हवा का पर्यायवाची शब्द : हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक ही भाव के लिए कई शब्द हैं। इन शब्दों को हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्दों से जाना जाता है। पर्यायवाची शब्द एक समान शब्दों के प्रयोग वाली जगह पर एक रूपता न रहे इसके लिए प्रयोग किए जाते हैं। वही पर्यायवाची शब्द से संबंधित प्रश्न अक्सर छोटी कक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। आज हम हवा का पर्यायवाची शब्द (Hawa Ka Paryayvachi Shabd) क्या होता है जानेंगे और साथ ही जानेंगे इसके वाक्य प्रयोग और ‘ह’ अक्षर से बनाने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd Kise Kahate Hain)
जिन शब्दों के अर्थ में समानता देखने को मिलती है, वे पर्यायवाची और समानर्थी शब्द कहलाते हैं। जैसे : उदाहरण के तौर पर हम कह सकते हैं। “आदेश, हुक्म, समादेश और इजाजत आदि”।
हवा का पर्यायवाची शब्द (Hawa Ka Paryayvachi Shabd)
- वायु
- समीर
- पवन
- अनिल
- वात
- बयार
- प्रवात
- मारुत
- वायुमंडल
- हवामारी आदि।
हवा के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य प्रयोग यहां देखें
छात्र नीचे दिए गए हवा शब्द और उसके पर्यायवाची के वाक्यों में प्रयोग को अपने प्रतिदिन अभ्यास में जोड़ सकते हैं।
- आज शीतल पवन चल रही है।
- वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
- समीर के झोंके से मन प्रसन्न हो गया।
- तेज वात के कारण पेड़ हिल रहे हैं।
- स्कूल में टीचर ने कल सभी छात्रों से हवा का पर्यायवाची शब्द पूछा।
‘ह’ से पर्यायवाची शब्द यहां देखें-
छात्र नीचे दिए गए ‘ह’ से पर्यायवाची शब्द को देख सकते हैं।
- हृदय मन- कलेजा, उर, हिय, वक्ष, अंतस, दिल
- हिरण- मृग, चमरी, कृष्णसार, कुरंग, सारंग,
- हनुमान- कपीश, महावीर, मारुत, वज्रांग, अंजनिपुत्र, पवनसुत, वज्रांग, आंजनेय
- हिमालय- हिमाद्रि, हिमप्रस्थ, हिमांचल, नगाधिराज
- हंस- कलहंस, मराल, कारंडव, चक्रांग, मानसौक, सरस्वती वाहन
- हाथी- गयंद, सिंधुर, दंती, कुंभी, गज, हस्ती, मतंग, द्विरद, वितुण्ड
- हीरा- हीरक, कुलिश, मणिवर, वज्रमणि
- होंठ- अक्षर, ओष्ठ, ओंठ
- हंस- कलकंठ, मराल, सिपपक्ष, मानसौक
- हाथ- हस्त, कर, पाणि
- हिमांशु- हिमकर, निशाकर, क्षपानाथ, चन्द्रमा, चन्द्र, निशिपति
- हस्त- हाथ, कर, पाणि, बाहु, भुजा
पर्यायवाची शब्द MCQ
यहां विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न दिए गये हैं। आप इनमें से कितने के सही जवाब जानते हैं –
प्रश्न 1: जीभ का पर्याय है? (UP RO/ARO Pre 2010)
(A) वचन (B) रसना
(C) ध्वनि (D) जीव
प्रश्न 2: निम्नलिखित में से सरस्वती का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (UP RO/ARO Pre 2010)
(A) वीणपाणि (B) महाश्वेता
(C) पदमा (D) भारती
प्रश्न 3: कौन सा शब्द अहि का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (UP RO/ARO Pre 2010)
(A) उरग (B) सरीसृप
(C) पवनाश (D) सिंधुर
प्रश्न 4: निम्नलिखित में से शिव का पर्यायवाची शब्द है? (UP RO/ARO Pre 2010)
(A) शिवालय (B) रूद्र
(C) रूद्राक्ष (D) हरि
संबंधित अर्टिकल
| जनार्दन का पर्यायवाची शब्द | दिमाग का पर्यायवाची शब्द |
| आज्ञा के पर्यायवाची शब्द | आवारा के पर्यायवाची शब्द |
| तड़ाग का पर्यायवाची शब्द | स्नेह का पर्यायवाची शब्द |
| अयोध्या के पर्यायवाची शब्द | निपुण का पर्यायवाची शब्द |
उम्मीद है आप सभी पाठकों को हवा का पर्यायवाची शब्द (Hawa Ka Paryayvachi Shabd) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी पर्यायवाची शब्द के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

