मुँह लाल होना मुहावरे का अर्थ : मुहावरों को हिंदी भाषा का श्रृंगार कहा जाता है। हिंदी मुहावरे ऐसे वाक्यांश होते हैं, जिनका अर्थ सामान्य शब्दों के अर्थों से भिन्न होता है। मुहावरे रोजमर्रा की बातचीत में बहुत प्रयोग किया जाते है। हमने मुहावरों का प्रयोग कई बार काव्य, कहानी, नाटक में होते हुए खूब पढ़ा और सुना है। जब हम मुहावरों का उपयोग करते है, तो यह भाषा को अधिक रोचक और विशेषता से भर देता है। आज इस ब्लॉग में जानते हैं ‘मुँह लाल होना’ मुहावरे का अर्थ’ (Muh Lal Hona Muhavare Ka Arth) और इसके वाक्य प्रयोग।
इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे – UPSC, SSC, UPCS, Banking या रेलवे एग्जाम में मुहावरों को जरूर पूछा जाता है। इसको देखते हुए हम आपके लिए मुहावरों के अर्थ के साथ उनके वाक्य प्रयोग बता रहे हैं। आपकी तैयारी और बेहतर बनाने के लिए हम इस ब्लॉग में मुहावरों के बारे में जानेंगे। जैसे की मुहावरा किसे कहते हैं? मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग, मुहावरें कितने प्रकार के होते हैं? अन्य जानकारियां।
‘मुँह लाल होना’ मुहावरे का अर्थ क्या होता है?
‘मुँह लाल होना’ मुहावरे का अर्थ (Muh Lal Hona Muhavare Ka Arth) ‘बहुत अधिक क्रोधित या गुस्सा होना’ होता है। जब किसी व्यक्ति को किसी के द्वारा की गई कोई बात बुरी लगती है और उस अधिक गुस्सा आता है। तो हम बोलचाल की भाषा के साथ ‘मुँह लाल होना’ मुहावरे का अर्थ (Muh Lal Hona Muhavare Ka Arth) प्रयोग करते हैं।
मुहावरा | मुहावरे का अर्थ | मुहावरे का अंग्रेजी में अनुवाद |
‘मुँह लाल होना’ | ‘अधिक क्रोधित या गुस्सा होना’ | Muh Lal Hona Muhavare Ka Arth |
‘मुँह लाल होना’ मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग कैसे करें?
‘मुँह लाल होना’ मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग निम्नलिखित है :-
- दोस्तों के सामने रोहन को मां ने डांट लगाई, जिससे उसका मुंह लाल हो गया।
- मीटिंग में सही से बात न करने पर बॉस ने शुभम को फटकार लगाई, जिससे उसका मुँह लाल होना स्वाभविक था।
- पिता जी की डांट से रिया का मुँह लाल हो गया।
- कल टीचर ने सभी स्टूडेंटस से मुँह लाल होना मुहावरे का अर्थ पूछा।
- सौरभ का छोटी छोटी बातों पर मुँह लाल हो जाता है।
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- कलेजे पर पत्थर रखना मुहावरे का अर्थ है? (यूकेपीएससी प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा 2021)
- बोझ उठना
- जी कडा करना
- दिखावा करना
- सहास करना
प्रश्न 2- उड़ती चिड़िया पहचानना मुहावरे का अर्थ है? (यूकेएसएससी आबकारी सिपाही परीक्षा 2021)
- साहस की बात जानना
- उंचे सपने देखना
- बहुत आगे की सोचना
- बहुत अधिक ज्ञानी होना
प्रश्न 3- दांत काटी रोटी होना मुहावरे का अर्थ है? (यूकेएसएससी सहायक अल्पसंख्यक कल्यान अधिकारी परीक्षा 2018)
- पक्की दोस्ती होना
- अपना अधिकार होना
- अत्यधिक महत्वपूर्ण होना
- प्रिय वस्तु होना
प्रश्न 4- रंगा सियार होना मुहावरे का अर्थ है? (यूबीटीआईआर ग्रुप डी परीक्षा 2019)
- पागल होना
- विद्वान होना
- भवरा जाना
- पूर्व होना
संबंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को ‘मुँह लाल होना मुहावरे का अर्थ’ (Muh Lal Hona Muhavare Ka Arth) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी मुहावरों के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।