Government Exam Preparation Strategy : भारत में प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), बैंकिंग कार्मिक चयन (IBPS), कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जैसे संस्थान देश भर में प्रतियोगी परीक्षाएं कराते हैं। सरकारी नौकरी पाने का सपना देश के अधिकतर युवाओं में आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। फिर भी, कड़ी मेहनत और समर्पण के बावजूद भी, बहुत लोगों के लिए इन परीक्षाओं में सफलता पाना अभी भी एक चुनौती बना हुआ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए आपको 4 से 5 घंटे या उससे भी अधिक पढ़ना पड़ सकता है यह आपकी परीक्षा पर निर्भर करता है, कि आप किस स्तर की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उसी के अनुसार आपको पढ़ाई के घंटों में बढ़ोत्तरी करनी पड़ेगी।
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आपको उचित मार्गदर्शन की भी आवश्यकता पड़ती है, इस लेख में हमने इसी से संबंधित कुछ सुझाव नीचे दिए हैं-
Government Exam Preparation Strategy : प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुरुआत जल्दी करें
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुरुआत जल्दी करने से आपको एक बड़ा फायदा यह मिलता हैं, कि आपको समय अधिक मिल जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं का पाठ्यक्रम बहुत बड़ा हैं, जिसे कवर करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ अधिक समय भी लगता है, यदि आप इसकी शुरुआत जल्दी करते हैं, तो इस विशाल पाठ्यक्रम को व्यवस्थित रूप से पूरा करने में, रिविजन करने के लिए, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने के लिए और मॉक टेस्ट का अभ्यास करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जल्दी शुरू करने के महत्वपूर्ण लाभ नीचे दिए गए हैं-
- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुरुआत जल्दी करने से आपको कठिन विषयों को समझने का अधिक समय मिल जाता है।
- सिलेबस पहले से पूरा करने से आपको रिवीजन करने का मौका मिल जाता है।
- समय अधिक होने से अभ्यार्थी तनाव और दबाव कम महसूस करते हैं और अंतिम क्षण में होने वाली घबराहट से बचते हैं।
- विषयों का बार-बार रिवीजन आपकी स्मरण शक्ति मजबूत करता हैं और आप किसी भी टॉपिक को लम्बे समय तक याद रख सकते हैं।
- जब तैयारी के लिए आपके पास पर्याप्त समय होता है तो आप कमजोर विषयों की पहचान कर पाते हैं और उनको अधिक समय दे पाते हैं।
Government Exam Preparation Strategy : प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टडी प्लान कैसे बनाएं?
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टडी प्लान बनाना कई लोगों के लिए दबावपूर्ण हो सकता है, क्योंकि अकेले नियमित रूप से पढ़ाई करना थोड़ा उबाऊ हो सकता है, लेकिन क्या होगा यदि हम आपकी तैयारी के दौरान कुछ क्रिएटिव तरीके बता दें। इसके लिए कई सुझाव नीचे दिए गए हैं-
- अपनी परीक्षा के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें।
- खुद को परीक्षा पास करते हुए और मनचाही नौकरी पाते हुए कल्पना करें, इससे आपको प्रेरणा मिलेगी, इसके लिए आप अपने स्टडी रूम में सफल लोगों की तस्वीरें भी लगा सकते हैं।
- अपने आप को सकारत्मक रखें, नकारात्मक प्रभावों से बचें। इसके लिए आप ध्यान और योग भी कर सकते हैं।
- पढ़ाई के बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें, जिससे तनाव नहीं होता और पढ़ाई में मन लगा रहता है। पढ़ाई के बीच में थकान से बचने के लिए आप अपने मनपसंद मनोरंजन की गतिविधियों में शामिल होकर थकान से बच जाते हैं और मूड भी फ्रेश हो जाता है।
Government Exam Preparation Strategy : सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के लिए टिप्स & ट्रिक्स
देश भर में लाखों युवा सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं,लेकिन वे इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि वे परीक्षाओं की तैयारी कैसे शुरू करें? इस उलझन को दूर करने के लिए नीचे हम आपके लिए परीक्षा से संबंधित कुछ पहलुओं पर चर्चा करेंगे जो आपके मददगार साबित हो सकती हैं –
- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है, परीक्षा पैटर्न को समझना। इसके लिए आपको पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को एनालाइज करने की आवश्यकता है।
- प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक व्यवस्थित स्टडी प्लान जरूर बनाएं, जो परीक्षा में सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा।
- सभी विषयों को दिनों के हिसाब से अलग-अलग बांटे, और एक दिन रिवीजन को जरूर दें।
- परीक्षा में स्पीड और एक्यूरेसी बनाए रखने के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास जरूर करें।
- प्रश्नों को जल्दी हल करने के लिए शॉर्टकट का उपयोग जरूर करे।
- नियमित रूप से समसामयिक मामलों (करंट अफेयर्स) से अपडेट रहें।
Government Exam Preparation Strategy : परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए टाइम मैनेजमेंट की अहम भूमिका है। आइए परीक्षा की तैयारी में टाइम मैनेजमेंट से संबंधित कुछ सुझाव देखते हैं
- दिनों के अनुसार स्टडी प्लान बनाएं, जिसमें सिलेबस को साप्ताहिक और मासिक लक्ष्यों में विभाजित करें।
- जिस विषयों में आप कमजोर हों, उन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दें और बीच-बीच में मजबूत विषयों का भी रिवीजन करते रहें।
- दैनिक लक्ष्य भी निर्धारित करें, प्रत्येक विषय को प्रतिदिन कुछ घंटे जरूर दें।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र जरूर हल करें साथ ही मॉक टेस्ट का भी अभ्यास जरूर करें।
Government Exam Preparation Strategy : प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए रिवीज़न टिप्स
किसी भी परीक्षा से पहले रिवीजन एक अहम कदम माना जाता है, प्रतियोगी परीक्षाओं से पहले इन रिवीजन टिप्स का प्रयोग करें ताकि परीक्षा के समय कोई विषय छूट न जाए-
- किसी भी प्रतियोगी परीक्षा से कम से कम 2 सप्ताह पहले रिवीजन के लिए समय निकालें।
- रिवीजन के लिए अपने बनाए हुए नोट्स का ही इस्तेमाल करें।
- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों और पैटर्न को समझें
- जिन विषयों में आप कमजोर हों उन पर अधिक ध्यान दें।
- डाउट के समाधान के लिए अपने साथियों और टीचर्स का सहयोग लें।
FAQs
उत्तर: अभ्यर्थी बिना किसी कोचिंग संस्थान में शामिल हुए, प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पूरी तरह से स्व-अध्ययन पर समर्पित करके क्लियर कर सकते हैं।
उत्तर: परीक्षा के एक दिन पहले, आपको अपने बनाए हुए छोटे नोट्स और महत्वपूर्ण फ़ॉर्मूलों को दोहराना चाहिए।
उत्तर: सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए एक योजना बनाएं, सिलेबस को समझेंऔर नियमित अभ्यास करें ।
उत्तर: एक सामान्य नियम के तौर पर 4 से 6 घंटे प्रभावी पढ़ाई उचित मानी जाती है, जबकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यह अवधि बढ़कर 6 से 10 घंटे तक हो सकती है।
उत्तर: परीक्षा के एक दिन पहले, आपको नए विषय या टॉपिक पढ़ने के बजाय अपने पिछले नोट्स, हाईलाइट किए गए बिंदुओं और फ़्लोचार्ट का रिवीजन करना चाहिए।
सम्बंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को Government Exam Preparation Strategy से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

