MLA Full Form in Hindi

MLA Full Form in Hindi : एमएलए का फुल फॉर्म क्‍या होता है, यहां देखें?

MLA Full Form in Hindi : एमएलए (MLA) का फुल फॉर्म मेंबर ऑफ लेजिस्लेटिव एसेंबली (Member of Legislative Assembly) होता है, जिसे हिंदी में विधान सभा सदस्य कहते हैं। यह वह व्यक्ति होता है, जिसे किसी राज्य के लोग वोट देकर चुनते हैं, ताकि वह राज्य की विधान सभा में अपने निर्वाचित क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सके, इन्हें आमतौर पर विधायक कहा जाता है। तो चालिए जानते हैं, MLA Full Form in Hindi से इसके बारे में और अधि‍क।

एमएलए का फुल फॉर्म क्‍या है?

MLA MLA Full FormMLA Full Form in English
MLA Full Form in Hindiमेंबर ऑफ लेजिस्लेटिव एसेंबली (विधान सभा सदस्य)Member of Legislative Assembly 

एमएलए (MLA) क्या होता है?

एमएलए (Member of legislative Assembly) होता है, जो राज्य की विधान सभा का सदस्य होता है। MLA बनने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है व इसका कार्यकाल 5 वर्ष के लिए निर्धारित होता है। MLA कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्य का मुख्यमंत्री तक भी हो सकता है।

एमएलए (MLA) का चुनाव कैसे होता है? 

MLA का चुनाव आम तौर पर जनता द्वारा किया जाता है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या निश्चित होती है, जोकि मतदान कर अपनी पसंद के विधायक को चुनते हैं।

एमएलए (MLA) की क्या जिम्मेदारी होती है?

MLA अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं ( बिजली, पानी, सीवर, सड़क, स्वास्थ्य, राशन और शिक्षा) से जुड़ी समस्याओं को विधान सभा में उठाना और उसके समाधान के लिए प्रयास करना और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की परियोजनाओं को लागू करवाना है। इसके साथ ही एमएलए सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं।

FAQs

प्रश्न: MLA का फुल फॉर्म क्या होता है?

उत्तर: MLA का फुल फॉर्म “Member of Legislative Assembly” (विधानसभा सदस्य) होता है

प्रश्न: MLA किसका सदस्य होता है?

उत्तर: विधायक (MLA) राज्य विधानसभा (Legislative Assembly) का सदस्य होता है

प्रश्न: विधायक बड़ा होता है या कलेक्टर?

उत्तर: विधायक और कलेक्टर (जिलाधिकारी/DM) दोनों के पास अलग-अलग तरह की शक्तियां होती हैं; कलेक्टर के पास जिले में प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था की सीधी शक्ति होती है, जबकि एक विधायक के पास नीति-निर्माण और जनता का प्रतिनिधित्व करने की शक्ति होती हैं। 

प्रश्न: MLA का काम क्या होता है?

उत्तर: MLA ( विधायक ) का काम अपने निर्वाचन क्षेत्र (constituency) के लोगों का प्रतिनिधित्व करना, राज्य के लिए कानून बनाना, बजट पारित करना, और जनता की समस्याओं (जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कें, पानी) को विधानसभा में उठाना और उनका समाधान कराना है। 

प्रश्न: MLA का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

उत्तर: एक विधायक (MLA) का सामान्य कार्यकाल 5 साल का होता है।

संबंध‍ित ब्लॉग्स

IAS Full Form in HindiSSC Full Form in Hindi
CRPF Full Form in HindiNPS Full Form in Hindi
CTET Full Form in HindiSIR Full Form in Hindi 

उम्मीद है आप सभी पाठकों को MLA Full Form in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक फुल फॉर्म के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    five × four =