Essay on Republic Day in Hindi

Essay on Republic Day in Hindi: पहला ईनाम पाने के लिए इस प्रकार लिखें, गणतंत्र दिवस पर निबंध

Essay on Republic Day in Hindi: भारत में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत एक लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक देश बना। भारत में कुल 3 राष्ट्रीय त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें से एक गणतंत्र दिवस भी है। इस दिन देश भर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। इन कार्यक्रमों में कई प्रतियोगिताएं भी शामिल होती हैं जिनमें निबंध प्रतियोगिता भी शामिल है। यह आयोजन अक्सर स्कूल कॉलेज में किया जाता है। इस मौके पर हम आपके लिए गणतंत्र दिवस का निबंध संक्षिप्त और विस्तार दोनों रूप में लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं और साथ ही प्राइस भी जीत सकते हैं। 

Essay on Republic Day in 100 words गणतंत्र दिवस पर निबंध 100 शब्दों में:

 गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता हैं। हर भारतवासी के लिए यह बहुत गर्व का दिन होता हैं। यह भारत के प्रमुख राष्ट्रीय त्योहारों में से एक हैं। इस दिन भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। तब से भारत एक गणतांत्रिक और लोकतांत्रिक देश बन गया। यह हर भारतीय को संविधान के प्रति सम्मान की याद दिलाता है साथ ही एक बेहतर भारत बनाने के लिए प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है। भारत का संविधान बनने में 2 साल 11 महीने 18 दिन लगे थे। 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक हुई। 26 जनवरी 1949 को संविधान अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। 26 जनवरी 1950 से ही इस दिन को राष्ट्रीय छुट्टी के रूप में घोषित किया गया था। इस दिन भारत का हर नागरिक 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस को बड़े जुनून और उत्साह के साथ मनाते हैं। गणतंत्र दिवस के समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति तिरंगा फहरा कर करते हैं। राष्ट्रगान के बाद शहीदों को 21 तोपों की सलामी दी जाती है व परेड का आयोजन किया जाता है।

Essay on Republic Day in 500 Words गणतंत्र दिवस पर निबंध 500 शब्दों में:

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है,यह वह दिन होता है जब देश के प्रत्येक नागरिक के दिल में देश के प्रति प्यार और सम्मान होता है। आइए गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार में जानने की कोशिश करते हैं-

प्रस्तावना:

हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है, यह एक राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन देश के लिए प्राण देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इस दिन राष्ट्रपति देश की राजधानी दिल्ली में ध्वज फहराते हैं। इस दिन दिल्ली में कई सारे मनमोहक और आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारतीय सेना अपने अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन करती हैं। इस दिन देश के कोने-कोने में एक नई उमंग देखने को मिलती है।

गणतंत्र दिवस का इतिहास:

15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ तब हमारे पास कोई संविधान, राजनीतिक दल या शासन व्यवस्था नहीं थी। भारत के आजाद होने के बाद एक संवैधानिक संसद चुनी गई। डॉ.भीमराव अंबेडकर ने संविधान मसौदा समिति का नेतृत्व किया। भारत का संविधान तैयार करते समय दूसरे देशों के संविधानो को भी ध्यान में रखा गया। आखिरकार भारत का संविधान  2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हो गया।

संविधान में सभी भारतीय नागरिकों को उनके धर्म, जाती,संस्कृति,लिंग आदि की परवाह किए बिना सबको सामान अधिकार दिया गया है। 26 जनवरी को जब भारत के संविधान को लागू किया गया, उसी दिन से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

भारत का संविधान कब और कितने समय में बना?

भारत का संविधान डॉ.भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान सभा द्वारा बनाया गया था। इस संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे। इस संविधान सभा में डॉ.भीमराव अंबेडकर के अलावा डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद, आचार्य जेबी कृपलानी, शरत चंद्र बोस, पंडित गोविंद वल्लभ पंत और सच्चिदानंद सिन्हा थे।

भारत का संविधान 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया था। इसके 2 महीने बाद 26 जनवरी 1950 को इसे देश भर में लागू कर दिया गया था।

गणतंत्र दिवस का महत्व:

गणतंत्र दिवस देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बेहद गर्व का दिन है। यह दिन हर भारतीय नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना जागृत करता है। यह राष्ट्रीय त्योहार के रूप देशभर में मनाया जाता है और यह देश की युवा पीढ़ी को देश की अदभुद संस्कृति और भारतीय विरासत से परिचित कराने में मदद करता है। इस दिन हर भरवासी उन महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करता है जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति भी दे दी।

गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व की बात करें तो डॉ.भीमराव अंबेडकर के मार्गदर्शन में तैयार संविधान ने भारत सरकार अधिनियम(1935) की जगह ले ली और इसे देश का सर्वोच्च कानून बना दिया गया। संविधान ने पूरे देश की रूपरेखा तय की और देश के प्रत्येक व्यक्ति को मौलिक अधिकारों की गारंटी दी, जिससे समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व पर आधारित एक लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित की गई।

गणतंत्र दिवस का दिल्ली में आयोजन:

गणतंत्र दिवस की परेड की मेजबानी हर साल भारत की राजधानी दिल्ली करता है जिसे रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। परेड में देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और सैन्य ताकतों का प्रदर्शन किया जाता है। इसमें थल सेना,वायु सेना और नौ सेना राजचिन्हों के साथ प्रदर्शन करती है। इस परेड में भारत के विभिन्न अर्धसैनिक समूह और पुलिस बलों की 12 टुकड़ियां भी शामिल होती हैं। भारत के राष्ट्रपति, जो भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर इन-चीफ के रूप में कार्य करते हैं, इन सबकी सलामी स्वीकार करते हैं।

निष्कर्ष:

भारत में 26 जनवरी एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप देश भर में मनाया जाता है जो जाति,धर्म,ऊंच,नीच से परे है। लेकिन समाज में अभी भी भेदभाव की भावना है,लोग संविधान का पालन न करके लोगों को जाति और धर्म के आधार पर अलग-अलग बांटते हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सभी को शपथ लेनी चाहिए कि संविधान का पालन करते हुए देश की कुरीतियों को मिटाना चाहिए और सभी को एक साथ मिलकर देश को विकास के पथ पर ले जाना चाहिए।

FAQs

प्रश्न: गणतंत्र दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन 1950 में संविधान लागू हुआ था और देश एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना था।

प्रश्न:  26 जनवरी 1950 को क्या हुआ था?

उत्तर: 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ था और भारत एक गणराज्य बना था।

प्रश्न: 26 जनवरी को झंडा फहराने के क्या नियम हैं?

उत्तर:  26 जनवरी को इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि झंडा हर किसी को उस जगह से दिखाई दे।

प्रश्न: 76वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि कौन थे?

उत्तर: 76वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो थे। 

प्रश्न:  76वें गणतंत्र दिवस की थीम क्या थी?

उत्तर: 76वें गणतंत्र दिवस की थीम स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास” थी,

संबंधि‍त अर्टि‍कल

Essay on Diwali in Hindi: दीपावली की प्रचलित कहानियों से तैयार करें बेहतरीन निबंध, मार्क्स मिलेंगे पूरेEssay on Dussehra in Hindi: अच्छे अंक पाने के लिए यहां से तैयार करें दशहरा पर निबंध
महात्‍मा गांधी पर निबंध जवाहर लाल नेहरू पर निबंध
भारत के त्योहारों पर निबंधशीत ऋतु पर निबंध
स्वच्छ भारत अभियान पर निबंधबाल दिवस पर निबंध

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Essay on Republic Day in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक निबंध के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    9 − five =