गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थ : मुहावरों को हिंदी भाषा का श्रृंगार कहा जाता है। हिंदी मुहावरे ऐसे वाक्यांश होते हैं, जिनका अर्थ सामान्य शब्दों के अर्थों से भिन्न होता है। मुहावरे रोजमर्रा की बातचीत में बहुत प्रयोग किया जाते है। हमने मुहावरों का प्रयोग कई बार काव्य, कहानी, नाटक में होते हुए खूब पढ़ा और सुना है। जब हम मुहावरों का उपयोग करते है, तो यह भाषा को अधिक रोचक और विशेषता से भर देता है। आज इस ब्लॉग में जानते हैं गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थ (Gade Murde Ukhadna Muhavare Ka Arth) और इसके वाक्य प्रयोग।
इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे – UPSC, SSC, UPCS, Banking या रेलवे एग्जाम में मुहावरों को जरूर पूछा जाता है। इसको देखते हुए हम आपके लिए मुहावरों के अर्थ के साथ उनके वाक्य प्रयोग बता रहे हैं। आपकी तैयारी और बेहतर बनाने के लिए हम इस ब्लॉग में मुहावरों के बारे में जानेंगे। जैसे की मुहावरा किसे कहते हैं? मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग, मुहावरें कितने प्रकार के होते हैं? अन्य जानकारियां।
गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थ क्या होता है?
गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थ (Gade Murde Ukhadna Muhavare Ka Arth) ‘पुरानी बातों को दोहराना या याद करना’ होता है। जब कोई व्यक्ति किसी से बातचीत करते समय कई वर्षाें पूरानी बातों को दोहराने लगता है, तो हम बोलचाल की भाषा के साथ गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थ (Antar Ki Aag Muhavare Ka Arth) प्रयोग करते हैं।
मुहावरा | मुहावरे का अर्थ | मुहावरे का अंग्रेजी में अनुवाद |
‘गड़े मुर्दे उखाड़ना’ | ‘पुरानी बातों को दोहराना या याद करना’ | Gade Murde Ukhadna Muhavare Ka Arth |
गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का वाक्य प्रयोग कैसे करें?
गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग निम्नलिखित है :-
- राखी हमेशा गड़े मुर्दे उखाड़ने की कोशिश करती है, जिससे केवल झगड़ा होता है।
- रोहीत ने रमेश से कहा कि तुम गड़े मुर्दे उखाड़ते रहोगे तो कोई तुम्हारा साथ नहीं देगा।
- नीरज ने अपनी पुरानी प्रेमी का नाम लेकर गड़े मुर्दे उखाड़े।
- जो लोग गड़े मुर्दे उखाड़ते रहते है, वे जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाते हैं।
- कल शिक्षक में दिया से गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थ को पूछा।
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- बुरी तरह पराजित होना के अर्थ में मुहावर है? (DSSSB TGT Exam 2018)
- जहर उगलना
- जान पर खेलना
- छक्के छुटना
- दौड धूप करना
प्रश्न 2- तहस नहस हो जाना इसका सही अर्थ है? (DSSSB Lab Assistant Exam 2015)
- बढ़ जाना
- यथावत रहना
- कम होना
- नष्ट होना
प्रश्न 3- उसने आग में घी डालने का काम किया ? (DSSSB Steno Grade III Exam 2017)
- यज्ञ करना
- खुशी मनाना
- उतेज्जि करना
- कोई भी नहीं
प्रश्न 4- फूले न समाना मुहावरे का अर्थ है? (DSSSB PRT Exam 2018)
- बहुत फूलकर मोटा होना
- जगह कम होना
- सामान का फूल जाना
- बहुत प्रसन्न होना
उत्तरमाला –
1- (3) | 2- (4) | 3- (3) | 4- (4) |
संबंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को गड़े मुर्दे उखाड़ना मुहावरे का अर्थ (Gade Murde Ukhadna Muhavare Ka Arth) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी मुहावरों के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।