Essay on Diwali in Hindi

Essay on Diwali in Hindi: दीपावली की प्रचलित कहानियों से तैयार करें बेहतरीन निबंध, मार्क्स मिलेंगे पूरे 

Essay on Diwali in Hindi : दीपावली का त्योहार भारत में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस त्योहार की लोकप्रियता का अंदाजा आप इससे ही लगा सकते हैं कि इसको भारत के साथ-साथ विदेश में भी मनाया जाता है। इस त्योहार को भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दिपावली के दिन घरों को दीप से सजाया जाता है। इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियां भी रहती हैं। दीपावली से पहले स्कूल और कॉलेजों में वाद विवाद प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता भी होती है। इसके साथ ही अद्धवार्षिक, वार्षिक परीक्षाओं के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में भी दिवाली पर निबंध लिखने को आता रहता है। ऐसे में अगर आप भी एक बेहतरीन निबंध तैयार करना चाह रहे हैं तो यह पेज के आपके लिए बेहद उपयोगी है। आप यहां से दिवाली मनाये जाने का कारण, मान्यता सहित अन्य डिटेल के साथ एक अच्छा निबंध प्राप्त कर सकते हैं। 

Essay on Diwali in Hindi: दीपावली पर निबंध 100 शब्दों में

दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म का मुख्य एवं प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह त्योहार प्रतिवर्ष दीपावली कार्तिक माह के 15वें दिन यानी कि अमावस्या को मनाई जाती है। रामायण के अनुसार दशहरा पर रावण के वध के बाद भगवान राम विभीषण को लंका का राज्य सौंपकर वापस अयोध्या आते हैं।

अयोध्या में भगवान राम के आगमन के उपलक्ष्य में अयोध्यावासी उनके स्वागत में पूरी अयोध्या को दीपों से सजा देते हैं और एक दूसरे को मिठाई इत्यादि बांटकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। तब से लेकर आज तक भगवान के अयोध्या वापस आने की खुशी में त्योहार मनाया जाता है। दीपवाली का त्योहार सत्य पर असत्य की जीत के लिए प्रचलित है। इसके साथ ही हम शरीर के अंदर मौजूद गलत विचारों को बाहर करके अच्छाई की ओर आगे बढ़ने का दृण निश्चय करते हैं। 

Essay on Diwali in Hindi: दीपावली पर निबंध 500 शब्दों में

प्रस्तावना 

दिवाली का त्योहार हिन्दू धर्म का मुख्य एवं प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह त्योहार प्रतिवर्ष दीपावली कार्तिक माह के 15वें दिन यानी कि अमावस्या को मनाई जाती है। यह त्योहार पांच दिनों तक लगातार चलता है और अलग-अलग दिन भिन्न-भिन्न त्योहारों को इसे मनाया जाता है। इस त्योहार की शुरुआत धनतरेस से होती है जिसमें लोग अपने घर के लिए नई-नई चीजें खरीदते हैं। दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली के रूप मनाया जाता है और इस दिन घर और परिवार से बुरी आत्माओं को दूर करने के लिए अनुष्ठान- पूजा आदि की जाती है। 

इसके बाद तीसरे दिन दीपों का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग घर के कोने-कोने को दीपों से सजाते हैं और पटाखे फोड़कर बुराई पर अच्छाई की जीत को सेलिब्रेट करते हैं। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी ऊंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया था। इसके बाद 5वें और अंतिम दिन भैयादूज के त्योहार से इसका अंत होता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर मिठाई खिलाती हैं और उनकी लम्बी उम्र की प्रार्थना करती हैं। 

महानिशा की रात का क्‍या है दीपावली से संबंध? ऐसे ही रोचक प्रश्‍नों के उत्‍तर के लिए यहां क्‍लि‍क करें

दिवाली मनाये जाने की प्रचलित कथाएं 

रामायण के अनुसार दशहरा पर रावण के वध के बाद भगवान राम विभीषण को लंका का राज्य सौंपकर वापस अयोध्या आते हैं। अयोध्या में भगवान राम के आगमन के उपलक्ष्य में अयोध्यावासी उनके स्वागत में पूरी अयोध्या को दीपों से सजा देते हैं और एक दूसरे को मिठाई इत्यादि बांटकर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। तब से लेकर आज तक भगवान के अयोध्या वापस आने की खुशी में त्योहार मनाया जाता है। 

भगवान कृष्ण ने किया था नरकासुर का वध 

भगवान राम के अयोध्या वापसी के अलावा इस दिन को नरकासुर वध के रूप में भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने इस दिन नरकासुर का वध किया था जिसके बाद लोगों ने उसके मरने के बाद खुशियां मनाई थीं, तभी से ये त्योहार मनाया जाता है। 

समुद्र मंथन से देवी लक्ष्मी का हुआ अवतार 

इस दिन को मनाये जाने के पीछे माता लक्ष्मी के अवतार की कहानी भी प्रचलित है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी का अवतार हुआ था। इसलिए दिवाली पर माँ लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। 

उपसंहार

दीपवाली का त्योहार सत्य पर असत्य की जीत के लिए प्रचलित है। इसके साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि प्रतिवर्ष हम घर के हर एक कोने में दीपों को जलाकर बुरी शक्तियों को दूर भगाते हैं। इसके साथ ही हम शरीर के अंदर मौजूद गलत विचारों को बाहर करके अच्छाई की ओर आगे बढ़ने का दृण निश्चय करते हैं। 

Facts About Diwali in Hindi: क्या आपको पता है भारत के अलावा और कौन देश धूमधाम से मनाते हैं दिवाली

FAQs

1. दीपावली क्यों मनाई जाती है?

उत्तर: रामायण के अनुसार दिवाली वाले दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस आये थे। जिसके चलते अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत दीपों से किया था, तभी से इस त्योहार को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 

2. दीपावली का अर्थ क्या है?

उत्तर: दीपावली संस्कृत के दो शब्दों- दीप + आवली जिसका अर्थ होता है दीपकों की श्रृंखला। 

3. दिवाली पर किस देवी और देवता की पूजा की जाती है?

उत्तर: दिवाली के त्योहार पर माता लक्ष्मी एवं गणेश भगवान की पूजा की जाती है।

4. 2025 में दीपावली कब है?

उत्तर: इस बार 20 अक्टूबर को दीपावली है।

5. 2025 में धनतेरस कब है?

उत्तर: इस बार 18 अक्टूबर, 2025 को धनतेरस मनाया जाएगा।

संबंधि‍त अर्टि‍कल

Essay on Dussehra in Hindi: अच्छे अंक पाने के लिए यहां से तैयार करें दशहरा पर निबंधEssay on Diwali in Hindi: दीपावली की प्रचलित कहानियों से तैयार करें बेहतरीन निबंध, मार्क्स मिलेंगे पूरे 
Diwali Quiz in Hindi : महानिशा की रात का क्‍या है दीपावली से संबंध? ऐसे ही रोचक 25 से अधिक प्रश्‍न-उत्‍तर यहां देखें

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Essay on Diwali in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक ट्रेंडिग इवेंट के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    8 − 1 =