How to Prepare for Railway Exams in Hindi

How to Prepare for Railway Exams in Hindi : चरण दर चरण रेलवे की परीक्षा के लिए ऐसे करें तैयारी, मिलेगी सफलता

How to Prepare for Railway Exams in Hindi : रेलवे परीक्षाएं भारत में सबसे प्रतिस्पर्धी और लोकप्रिय सरकारी परीक्षाओं में से एक हैं। इनको रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) द्वारा आयोजित किया जाता है। ये परीक्षाएं भारतीय रेलवे में ग्रुप डी,असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC), जूनियर इंजीनियर (JE) इत्यादि जैसे विभिन्न पदों पर इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भर्ती का आयोजन करती हैं। हर साल देश भर में लाखों उम्मीदवार नौकरी पाने के उद्देश्य से इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं। इन परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए उम्मीदवार को कड़ी मेहनत ,लगन और व्यवस्थित योजना की जरूरत होती है। रेलवे परीक्षाओं की तैयारी के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

Railway Jobs 2026 : रेलवे नौकरियां 2026

नीचे टेबल में रेलवे 2026 की कुछ नौकरियों की लिस्ट दी गई है-

Railway Exams Name(रेलवे परीक्षा का नाम)जॉब प्रोफाइल
RRB ग्रुप Dट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, अस्पताल परिचारक, पोर्टर,सहायक पॉइंट्समैन
RRB NTPC (नॉन टेक्निकल श्रेणियां)क्लर्क, स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक सहायक, कमर्शियल ट्रेनी, सीनियर टाइम कीपर, टाइपिस्ट, गुड्स गार्ड
RRB ALP (सहायक लोको पायलट और तकनीशियन)विभिन्न विभागों में सहायक लोको पायलट, तकनीशियन ( इलेक्ट्रिकल,मैकेनिकल)
RRB JE (जूनियर इंजीनियर)जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल,इलेक्ट्रॉनिक्स), डिपो सामग्री अधीक्षक, रासायनिक और धातुकर्म सहायक
RRB SSE (सीनियर सेक्शन इंजीनियर)सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स), तकनीकी कार्यों के निरीक्षण के लिए जिम्मेदार
RRB मंत्रीस्तरीय और पृथक श्रेणियां स्टेनोग्राफर, चीफ लीगल असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक, शिक्षक
RRB पैरामेडिकल श्रेणियांफार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन, स्वास्थ्य निरीक्षक, ECG तकनीशियन
RRB ASM (सहायक स्टेशन मास्टर)रेलगाड़ियों की आवाजाही का निरीक्षण, रेलगाड़ियों की समय और सुरक्षा की पाबंदी सुनिश्चित करना, रेलवे स्टेशन कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करना (अब NTPC के अंतर्गत विलय कर दिया गया है)

How to Prepare for Railway Exams in Hindi : रेलवे परीक्षा की तैयारी कैसे करें

रेलवे परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम की अच्छी समझ, ध्यान केंद्रित करके अध्ययन करना और समय का सही सदुपयोग आपको परीक्षा में सफलता दिला सकता है। आप चाहें RRB NTPC, ग्रुप डी, जेई या ALP की तैयारी कर रहे हों, एक व्यवस्थित योजना आपको परीक्षा में सफलता दिलाने में मददगार साबित होती है। RRB परीक्षा की तैयारी के लिए नीचे कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं-

स्टेप-1:  RRB परीक्षा का सिलेबस समझें

RRB परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सिलेबस को स्पष्ट रूप से समझ लेना चाहिए। रेलवे की सभी परीक्षाओं चाहें NTPC हो, ग्रुप डी या ALP हो, इन सभी परीक्षाओं में सामान्य बुद्धि एवं तर्क, गणित, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान जैसे विषय शामिल होते हैं। सिलेबस की पूर्ण जानकारी आपको परीक्षा की योजना बनाने में मदद करती हैं कि क्या पढ़ना है और क्या नहीं जिससे आपका समय और मेहनत दोनों बचती है। 

सभी विषयों के पूर्ण सिलेबस के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से पूरा सिलेबस डाउनलोड करें। इसके साथ ही विषयों की एक लिस्ट बनाएं जिससे पता चल सके कि कितने टॉपिक कवर हो चुके हैं और कितने बाकी हैं। और जिस विषय में आप कमजोर हो या जो विषय आपको कठिन लगता हो उसे ज्यादा समय देने का प्रयास करें। 

स्टेप-2: RRB परीक्षा की बेस्ट बुक्स का चयन करें

सम्पूर्ण सिलेबस को कवर करने के लिए रेलवे परीक्षाओं के लिए बेस्ट बुक्स का चयन कीजिए। अच्छे पब्लिकेशन की बुक्स का उपयोग करने से आप सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं,जो परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने में मददगार है।

 नीचे RRB की बेस्ट बुक्स की लिस्ट दी गई है-

RRB Best Books List 2025

Railway Science + Gk | NTPC, GROUP D, RPF, ALP, RRB JE | 15000 Plus 25 years previous questionsयहाँ से खरीदें
PW All in one RRB NTPC 2024-2025 CBT – 1 Exam l Chapterwise Theory, Short Tricks and Exercises l 15 Previous Year Solved Papers (PYQs) 2016 & 2021 with 10 Practice Sets l Hindi Edition [Paperback] PWयहाँ से खरीदें
PW All in One RRB Group D Level-1 For 2024-25 Exam Hindi | Chapterwise Theory, Short Tricks and Exercises | 10 Previous Year Solved Papers (PYQs) 2018 & 2022+5 Online Practice Sets [Paperback] PWयहाँ से खरीदें
Railway ALL Exam General Awareness & General Science Chapterwise Solved Papers Railway GK + GS 3790+ Objective Questions TCS PYQs 2024 Edition(English Medium)(5013यहाँ से खरीदें
Railway NTPC CBT 1 (Prelim) & CBT 2 (Mains) 2016 To 2022 Solved Papers 2024 Edition TCS PYQs Covered (English Medium)(5105)यहाँ से खरीदें
Talent Academy RRB NTPC Previous Year Question Paper (CBT 1) | Graduate & Undergraduate Level | Non Technical Category Solved Papersयहाँ से खरीदें
Oswaal RRB NTPC 16 Previous Years’ Papers & 10 Mock Test Papers-2026यहाँ से खरीदें
Arihant RRB Technician Grade III Exam 2025 | Based on Latest Syllabus | Complete Guide with 10 Mock Tests, 3 Sectional Tests, Solved Papers | CBT Book for Railway Recruitment | Useful for Grade I and III | English Mediumयहाँ से खरीदें
2025-26 RRB Technician Grade-III Solved Papers 448 995 Bilingual.यहाँ से खरीदें
2025-26 AAI SAA Solved Papers & Practice Book 208 395 Eयहाँ से खरीदें

स्टेप 3 : RRB परीक्षाओं के लिए स्टडी प्लान बनाए

सभी विषयों को समय से पूरा करने के लिए एक व्यवस्थित स्टडी प्लान बनाना बहुत जरूरी है। सिलेबस को समय से समाप्त करने के लिए एक टाइम टेबल बनाइये, जिसमें विषयों को घंटे के हिसाब से विभाजित करें, जिससे आप प्रत्येक विषय को पर्याप्त समय दे पाएंगे। दैनिक और साप्ताहिक लक्ष्य जरूर निर्धारित करें और जिन विषयों में आप कमजोर हों या जो विषय आपको कठिन लगते हों उस पर विशेष ध्यान दें और उस विषय को बाकी विषयों की अपेक्षा अधिक समय दें। एक समय सीमा के बाद रिवीजन जरूर करते रहें। 

स्टेप-4 : पिछले साल के मॉक टेस्ट और प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें

आरआरबी परीक्षा में सफलता के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट का अभ्यास करने से परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों का कठिनाई स्तर और समय को समझने का सही तरीका पता लग जाता है। नियमित इसके अभ्यास से आपके उत्तर में सटीकता और प्रश्नों को हल करने की स्पीड भी बढ़ जाती है, जो रेलवे की परीक्षाओं में सफलता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

  • समय और स्पीड में सुधार के लिए और कमजोर सेक्शन को पहचाने के लिए पूर्ण लंबाई वाले मॉक टेस्ट का अभ्यास करें
  • महत्वपूर्ण टॉपिक्स और दोहराएं गए प्रश्नों से परिचित होने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को जरूर हल करें।

इन मॉक टेस्ट से कर सकते हैं प्रैक्टिस-

RRB Group D Mock Test Seriesमॉक टेस्ट यहाँ देखें
RRB NTPC Mock Test 2025-26 (CBT 1 + CBT 2 + Psycho), Online Test Seriesमॉक टेस्ट यहाँ देखें
RRB Group D 2025 Mock Test, Free Online Test Seriesमॉक टेस्ट यहाँ देखें
RRB ALP Mock Test 2025-26, Attempt CBT 1 Free Online Test Seriesमॉक टेस्ट यहाँ देखें
RRB Section Controller Mock Test 2025, Free Online Test Seriesमॉक टेस्ट यहाँ देखें

स्टेप-5 : करेंट अफेयर्स से अपडेट रहें

किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए करेंट अफेयर्स से समय-समय पर अपडेट रहना बेहद महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि करेंट अफेयर्स RRB परीक्षा का एक महत्वपूर्ण विषय है, इससे आप जितना ज्यादा अपडेट रहेंगे परीक्षा में आप उतने अच्छे अंक हासिल कर पाएंगे। करेंट अफेयर्स के सेक्शन में यदि आपकी तैयारी अच्छी है तो आप कम समय में ज्यादा प्रश्न हल कर पाते हैं जो परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मदद करता है।

  • परीक्षा के समय कम समय में रिविजन के लिए शॉर्ट नोट्स जरूर बनाते रहें।
  • रेलवे, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को समाचार पत्र में वरीयता दें साथ ही मासिक पत्रिकाएं भी पढ़ते रहें।

स्टेप-6 : रिविजन और शॉर्ट नोट्स पर अधिक ध्यान दें

समय-समय पर पढ़े हुए विषयों का रिवीजन जरूर करते रहें, इससे किसी भी विषय को लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही प्रत्येक टॉपिक्स के शॉर्ट नोट्स भी बनाते रहें, जिससे परीक्षा के समय कम समय में ज्यादा से ज्यादा टॉपिक्स आप शॉर्ट नोट्स से तैयार कर सकते हैं।

स्टेप 7 : स्वस्थ्य और सकारात्मक रहें

RRB परीक्षा की तैयारी करने वक्त अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना ना भूलें क्योंकि एक स्वस्थ्य शरीर और स्वस्थ्य मन ही परीक्षा के दौरान तैयारी करने में आपकी मदद करता है। परीक्षा की तैयारी के समय जितना हो सके तनाव से दूरी बनाकर रखें जिससे आप ध्यान केंद्रित करके तैयारी कर पाएंगे।

FAQs

प्रश्न: रेलवे की तैयारी के लिए कौन-कौन से सब्जेक्ट पढ़ने पड़ते हैं?

उत्तर: रेलवे कई पदों पर परीक्षा का आयोजन करती है और सभी परीक्षाओं का सिलेबस अलग अलग होता है। समान्यता रेलवे की तैयारी के लिए सामान्य विज्ञान (General Science), गणित (Mathematics), सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning), और सामान्य जागरूकता और समसामयिक मामले (General Awareness and Current Affairs) जैसे सब्जेक्ट पढ़ने पड़ते हैं। इसके साथ ही किस पद के लिए परीक्षा दे रहे हैं उसके सिलेबस के अनुसार विषयों की तैयारी करनी पड़ती है।

प्रश्न: रेलवे की सबसे आसान परीक्षा कौन सी है?

उत्तर: रेलवे की सबसे आसान परीक्षा ग्रुप डी को माना जाता है।

प्रश्न: रेलवे में कितने पेपर देने पड़ते हैं?

उत्तर: रेलवे में एक कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) देना होता है, जिसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और दस्तावेज़ सत्यापन होता है। कुछ तकनीकी पदों के लिए दो CBT (सीबीटी-1 और सीबीटी-2) और चिकित्सा परीक्षण भी हो सकते हैं। किसी भी पद के लिए चयन प्रक्रिया के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

प्रश्न: रेलवे की तैयारी के लिए क्या पढ़ना पड़ता है?

उत्तर:  रेलवे की तैयारी के 10वीं के बाद फिटर या इलेक्ट्रिशियन से आईटीआई (ITI), 12वीं के बाद साइंस स्ट्रीम में इंजीनियरिंग या डिग्री कोर्स, या फिर ग्रेजुएशन के बाद एनटीपीसी (NTPC) के लिए तैयारी करनी पड़ती है।

प्रश्न: रेलवे परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

उत्तर: रेलवे परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को समझें, एक यथार्थवादी टाइम टेबल बनाएं और उसके अनुसार पढ़ाई करें।

सम्बंधित आर्टिकल

UPSC Syllabus in HindiLT Grade Syllabus in Hindi
UPTET Syllabus in HindiRRB Group D Books 2025
IBPS SO Syllabus SBI PO Syllabus in Hindi
MP TET Syllabus in Hindi RO ARO Syllabus in Hindi 
SSC MTS Syllabus in HindiUP Lekhpal Syllabus in Hindi
UP PET Syllabus in HindiUPSSSC PET Syllabus in Hindi 
RRB NTPC Syllabus in HindiCTET Syllabus in Hindi 
UP Super TET Syllabus in Hindi

उम्मीद है आप सभी पाठकों को How to Prepare for Railway Exams in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    seventeen + twelve =