मेघ का पर्यायवाची शब्द : हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक ही भाव के लिए कई शब्द हैं। इन शब्दों को हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्दों से जाना जाता है। पर्यायवाची शब्द एक समान शब्दों के प्रयोग वाली जगह पर एक रूपता न रहे इसके लिए प्रयोग किए जाते हैं। वही पर्यायवाची शब्द से संबंधित प्रश्न अक्सर छोटी कक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। आज हम मेघ का पर्यायवाची शब्द (Megh Ka Paryayvachi Shabd) क्या होता है जानेंगे और साथ ही जानेंगे इसके वाक्य प्रयोग और ‘म’ अक्षर से बनाने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd Kise Kahate Hain)
जिन शब्दों के अर्थ में समानता देखने को मिलती है, वे पर्यायवाची और समानर्थी शब्द कहलाते हैं। जैसे : उदाहरण के तौर पर हम कह सकते हैं। “प्रयास, कोशिश, व्यवसाय, व्यापार, मेहनत, उद्योग, यत्न, प्रयत्न, श्रम आदि”।
मेघ का पर्यायवाची शब्द (Megh Ka Paryayvachi Shabd)
- बादल
- जलधर
- पयोद
- पयोधर
- घन
- वारिद
- नीरद
- अम्बुद आदि।
मेघ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य प्रयोग यहां देखें
छात्र नीचे दिए गए मेघ शब्द और उसके पर्यायवाची के वाक्यों में प्रयोग को अपने प्रतिदिन अभ्यास में जोड़ सकते हैं।
- आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।
- जलधर के बरसने से धरती हरी-भरी हो गई।
- अंबुद की छाया में किसान आराम कर रहे थे।
- नीरद की शीतलता से गर्मी का प्रकोप कम हो गया।
- आज शिक्षक ने बच्चों से मेघ के पर्यायवाची शब्द को पूछा।
‘म’ से पर्यायवाची शब्द यहां देखें-
छात्र नीचे दिए गए ‘म’ से पर्यायवाची शब्द को देख सकते हैं।
- मधु- कुसुमासव, शहद, रसा
- मृग- सारंग, कृष्णसार, हिरण
- मित्र- सखा, सहचर, साथी, दोस्त
- मदिरा – आसव, मधु, मद, शराब, हाला
- मोर- नीलकंठ, केक, कलापी, नर्तकप्रिय
- माता – अंबा, जनयत्री, अम्मा, जननी, माँ
- मनुष्य – मानुष, मनुज, आदमी, नर, मानव
- मछली – शफरी, मकर, मीन, मत्स्य, जलजीवन आदि।
पर्यायवाची शब्द MCQ
यहां विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न दिए गये हैं। आप इनमें से कितने के सही जवाब जानते हैं –
प्रश्न 1: दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात किजिए? (SSC GD 2024)
सेना
उत्तर – (A) सिंधु (B) ललित
(C) मंद (D) दल
प्रश्न 2 : दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात किजिए? (SSC GD 2024)
हिम
उत्तर – (A) बर्फ (B) पहाड
(C) पर्वत (D) शैलेंद्र
प्रश्न 3 : दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात किजिए? (SSC GD 2024)
निशा
उत्तर – (A) दंत (B) शुद्ध
(C) रात्रि (D) खेद
प्रश्न 4 : दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात किजिए? (SSC GD 2024)
लौ
उत्तर – (A) भाषा (B) ज्वाला
(C) धंधा (D) लता
उत्तरमाला –
1- 4 | 2- 1 | 3- 3 | 4- 2 |
संबंधित अर्टिकल
जनार्दन का पर्यायवाची शब्द | दिमाग का पर्यायवाची शब्द |
आज्ञा के पर्यायवाची शब्द | आवारा के पर्यायवाची शब्द |
तड़ाग का पर्यायवाची शब्द | स्नेह का पर्यायवाची शब्द |
अयोध्या के पर्यायवाची शब्द | निपुण का पर्यायवाची शब्द |
उम्मीद है आप सभी पाठकों को मेघ का पर्यायवाची शब्द (Megh Ka Paryayvachi Shabd) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी पर्यायवाची शब्द के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।