Essay on Indian festivals in Hindi : भारत को पर्व और त्योहारों का देश माना जाता है। यहां हर त्त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है और हर त्योहार का अपना एक महत्व है। भारत में कुल 28 राज्य हैं हर राज्य के अपने अपने त्योहार और उनके महत्व व अर्थ हैं जैसे महाराष्ट्र में गणेश पूजा, पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा ऐसे ही बहुत उदाहरण हैं।
भारत अपने धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। भाषाओं, जातियों, धर्मों और संस्कृतियों में भिन्नता से भरा धर्मनिरपेक्ष देश होने के कारण यहां हर महीने कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। यहां कुछ त्योहार धार्मिक तो कुछ ऋतुओं के आधार पर और कुछ राष्ट्रीय महत्व के आधार पर मनाए जाते हैं। यहां प्रत्येक त्योहार भिन्न भिन्न रीति रिवाज़ो और मान्यताओं के अनुसार भिन्न-भिन्न तरीकों से मनाया जाता है। भारत के त्योहारों को 2 भागों में बांटा जाता है –
- राष्टीय त्योहार
- धार्मिक त्योहार
राष्ट्रीय त्योहार:
त्योहार और मेले भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। कुछ त्योहार क्षेत्रीय स्तर पर तो कुछ राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाते हैं। स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती जैसे राष्ट्रीय त्योहार पूरे देश भर में सभी धर्मों के लोग मनाते हैं। यह त्योहार हमें स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाते हैं जिन्होंने देश को स्वतंत्र और ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने में अपने प्राणों की आहुति दे दी। यह त्योहार हमें गर्व से भर देते है। इन त्योहारों पर एकजुटता, राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना हर जगह देखने को मिलती है।
धार्मिक त्योहार:
कुछ त्योहारों को धर्म के आधार पर मनाया जाता है जिसे विभिन्न समुदाय के लोग सामूहिक रूप से मानते हैं। जैसे दिवाली, दशहरा, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, क्रिसमस, ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा आदि त्योहार किसी न किसी धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाए जाते हैं। आइए इन त्योहारों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं-
दिवाली पर निबंध 100 शब्दों में –
दिवाली का त्योहार हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है इसे रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है। इस दिन त्रेता युग में अयोध्या के राजा राम पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा करके वापस लौटे थे इस खुशी में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए और पूरी अयोध्या को फूलों से सजाया था। तब से यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। दिवाली के दिन लोग अपने घरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं। दीपावली के दिन शाम को माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा पूरे विधि-विधान से की जाती है। फिर घर में बने व्यंजन और मिठाइयों का लुफ्त उठाया जाता है।
दशहरा पर निबंध 100 शब्दों में –
दशहरा हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में एक है जिसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस त्योहार के दिन भगवान राम ने लंका के राजा रावण के साथ युद्ध किया था। रावण ने भगवान राम की पत्नी सीता का अपहरण कर लिया था और उन्हें अपने राज्य लंका ले गया था। अपने भाई लक्ष्मण, पराक्रमी हनुमान और वानरों की एक सेना की मदद से, भगवान राम ने रावण को हराया और सीता जी को बचाया।
इस विजय को दशहरा के रूप में मनाया जाता है, जो बुराई की जीत पर अच्छाई का प्रतीक है।
दशहरे के दिन रामलीला का आयोजन किया जाता है जिसमें रामायण की कथा का प्रस्तुतीकरण किया जाता है, लाखों लोग इसे देखने आते हैं। दशहरा वाले दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है जो हमें अधर्म से धर्म की ओर जाने का संदेश देता है।
रक्षाबंधन पर निबंध 100 शब्दों में –
भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक रक्षाबंधन का त्योहार है जो भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार एक खास भावना और जुड़ाव लेकर आता है जो भाई बहन के प्यार को और गहरा कर देता है। यह त्योहार हर वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस त्योहार के दिन बहने अपने भाई की लंबी आयु की कामना करते हुए भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और मिठाई खिलाती हैं वहीं भाई भी उनकी जीवनभर रक्षा करने का वचन देते हैं। यह त्योहार हमें संस्कार, रिश्तों की अहमियत और जिम्मेदारी सिखाता है।
क्रिसमस पर निबंध 100 शब्दों में-
क्रिसमस भारत सहित दुनिया भर में मनाया जाने वाला ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। हर साल क्रिसमस डे 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्रिसमस डे वाले दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन लोग घरों और सड़कों को सजाते हैं, उपहारों का आदान- प्रदान करते हैं, पारंपरिक भोजन बनाते हैं और पारिवारिक समारोह आयोजित करते हैं। ईसा मसीह वो व्यक्ति थे जिन्होंने न सिर्फ ईसाई धर्म की स्थापना की बल्कि ईसाई मान्यताओं के अनुसार इंसानों के गुनाह के खातिर खुद सूली पर चढ़ गए। यही वजह है कि यह त्योहार ईसाइयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
मौसमी त्यौहार:
भारत में कई त्योहार मौसम के आधार पर भी मनाए जाते हैं जैसे बसंत ऋतु में बसंत पंचमी और होली, गर्मी में रथ यात्रा और साओ जोजाओ, मानसून में जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, तीज और ओणम। ऐसे ही सर्दियों में मकर संक्रांति, लोहड़ी और पोंगल।
बसंत ऋतु के त्योहार-
- होली: रंगों से भरा यह त्योहार बसंत ऋतु के आने का प्रतीक है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार नए साल की शुरुआत के साथ आता है।
- बसंत पंचमी: इस त्योहार में मौसम सुहावना हो जाता है और पेड़ों पर नई पत्तियों के साथ नए फूल भी खिल जाते हैं।
गर्मी के त्योहार-
- रथ यात्रा: यह त्योहार बारिश के मौसम की शुरुआत के आषाढ़ महीने में ओडिशा में मनाया जाता है।
- साओ जोजाओ: गोवा में मनाया जाने वाला यह त्योहार मानसून का एक रोमांचक त्योहार है, जिसे जो सेंट जॉन द बैप्टिस्ट के सम्मान में मनाया जाता है।
मानसून के त्योहार-
- रक्षाबंधन: मानसून में मनाया जाने वाला यह त्त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बाँधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर राखी बाँधती हैं।
- जन्माष्टमी: मानसून के महीने में मनाए जाने वाले इस त्योहार को श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
- तीज: उत्तर भारत में बड़ी धूम धाम से मनाया जाने वाला यह त्योहार भी मानसून के महीने में ही मनाया जाता है। तीज का त्योहार कई प्रकार का होता है जैसे हरियाली तीज, कजरी तीज।
- ओणम: केरल का यह त्योहार फसल की कटाई के दौरान आता है, इसे भी मानसून में मनाया जाता है।
सर्दियों के त्योहार-
- मकर संक्रांति: सर्दियों में मनाया जाने वाला यह त्योहार भी बेहद लोकप्रिय और फसल कटाई का त्योहार है।
- लोहड़ी: पूरे भारत में मनाया जाने वाला यह एक रंग बिरंगा शीतकालीन त्योहार है।
- पोंगल: दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला यह त्योहार भी प्रमुख फसल त्योहारों में से एक है, जो सर्दियों में मनाया जाता है।
उपसंहार :
कहते हैं किसी भी संस्कृति की महानता उसके त्योहारों में छुपी होती है। भारतीयों ने इस कहावत को सही भी साबित किया है क्योंकि भारत में सभी त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। हमारे देश में विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के लोग इन उत्सवों से अदृश्य प्रेम धागे में बंधे हुए हैं। इसलिए भारत देश सांस्कृतिक विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। यह सभी त्योहार हमें बुराई और असत्य से लड़कर सत्य की राह पर चलना सीखते हैं। यह सभी त्योहार आशा, उत्साह और बेहतर कल के लिए बहुत सारी प्रार्थनाओं से भरे होते हैं।
संबंधित अर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को Essay on Indian festivals in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक निबंध के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

