How to Crack SSC CGL in First Attempt

How to Crack SSC CGL in First Attempt: इस रणनीति से फर्स्ट अटेम्प्ट में पास करें एसएससी सीजीएल की परीक्षा, यहां देखें टिप्स और ट्रिक्स

How to Crack SSC CGL in First Attempt: SSC हर साल ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) आयोजित करता है। ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों के लिए आयोजित यह परीक्षा भारत में सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। SSC CGL की परीक्षा में हर साल लाखों की संख्या में उमीदवार भाग लेते हैं, जिससे इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करना बेहद कठिन हो जाता है, परिणामस्वरूप उम्मीदवार को परीक्षा के लिए कई बार प्रयास करना पड़ सकता है। इस लेख में हम आपको पहली बार में SSC CGL परीक्षा पास (How to Crack SSC CGL in First Attempt) करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इसकी जानकारी कृपया नीचे पढ़ें-

SSC CGL परीक्षा को समझें

किसी भी परीक्षा की तैयारी का सबसे पहला कदम परीक्षा को अच्छी तरह से समझना होता है। SSC CGL की परीक्षा की तैयारी के लिए भी उम्मीदवारों को सबसे पहले परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। परीक्षा पैटर्न से उम्मीदवारों को परीक्षा में आने वाले विषयों, अंक योजना और परीक्षा की समय सीमा के बारे में पता चलता है। इसके अलावा सिलेबस से उम्मीदवारों को विभिन्न विषयों में आने वाले टॉपिक्स के बारे में पता चलता है, जिससे किन टॉपिक्स को कवर करना है और किनसे बचना है और किस विषय को कितना समय देना है, उसके लिए उम्मीदवार सिलेबस के अनुसार योजना बना के तैयारी कर सकता है।

SSC CGL Tier I परीक्षा पैटर्न 

SSC CGL चयन प्रक्रिया की पहली परीक्षा टियर I के रूप में जानी जाती है, यह परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति अर्थात इस स्तर में उम्मीदवार को कटऑफ पार करना होता है, जो अभ्यार्थी कटऑफ पार कर लेते हैं वो टियर II परीक्षा के लिए चुन लिए जाते हैं। टियर I परीक्षा का स्कोर मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता है।

टियर I परीक्षा में मुख्य विषय- जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन शामिल हैं। प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं और यह परीक्षा कुल 60 मिनट की होती है।

                          SSC CGL Tier I Exam Pattern 
विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंककुल समय
जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग       25      50



   60 मिनट
जनरल अवेयरनेस       25      50
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड       25      50
इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन       25      50
कुल    100    200

SSC CGL Tier II परीक्षा पैटर्न 

जो उम्मीदवार टियर I की परीक्षा उत्तीर्ण करते है, उन्हें टियर II की परीक्षा के लिए चुना जाता हैं। टियर II में सभी विषय टियर I परीक्षा वाले ही रहते हैं केवल AAO और JSO/SI पदों के लिए कुछ अन्य विषयों को शामिल किया गया है।

                                  SSC CGL Tier II Exam Pattern
पेपरसेक्शनप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंककुल समय
पेपर I सेक्शन I:
मॉड्यूल I: गणित
मॉड्यूल II: रीज़निंग और जनरल इंटेलीजेंस 


30
30
कुल=60
60*3 =180

1 घंटा (प्रत्येक सेक्शन के लिए)स्क्राइब उम्मीदवारों के लिए 1 घंटा 20 मिनट
सेक्शन II:
मॉड्यूल I: इंग्लिश लैंग्वेज और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन 
मॉड्यूल II: जनरल अवेयरनेस



45
25
कुल =70
70*3=210
सेक्शन III: मॉड्यूल I कंप्यूटर नॉलेज मॉड्यूल2020*3=60
सेक्शन IV: -मॉड्यूल II: – डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट मॉड्यूलडेटा एंट्री टास्क
पेपर II स्टेटिस्टिक्स100100*2=200
पेपर III जनरल स्ट्डीज (फाइनेंस और इकोनॉमिक्स)100100*2=200

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करें 

SSC CGL की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र जरूर देखने चाहिए क्योंकि पिछले सालों के प्रश्न पत्र से उम्मीदवार को प्रश्नों के प्रकार और उनकी कठिनाई के स्तर का पता चलता है। SSC ने हाल ही में CGL के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए हैं, लेकिन उम्मीदवार को फिर भी पिछले पांच सालों के प्रश्नपत्र का विश्लेषण करना चाहिए। 

सिलेबस की पूरी जानकारी

SSC CGL की ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा के दोनों स्तरों के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम मौजूद है। सिलेबस में मौजूद विषयों की जानकारी उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए एक दृष्टिकोण प्रदान करती है। सिलेबस में शामिल विषयों के सभी टॉपिक की जानकारी मिलती है, जिससे हमें पता चलता है कि किन विषयों को ज्यादा समय देना और किसको कम अर्थात जो विषय आपको कठिन लगते हों उन्हें अधिक समय दें। इस प्रकार आप परीक्षा के लिए बेहतर रणनीति बना सकते है जो आपको परीक्षा में सफलता दिलाने में मदद करेगी।

परीक्षा के अनुसार टाइम टेबल बनाएं 

उम्मीदवारों को परीक्षा के सिलेबस के अनुसार एक टाइम टेबल बनाना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए। प्रत्येक विषय को एक निश्चित समय देना चाहिए और सख्ती से इस टाइम टेबल का पालन करना चाहिए। क्योंकि अनुशासित दिनचर्या अभ्यर्थियों को लंबे समय तक पढ़ने में मदद करती है।

मॉक टेस्ट का प्रयास करें

SSC CGL की सफलता की कुंजी मॉक टेस्ट है। मॉक टेस्ट से उम्मीदवार अपनी तैयारी को ट्रैक कर सकते हैं, इसके लिए वे साप्ताहिक मॉक टेस्ट का प्रयास कर सकते हैं। मॉक टेस्ट के आधार पर वे अपनी तैयारी का आकलन कर सकते हैं। मॉक टेस्ट के लाभ निम्नलिखित हैं- 

  • मॉक टेस्ट से उम्मीदवार को परीक्षा जैसे माहौल में अभ्यास करने का मौका मिलता है।
  • उम्मीदवारों को निर्धारित समय में परीक्षा पूरी करने में मदद मिलती है। 
  • मॉक टेस्ट में ज्यादातर प्रश्न वास्तविक परीक्षा के अनुसार ही पूछे जाते हैं, जिससे उम्मीदवारों को यह पता लगता है कि वे परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं।
  • परीक्षा के लिए कौन से विषय तैयार है और कौन से नहीं इसके बारे में भी पता चलता है।

SSC CGL Mock Test 2025

TestbookSSC CGL Mock Test Series 2025 (Tier I & Tier II)मॉक टेस्ट यहाँ देखें 
Adda247 SSC CGL (New Interface) Mock Test 2025, Free Tier 1 Online Test SeriesSSC CGL (New Interface) Mock Test 2025, Free Tier 1 Online Test Seriesमॉक टेस्ट यहाँ देखें
SmartKeedaSSC CGL Mock Test Tier 1मॉक टेस्ट यहाँ देखें
SmartKeeda SSC CGL Tier 2 (New Pattern)मॉक टेस्ट यहाँ देखें
ixambBee SSC CGL Mock Test 2025, FREE Practice Tier 1 Test Series Onlineमॉक टेस्ट यहाँ देखें

SSC CGL के लिए बेस्ट बुक्स का चयन करें

SSC CGL की परीक्षा के लिए अच्छे पब्लिकेशन की बुक्स का इस्तेमाल करें, जिनमें नवीनतम सिलेबस के आधार पर टॉपिक्स की व्याख्या की गई हो। SSC CGL के लिए नीचे कुछ बुक्स की लिस्ट दी गई है-

SSC CGL Best Books List

Aditya Ranjan Sir SSC Maths CGL Warrior 3rd Edition (2025 – 2026) |CGL 2023 & 2024 All TCS MCQs|Tier 1 & 2|PYQ Question Bank|Math for Competitive Exam Book 2025|English & Hindi Medium|Bilingualयहाँ से खरीदें
SSC CGL Maths Book 2025 | SSC Maths Previous Solved Papers (2010 to Jan 2025) – Tier 1 & Tier 2 Exam | Best Seller SSC CGL PYQ Book in India| SSC … with Detailed Solutions | IFAS Publicationsयहाँ से खरीदें
SSC CGL Books 2025 | SSC CGL Previous Solved Papers (2010 to Jan 2025) – Tier 1 & Tier 2 Exam (Set of 4 Books) | Best Seller SSC CGL Maths, Reasoning, … Book for SSC CGL Exam | IFAS Publicationsयहाँ से खरीदें
SSC Reasoning Book 2025 | SSC CGL Previous Solved Papers (2010 to Jan 2025) – Tier 1 & Tier 2 Exam | Best Seller SSC CGL PYQ Book in India| SSC CGL Reasoning Chapter Wise & Topic Wise Sorted Previous Year Questions Papers with Detailed Solutions | IFAS Publicationsयहाँ से खरीदें
RankUp Reasoning for all SSC Examinations Book 2025 – 2026 (in English Medium) | 5500+ TCS MCQ Questions | Verbal & Non Verbal Reasoning | Best for SSC Exams Preparation CGL (Tier 1 & 2), CHSL, JE (Junior Engineer), GD Constable, CPO, MTS, Stenographer (Steno) & Other Competitive Exam | All TCS Solved Previous Year Question Papers PYQ | Topic wise, Chapter wise Practice | Explanations & Short Tricks – S Chand Latest Edition Booksयहाँ से खरीदें
RankUp English for all SSC Examinations Book 2025 – 2026 | 5500+ TCS MCQ Questions | Grammar – Vocabulary (Vocab), Synonyms, Antonyms, Idioms and … & in Short Tricks – Latest Edition Booksयहाँ से खरीदें
SSC CGL Books 2025 | SSC CGL Maths, Reasoning and English Books (Set of 3 Books) | SSC CGL Previous Solved Papers (2010 to Jan 2025) | Best Seller SSC CGL PYQ Books 2025 | Tier 1 and Tier 2 Chapter wise & Topic wise Sorted SSC CGL Previous Year Question Paper | IFAS Publicationsयहाँ से खरीदें
SSC CGL Exam Study Material Notes for Maths, English, General Studies & Reasoning Set of 5 Books in English, ToppersNotes Latest Editionयहाँ से खरीदें

FAQs

प्रश्न: SSC CGL को पहले प्रयास में कैसे क्रैक करें?

उत्तर: SSC CGL पास करने के लिए, पूरे पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को समझने से शुरुआत करें। एक अध्ययन योजना बनाएँ जिसमें सभी विषय शामिल हों – क्वांट, रीजनिंग, अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता। 

प्रश्न: क्या मैं पहले प्रयास में एसएससी सीजीएल क्रैक कर सकता हूं?

उत्तर: जी हाँ, लगन, एक मज़बूत अध्ययन योजना और लगातार तैयारी से SSC CGL को पहले प्रयास में पास करना संभव है।

प्रश्न: बिना कोचिंग के एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

उत्तर: बिना कोचिंग के एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक से अधिक मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना चाहिए।

प्रश्न: SSC CGL में सबसे अच्छी पोस्ट कौन सी है?

उत्तर: सीजीएल की सबसे अच्छे पद आमतौर पर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर (AEO) माने जाते हैं।

प्रश्न: सीजीएल में सबसे शक्तिशाली पद कौन सा है?

उत्तर: केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) में सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) को एसएससी सीजीएल में सबसे महत्वपूर्ण और मांग वाले पदों में से एक माना जाता है। 

सम्बंधित आर्टिकल

UPSC Syllabus in HindiLT Grade Syllabus in Hindi
UPTET Syllabus in HindiRRB Group D Books 2025
IBPS SO Syllabus SBI PO Syllabus in Hindi
MP TET Syllabus in Hindi RO ARO Syllabus in Hindi 
SSC MTS Syllabus in HindiUP Lekhpal Syllabus in Hindi
UP PET Syllabus in HindiUPSSSC PET Syllabus in Hindi 
RRB NTPC Syllabus in HindiCTET Syllabus in Hindi 
UP Super TET Syllabus in Hindi

उम्मीद है आप सभी पाठकों को How to Crack SSC CGL in First Attempt in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    five + 19 =