब (व्हाइटबोर्ड ऑडियो वीडियो एनवायर्नमेंट) टेक्नोलॉजी के साथ यूनीक है, जो अपने उपयोगकर्ता के लिए इंटरैक्टिव और प्रभावी शिक्षण अनुभव सुनिश्चित करती है।
How to Start : कैसे शुरू करें
- फॉर्म भरकर आवेदन करें।
- अपने आवेदन को शॉर्टलिस्ट होने के लिए प्रतीक्षा करें।
- डेमो के लिए विषय चुनें।
- एक बार सलेक्ट हो जाने के बाद, प्रोफाइल बनाएं और पंजीकरण पूरा करें।
- सलेक्ट होने के बाद, शुरू करने के लिए प्रशिक्षण और प्रेरण वेबिनार में भाग लें
FAQs
उत्तर: अलख पांडे (भौतिकी वाले), अमन धत्तरवाल, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति, खान सर और गगन प्रताप सबसे लोकप्रिय हैं।
उत्तर: शिक्षा या उस विषय में प्रासंगिक डिग्री हासिल करके शुरुआत करें जिसे आप पढ़ाना चाहते हैं।
उत्तर: भारत में विषय विशेषज्ञता और डिजिटल कौशल वाला कोई भी ऑनलाइन ट्यूटर अर्बनप्रो और सुपरप्रोफ़ जैसे प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए अच्छी आय अर्जित कर सकता है ।
उत्तर:ऑनलाइन टीचर्स की कमाई आपके अनुभव, विषय और प्लेटफॉर्म पर निर्भर करती है।
उत्तर: ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कई ऐप उपलब्ध हैं, जिनमें BYJU’S और Khan Academy जैसे लोकप्रिय शैक्षणिक ऐप शामिल हैं।
सम्बंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को Online Teaching Platforms in India से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

