Essay on Swachh Bharat Abhiyan in Hindi: स्वच्छ भारत अभियान कब और क्यों मनाया जाता हैं? जानें सब कुछ इस निबंध में स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू की गईं प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण पहलों के से एक है। 2 अक्टूबर 2025 को भारत इसकी 11वीं वर्षगांठ मनाई गयी। इस अभियान की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के स्वच्छ राष्ट्र के सपने को महत्व देते हुए शुरू की गई थी। स्वच्छता मनुष्य की प्राथमिक और मूलभूत आवश्यकता है। इसका हमारे जिवन की गुणवत्ता, स्वास्थ और गरिमा पर सीधा असर पड़ता है। लेकिन दुर्भाग्य से, हमारा भारत बहुत लंबे समय से अपर्याप्त अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता से जूझ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत से तात्पर्य सभी नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने के लिए किया गया था
स्कूल और संस्थान हर साल स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित करते हैं यहां हम आपके लिए स्वच्छ भारत अभियान पर लघु और दीर्घ रूप से निबंध प्रस्तुत कर रहे हैं:
प्रस्तावना:
महात्मा गांधी ने देश आजाद होने से पहले ही कहा था,”स्वच्छता आजादी से ज्यादा महत्वपूर्ण है”। महात्मा गांधी देश और देश के लोगों को परेशान करने वाली गंदगी और प्रदूषण को खत्म करने के लिए विशेष रूप से चिंतित रहते थे। उन ही के सपने को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को की थी। जिसे स्वच्छ भारत मिशन के नाम से भी जाना जाता है।
स्वच्छ भारत अभियान कब और कैसे शुरू हुआ?
2014 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने संसद में अपने एक भाषण में कहा “ देश भर में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन एवं सफाई सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया जाएगा”। यह महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजली होगी।
2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की 145वीं जयंती पर देश को पूरी दुनिया में स्वच्छ और आदर्श राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने के लिए राजधानी दिल्ली के राजघाट में औपचारिक रूप से स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया। इस दिन देश भर के सरकारी कर्मचारियों और छात्रों ने 4043 शहरों, कस्बों और गांवों में भाग लिया। 2 अक्टूबर 2019 (5 साल तक) इस अभियान की योजना बनाई गई। जिसका लक्ष्य 2 अक्टूबर 2019 तक सभी योजनाओं को पूरा करना था,जो गांधी जी की 150वीं जयंती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के राजघाट में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत की गई पहल:
14 करोड़ आबादी वाले देश में कचरा प्रबंधन एक बड़ी समस्या है। हमारे देश के ही कुछ लोग अपने घरों का कचरा नदी, नालों और सड़कों पर कहीं भी फेंक देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप गंदगी फैलती है और इस गंदगी से अनेक बीमारियां फैलती हैं। भारत में हजारों की संख्या में लोग स्वच्छता की कमी के कारण कई बीमारियों से ग्रसित हों जाते हैं। यह सब ध्यान में रखते हुए ही स्वच्छ भारत अभियान कि शुरुआत की गई है।
स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को “स्वच्छ देशों” की सूची में लाना है। स्वच्छ भारत अभियान का प्राथमिक उद्देश्य खुले में शौच की प्रथा को जड़ से समाप्त करना है।
स्वच्छ भारत अभियान के फायदे:
भारत सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश को रोगमुक्त और स्वच्छ रखने के लिए कई पहल की हैं जो निम्न प्रकार है
- स्वच्छ भारत अभियान के कार्यक्रम के सक्रिय रूप भाग लेने वाले व्यक्तियों, संगठनों और राज्यों को विशेष प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता प्रदान की है।
- इसका उद्देश्य उन आवासीय क्षेत्रों में शौचालय बनाने का है जहां घरेलू शौचालय की कमी है, साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन,पर्यटक स्थल और बाजारों जैसे विशेष स्थानों पर शौचालय बनाए जाएं।
- स्वच्छ भारत अभियान विशेष रूप से जनभागीदारी पर निर्भर है जैसे- स्कूल, कॉलेज, गैर-सरकारी संगठन (NGO) और कॉरपोरेट संस्थाओं ने जागरूकता फैलाने के लिए इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया है।
- प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत महानगरीय क्षेत्रों में करीब 1 करोड़ से भी अधिक शौचालय बनाए, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों खुले में शौच से बचने के लिए 11 करोड़ 11 लाख शौचालयों की व्यवस्था की गई है।
- अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान की शपथ ली।
- इस अभियान के तहत लोगों। को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के प्रयास किया गया। जिससे लोगों को खुले में शौच और इधर उधर कचरा फेंकने से फैलने वाली अस्वच्छता और बीमारियों के प्रति सतर्क किया जा सके।
- भारत सरकार ने इस अभियान के तहत कस्बों और इलाकों में स्वच्छता से संबंधित कई सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। महानगरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कचरा इधर से उधर ले जाने के लिए कचरा गाड़ियों की व्यवस्था की है।
- स्वच्छता सर्वेक्षण और स्वच्छ भारत कोष दो ऐसी परियोजनाएं हैं जिन्हें जागरूकता बढ़ाने, संसाधन जुटाने और गांव एवं शहरों में स्वच्छता का आंकलन करने के लिए विकसित किया गया है।
- प्रियंका चोपड़ा, सचिन तेंदुलकर, शशि थरूर, हास्य कलाकार कपिल शर्मा, योग गुरु बाबा रामदेव और तारक मेहता का उल्टा चश्मा (एक लोकप्रिय टीवी शो) की टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान को शुरू करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए नामित किया था। बाद में, देश की कई और मशहूर और महत्वपूर्ण हस्तियां स्वच्छ भारत मिशन का समर्थन करने के लिए राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस अभियान में शामिल हुईं।
उपसंहार:
जो परिवर्तन आप खुद में देखना चाहते हैं वह सबसे पहले अपने आप में लागू करें- महात्मा गांधी
महात्मा गांधी का यह कथन जोकि स्वच्छता पर आधारित है इसमें गांधीजी के अनुसार स्वच्छता की मशाल भारत के सभी नागरिकों में पैदा होनी चाहिए। स्वच्छता से न केवल हमारा तन बल्कि मन भी साफ होता है।
भारत ने इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाया है लेकिन हम स्वच्छता के लक्ष्य से अभी भी बहुत दूर है। स्वच्छ भारत का मिशन तभी पूरा होगा जब हम सब मिलकर अपने आस पास साफ सफाई रखेंगे और दूसरों को इधर उधर कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने से रोकेंगे। इस अभियान ने एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन को जन्म दिया है जो एक स्वस्थ और स्वच्छ भारत बनाने के लिए देश के सभी नागरिकों के साझा कर्त्तव्य को दर्शाता है।
FAQs
उत्तर: स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को हुई
उत्तर: स्वच्छ भारत अभियान की नैतिक जिम्मेदारी अपने आस-पास साफ-सफाई रखना है
उत्तर: स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य ग्रामीण अँचल के लोगो के अंदर जागरूकता पैदा करना है
उत्तर: स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को कूड़ा कूड़ेदान में फेकने के लिए प्रेरित किया गया
उत्तर: ग्रामीण स्वच्छता अभियान एक अप्रैल, 1999 शुरू हुआ
संबंधित अर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को Essay on Swachh Bharat abhiyan in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक निबंध के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

