DSSSB TGT Syllabus in Hindi : भारत में टीचिंग एक अत्यधिक लोकप्रिय करियर विकल्प है, जो केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर बहुत लोगों की लोकप्रियता हासिल कर रहा है। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में शिक्षक पदों की भर्ती के लिए दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (TGT) की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का आयोजन करता है। यह परीक्षा उम्मीदवार की भाषा, विज्ञान, गणित और शिक्षण पद्धति जैसे विषयों में उम्मीदवार की दक्षता का आंकलन करती है। इस लेख में हम DSSSB द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) परीक्षा के परीक्षा पैटर्न और टॉपिक वाइस संपूर्ण सिलेबस का वर्णन करेंगे-
| DSSSB TGT Exam Overview | |
| संगठन | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) |
| पद | प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) |
| परीक्षा का तरीका | कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) |
| प्रश्नों के प्रकार | वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) |
| प्रश्नों की संख्या | 200 |
| कुल अंक | 200 |
| निगेटिव मार्किंग | 0.25 अंक |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://dsssb.delhi.gov.in/ |
DSSSB TGT Exam Pattern : डीएसएसएसबी टीजीटी परीक्षा पैटर्न
डीएसएसएसबी टीजीटी (DSSSB TGT) परीक्षा के चयन हेतु उम्मीदवार को एक लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें अलग-अलग विषयों से कुल 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 की निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। DSSSB TGT का परीक्षा पैटर्न नीचे टेबल में दिया गया है-
| क्रमांक संख्या | विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | समय |
| 1 | जनरल अवेयरनेस | 20 | 20 | 2 घंटे |
| 2 | जनरल इंटेलीजेंस & रीज़निंग एबिलिटी | 20 | 20 | |
| 3 | अर्थमेटिक & न्यूमेरिकल एबिलिटी | 20 | 20 | |
| 4 | हिन्दी लैंग्वेज | 20 | 20 | |
| 5 | इंग्लिश लैंग्वेज | 20 | 20 | |
| 6 | विषय विशेष | 100 | 100 | |
| कुल | 200 | 200 | ||
मुख्य तथ्य:
- लिखित परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।
- उम्मीदवार को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ¼ की निगेटिव मार्किंग होगी।
- परीक्षा के लिए कुल समय 2 घंटे निर्धारित किया गया है।
- परीक्षा में भाषा सम्बन्धी प्रश्नों को छोड़कर बाकी सभी प्रश्न दोनों भाषाओं यानी हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होंगे।
DSSSB TGT Syllabus in Hindi : डीएसएसएसबी टीजीटी सिलेबस
DSSSB TGT परीक्षा में मुख्य रूप से इसमें जनरल अवेयरनेस,जनरल इंटेलीजेंस & रीज़निंग एबिलिटी, अर्थमेटिक & न्यूमेरिकल एबिलिटी, इंग्लिश लैंग्वेज और हिंदी लैंग्वेज जैसे विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत आदि जैसे विषयों में विषय-विशिष्ट ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है। ताकि इस बात की पुष्टि की जा सके कि उम्मीदवार इन विषयों को पढ़ाने में सक्षम है या नहीं।
DSSSB TGT Syllabus in Hindi : जनरल अवेयरनेस
DSSSB TGT जनरल अवेयरनेस पाठ्यक्रम में समसामयिक घटनाएं, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, भारतीय अर्थशास्त्र, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, भारतीय संस्कृति और विरासत, सामान्य विज्ञान, मानसिक योग्यता और तर्कशक्ति से संबंधित विषयों को शामिल किया गया है। यदि उम्मीदवार परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना चाहता है, तो उसे सामान्य जागरूकता का ज्ञान होना आवश्यक है। सामान्य जागरूकता में आने वाले टॉपिक्स की लिस्ट नीचे दी गई है-
- समसामयिक घटनाक्रम: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय
- भारतीय इतिहास
- भारतीय भूगोल
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- बजट और पंचवर्षीय योजनाएं
- संविधान
- कला और संस्कृति
- पुस्तकें और लेखक
- पुरस्कार और सम्मान
- सामान्य राजनीति
- आविष्कार और खोजें
- देश और राजधानियां
- अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय संगठन
DSSSB TGT Syllabus in Hindi : जनरल इंटेलीजेंस & रीज़निंग एबिलिटी
DSSSB TGT कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को रीज़निंग में कोडिंग डिकोडिंग, कारण और प्रभाव, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला जैसे कई अन्य टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है-
- अंकगणितीय संख्या श्रृंखला (Arithmetic Number Series)
- आंकड़े वर्गीकरण ( Figures Classification)
- अंकगणितीय तर्क (Arithmetical Reasoning)
- नॉन वर्बल सीरीज
- कथन और निष्कर्ष (Statement and Conclusion)
- कथन और तर्क (Statement and Arguments)
- निर्णय लेना
- कारण और प्रभाव (Cause and Effect)
- दृश्य स्मृति (visual Memory)
- मौखिक तर्क (Verbal Reasoning)
- उपमा (Analogies)
- समानताएं और भेद (Similarities and Differences)
- परिभाषाओं का मिलान (Matching Definition)
- स्थानीय अभिविन्यास और दृष्टिकरण (Spatial Orientation and Visualization)
- संबंध अवधारणाएं (Relationship Concept)
DSSSB TGT Syllabus in Hindi : अर्थमेटिक & न्यूमेरिकल एबिलिटी
DSSSB TGT कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को अर्थमेटिक & न्यूमेरिकल एबिलिटी में कई टॉपिक जैसे पर्सेंटेज, समय और कार्य, लाभ हानि और अन्य सभी टॉपिक की लिस्ट नीचे दी गई है, जिससे लिखित परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवार को न्यूमेरिकल एबिलिटी में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पूरा सिलेबस ध्यानपूर्ण पढ़ना चाहिए।
- सरलीकरण (Simplification)
- डेटा व्याख्या (Data interpretation)
- छूट (Discount)
- दशमलव (Decimal)
- टेबल और ग्राफ (Tables and Graphs)
- भिन्न (Fractions)
- लाभ और हानि (Profit and Loss)
- औसत (Average)
- समय और कार्य (Time and Work)
- क्षेत्रमिति (Mensuration)
- समय और दूरी (Time and Distance)
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज (Simple and Compound Interest)
- अनुपात और समानुपात (Ratio and Proportion)
- LCM & HCF
DSSSB TGT Syllabus in Hindi : हिंदी लैंग्वेज
DSSSB TGT कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को हिंदी लैंग्वेज में संज्ञा, सर्वनाम, वचन, लिंग और कई अन्य टॉपिक के बारे में पढ़ना होगा,जिससे परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकें। नीचे हिंदी लैंग्वेज से संबंधित सभी टॉपिक की लिस्ट दी गई है, जो परीक्षा की तैयारी में आपकी मदद कर सकती है-
- संज्ञा एवं संज्ञा के भेद
- क्रिया एवं क्रिया के भेद
- सर्वनाम एवं सर्वनाम के भेद
- संधि
- विपरीतार्थक, पर्यायवाची, अनेकार्थक, समानार्थी शब्द
- वचन,लिंग
- मुहावरे और लोकोक्तियों
- उपसर्ग एवं प्रत्यय
- समास
- अलंकार
- तत्सम, तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द
- वाक्य निर्माण (सरल, संयुक्त एवं मिश्रित वाक्य)
DSSSB TGT Syllabus in Hindi : इंग्लिश लैंग्वेज
DSSSB TGT परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी परीक्षा के पाठ्यक्रम की अच्छी समझ होना ज़रूरी है। उम्मीदवार अंग्रेजी परीक्षा की तैयारी करने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र का अभ्यास करें। इससे इंपॉर्टेंट टॉपिक्स के बारे में जानकारी मिलती है। नीचे इंग्लिश लैंग्वेज से संबंधित सभी टॉपिक्स को लिस्ट दी गई है –
- Voice
- Vocabulary
- Tenses
- Subject-verb Agreement
- Verb
- Articles
- Idioms and phrases
- Fill in the Blanks
- Comprehension
- Adverb
- Unseen passage
- Antonyms
- Synonyms
- Error Correction
- Sentence Rearrangement
- Grammar
DSSSB TGT Best Books List
| Examcart DSSSB Paper-1 Complete Study Guidebook (2000+ Chapterwise Questions, NCERT-Based Theory & 1 Mock Test Paper) By Prateek Shivalik Sir for PRT, TGT, PGT, DASS & Other DSSSB 2025 Exams (HIndi) | यहाँ से खरीदें |
| Examcart DSSSB PRT Child Development & Pedagogy (CDP) Study Guidebook for PRT, TGT, PGT, Spl. Edu & DASS Exams 2025 (Hindi | यहाँ से खरीदें |
| Blue Book Series Booster Child Development & Pedagogy (CDP) Book by Prateek Shivalik | 5000+ Topic Wise Questions | Latest Pattern MCQs For DSSSB, … PRT, TGT & All Teaching Exams 2025 (Hindi) | यहाँ से खरीदें |
| Examcart ExpertsExamcart DSSSB PRT Paper 1 Combo 2025 | Complete Study Guidebook & Child Development & Pedagogy (CDP) Book by Prateek Sir | General Awareness, … Teacher Exams (Hindi) (Set of 2 Books) | यहाँ से खरीदें |
| DSSSB General Hindi | Chapter-Wise Theory with 280+ Papers & 4000+ Questions | PYQs Updated till August 2025 | Useful for PRT, TGT, PGT, KVS, NVS & Other teaching exams (Abhay Series | यहाँ से खरीदें |
| DSSSB General English ( Grammar ) | Level & Chapter-Wise 2500+ PYQs Questions with 280+ Papers | Updated till August 2025 | Useful for PRT, TGT, PGT, … teaching exams (Topper’s Choice Publication) | यहाँ से खरीदें |
| DSSSB TGT Tier 1 Section A General Paper 29 Solved Papers 2025-2018 (For TGT, PGT, PRT and Other Posts) Based on Latest Prescribed Syllabus | यहाँ से खरीदें |
| DSSSB MATHS (गणित ) GENERAL PAPER CHAPTER WISE THEORY WITH PRACTICE MCQ’S FOR PRT TGT PGT | ADHYAYAN MANTRA PUBLICATIONS | यहाँ से खरीदें |
| DSSSB REASONING (तर्कशक्ति ) GENERAL PAPER CHAPTER WISE THEORY WITH PRACTICE MCQ’S FOR PRT TGT PGT | ADHYAYAN MANTRA PUBLICATIONS | यहाँ से खरीदें |
| DSSSB HINDI (हिंदी) GENERAL PAPER CHAPTER WISE THEORY WITH PRACTICE MCQ’S FOR PRT TGT PGT | ADHYAYAN MANTRA PUBLICATIONS | यहाँ से खरीदें |
FAQs
प्रश्न: टीजीटी परीक्षा का सिलेबस क्या है?
उत्तर: टीजीटी का सिलेबस इसमें आमतौर पर सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी/हिंदी भाषा और बाल विकास और शिक्षाशास्त्र जैसे विषय शामिल होते हैं।
प्रश्न: DSSSB TGT की तैयारी कैसे करें?
उत्तर: DSSSB TGT की तैयारी के लिए, एक मजबूत अध्ययन योजना बनाएं, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें और नियमित रिवीजन करें।
प्रश्न: TGT शिक्षक कौन सी कक्षा पढ़ाते हैं?
उत्तर: टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) शिक्षक कक्षा 6 से 10 तक पढ़ाते हैं।
प्रश्न: DSSSB की तैयारी कहाँ से करनी चाहिए?
उत्तर: किसी अच्छे कोचिंग संस्थान से जुड़ने से आपको विशेषज्ञ मार्गदर्शन, DSSSB अध्ययन सामग्री और मॉक टेस्ट मिल सकते हैं।
प्रश्न: क्या TGT के लिए बीएड जरूरी है?
उत्तर: हाँ, टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) के लिए बीएड की डिग्री आवश्यक है, जब तक कि कोई विशेष अपवाद न हो।
सम्बंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को DSSSB TGT Syllabus in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

