NABARD Recruitment 2025

NABARD Recruitment in Hindi : बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 8 नवंबर से करें आवेदन

NABARD Recruitment in Hindi : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। वे उम्मीदवार जो सहायक प्रबंधक ग्रेड ‘ए’ के विभि‍न्‍न पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधि‍क जानकारी के लिए इस खबर को पूरा पढें…

NABARD भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां :

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 8 नवंबर, 2025
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि30 नवंबर, 2025
आवेदन शुल्‍क जमा करने की अंतिम तिथि30 नवंबर, 2025

NABARD भर्ती के लिए आयु सीमा : 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्‍यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 30 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

NABARD भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता :

इच्‍छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई आध‍िकारि‍क नोटिफिकेशन को पढ़ें।

NABARD भर्ती के लिए पदों का विवरण :

पदों का नामपदों की संख्या
सहायक प्रबंधक ग्रेड ‘ए’ (ग्रामीण विकास बैंकिंग सेवा)85
सहायक प्रबंधक ग्रेड ए (विधि सेवा)02
सहायक प्रबंधक ग्रेड ‘ए’ (प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा सेवा)04

NABARD भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया :

  • इच्छुक उम्मीदवार NABARD की अध‍िकारि‍क वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक के जरिए सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गर्ई अधिसूचना पढ़ें।

Apply Online Link 

आधि‍कारि‍क नोट‍िफि‍केशन के लिएयहां क्ल‍िक करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिएयहां क्ल‍िक करें (Link Activate 08/11/2025)
आध‍िकार‍िक वेबासइट पर जाने के लिएयहां क्ल‍िक करें
NABARD सिलेबस के लि‍एयहां क्ल‍िक करें 

उम्मीद है आप सभी पाठकों को NABARD Recruitment in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्‍य सरकारी नौकरी की लेटेस्‍ट अपडेटस को पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    14 − eight =