Essay on World Development Information Day

World Development Information Day in Hindi: विश्व विकास सूचना दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसके पीछे का इतिहास

World Development Information Day in Hindi:  विश्व विकास सूचना दिवस 24 अक्टूबर को वैश्विक विकास से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सूचना एवं संचार के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। सूचनाएं लोगों के जीवन को सही आकार देने के साथ-साथ ठीक प्रकार से जीवन जीना भी सीखती हैं, इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस मनाने की घोषणा की गई, जो आम जनता तक सूचना के महत्व का प्रचार-प्रसार करती है। 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया भर में विकास समस्याओं की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य के तहत विश्व विकास सूचना दिवस की स्थापना की। संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से यह निर्णय लिया गया कि संयुक्त राष्ट्र के कामों में विकास की केंद्रीय भूमिका पर जोर देने के लिए यह दिवस संयुक्त राष्ट्र दिवस के साथ 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 

Essay on World Development Information Day in Hindi 100 Words (विश्व विकास सूचना दिवस पर 100 शब्दों में निबंध)

विश्व विकास सूचना दिवस 24 अक्टूबर को विश्व भर में मनाया जाता है। यह दिवस वैश्विक विकास और दुनिया भर में तमाम देशों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) की महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस दिवस की शुरुआत 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा हुई, जब ट्रेड और डेवलपमेंट पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के साथ ही संयुक्त विकास सूचना दिवस भी मनाने का फैसला लिया। 

आज के इस डिजिटल युग में आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकियाँ जैसे इंटरनेट लोगों को जागरूक करने और व्यापार एवं विकास की समस्याओं का समाधान खोजने में भी भूमिका निभा सकता है।

Essay on World Development Information Day in Hindi 500 Words (विश्व विकास सूचना दिवस पर 500 शब्दों में निबंध) 

विश्व विकास सूचना दिवस हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस के साथ मनाया जाता है l यह दिवस वैश्विक विकास के सामने आने वाले अली चुनौतियों का समाधान करके सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) की भूमिका को दुनियाभर में उजागर करता है। आइए इस दिवस के बारे में विस्तार से जानते हैं- 

विश्व विकास सूचना दिवस क्या है?

वर्ष 1972 में 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र दिवस के साथ ही विश्व विकास सूचना दिवस भी मनाने का फैसला लिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों का ध्यान विकास समस्याओं की ओर खींचना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मदद से उन समस्याओं को हल करने का था।

हर साल दुनिया भर में इस दिन विकास की समस्याओं और संयुक्त राष्ट्र द्वारा तय सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति पर ध्यान केंद्रित किया जाता है और इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम और अभियान चलाए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में सेमिनार, सम्मेलन और शैक्षणिक कार्यक्रम शामिल हैं। इन आयोजनों में आधुनिक सूचना और संचार प्रौद्योगिकी की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। 

विश्व विकास सूचना दिवस का इतिहास

विश्व विकास सूचना दिवस पहली बार 24 अक्टूबर 1973 में मनाया गया, जिससे विकास, वैश्विक शांति और सूचना तक सबकी पहुंच को रेखांकित किया जा सके। 17 मई 1972 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने जब ट्रेड और डेवलपमेंट पर सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके निम्न प्रस्ताव रखा गया-

  • सहयोग को बढ़ावा दिया जाए। 
  • संचार के अभाव में देशों के मध्य जो दूरी आ गई है उसको खत्म किया जाए।
  • जनता की भागीदारी अंतरराष्ट्रीय विकास में सुनिश्चित की जाए।

विश्व विकास सूचना दिवस का महत्व

विश्व विकास सूचना दिवस का महत्व विकासशील देश में सूचना और ज्ञान तक सबकी पहुंच सुनिश्चित करके असमानताओं को कम किया जा सके। यह शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबी उन्मूलन के छेत्र में प्रगति को मापने और मॉनिटर करने में मदद करता है। इसके अलावा नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जोड़े रखने के लिए ई-गवर्नेंस को सुविधाजनक बनाता है। 

विश्व विकास सूचना दिवस के माध्यम से हमें यह पता लगता है कि तकनीकी केवल नवाचार के लिए नहीं बल्कि समावेशन के लिए भी महत्वपूर्ण है। सूचना नागरिकों को सशक्त बनाकर उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करती है।

वैश्विक सहयोग विश्वशनीय और खुली संचार प्रणाली पर निर्भर करता है। देश की वैश्विक अर्थव्यवस्था और नीतियों के आदान प्रदान में सूचनाओं का बेहतर आदान-प्रदान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विश्व विकास में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका

विश्व के आधुनिक विकास में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) निम्न प्रकार से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है-

  • शिक्षा और कनेक्टिविटी: शिक्षा गरीबी को कम करके लैंगिक समानता और स्वास्थ्य में सुधार करने में भी सहायक होती है। कनेक्टिविटी, विशेष रूप से इंटरनेट ने लोगों की शिक्षा पर पहुंच और शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी लाने में मदद की है। 
  • वाणिज्य सुधार: यह वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोड़ने का काम करती है और व्यापार को आसान बनाती है, जिससे देशों और कंपनियों के लिए नए अवसर उत्पन्न होते हैं। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के माध्यम से देशों में व्यापार बढ़ता है और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
  • सतत विकास लक्ष्य (SDGs): यह सरकारों को क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक स्तर पर होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करता है।
  • मीडिया और इंटरनेट सशक्तिकरण: वैश्विक स्तर पर मीडिया और इंटरनेट की अहम भूमिका रही है। यह प्रत्येक नागरिक तक सूचना की पहुंच को आसान बनाते हैं, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।
  • संघर्ष समाधान: शांति और स्थिरता को बढ़ावा देकर और संघर्षों को कम करके वैश्विक विकास की नींव रखी जा सकती है। इसके आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है और देशों के बीच सुगम सहयोग बना रहता है।

निष्कर्ष 

सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) को वैश्विक विकास नींव माना जाता है। इस दिवस के माध्यम से सूचना और प्रौद्योगिकी का प्रयोग करके वैश्विक विकास की समस्याओं का समाधान करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक विकास को बढ़ावा देना है। यह युवाओं को सशक्त बनाने के साथ बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित करता है। 

FAQs

प्रश्न: विश्व विकास सूचना दिवस का क्या अर्थ है?

उत्तर: विश्व विकास सूचना दिवस सामाजिक-आर्थिक और औद्योगिक विकास न केवल एक आर्थिक प्रक्रिया है, बल्कि एक साझा नैतिक परियोजना है।

प्रश्न: विश्व विकास रिपोर्ट कौन प्रकाशित करता है?

उत्तर: विश्व विकास रिपोर्ट विश्व बैंक प्रकाशित करता है।

प्रश्न: विश्व विकास रिपोर्ट 2025 का विषय क्या है?

उत्तर: विश्व विकास रिपोर्ट 2025 का विषय स्वैच्छिक और अनिवार्य मानकों (अर्थात, विनियमों के रूप में अधिनियमित) का उपयोग विकास के लिए एक उपकरण के रूप में कैसे किया जा सकता है।

प्रश्न: विकास में भारत कितने नंबर पर है?

उत्तर: विकास में भारत 2025 में 130वें स्थान पर है, जबकि सतत विकास रिपोर्ट 2025 में 99वें स्थान पर है। 

प्रश्न: भारत की पहली मानव विकास रिपोर्ट कब जारी हुई थी?

उत्तर: भारत की पहली मानव विकास रिपोर्ट 2002 में जारी हुई थी।

संबंधि‍त अर्टि‍कल

Essay on Diwali in Hindi: दीपावली की प्रचलित कहानियों से तैयार करें बेहतरीन निबंध, मार्क्स मिलेंगे पूरेEssay on Dussehra in Hindi: अच्छे अंक पाने के लिए यहां से तैयार करें दशहरा पर निबंध
महात्‍मा गांधी पर निबंध जवाहर लाल नेहरू पर निबंध
भारत के त्योहारों पर निबंधशीत ऋतु पर निबंध
स्वच्छ भारत अभियान पर निबंधबाल दिवस पर निबंध

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Essay on World Development Information Day in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक निबंध के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    18 − 10 =