Digital Learning Platforms in India : भारत में ऑनलाइन शिक्षा बहुत तेजी से बढ़ रही है, जो दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे तेज है। भारत में शिक्षार्थी जिस तरह से डिजिटल शिक्षा को अपना रहे हैं, वह ऑनलाइन शिक्षा में बढ़ रही वृद्धि को दर्शाता है। देश भर में कोने-कोने से इंटरनेट के मजबूत कनेक्शन के साथ शिक्षार्थी अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन शिक्षा का उपयोग कर रहे हैं। ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से शिक्षार्थी अपने अनुकूल किसी भी समय और किसी भी स्थान से इसका लाभ उठा सकते हैं। सही प्लेटफॉर्म से शिक्षा प्राप्त करके छात्रों को बेहतरीन रोजगार के अवसर प्राप्त करने में भी मदद मिलती है। इस लेख में हम आपके लिए ऑनलाइन डिजिटल लर्निंग की लिस्ट लाए हैं, जो आपको ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर सकती हैं, जिससे प्राप्त प्रमाणपत्र और डिग्री की सहायता से आप अपने करियर में ग्रोथ ला सकते हैं।
डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म क्यों चुनें ?
भारत में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की लिस्ट जानने से पहले इस बात को समझ लें कि पढ़ाई और स्किल कैसे देश के विकास के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन गए हैं। ऑनलाइन शिक्षा बेहद सुविधाजनक है, क्योंकि इसमें कोई भी किसी भी समय, कहीं भी, कुछ भी सीख सकता है, जिससे व्यस्त रहने वाले लोग, या भी शिक्षण संस्थानों के आस पास न रहने वाले लोगों को भी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल जाता है। इन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विभिन्न प्रकार के पाठ्यक्रम पढ़ाए व सिखाए जाते हैं, इन पाठ्यक्रमों को पढ़कर आप प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्यों ऑनलाइन शिक्षण संस्थान तेजी से लोगों के पसंदीदा विकल्प बनते जा रहे हैं-
- डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, इसकी मदद से आप कभी भी और कहीं भी, कुछ भी पढ़ या सीख सकते हो।
- कोई पाठ्यक्रम या स्किल सीखने के लिए कई विकल्प उपस्थित होते हैं। डिजिटल लर्निंग आपको सीमित नहीं करती है आप जिसके पास पढ़ना या सीखना चाहते हैं, सीख सकते हैं।
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अध्ययन करने का एक मुख्य लाभ यह है कि इनके ज्यादातर पाठ्यक्रम मुफ्त रहते हैं, इसके अलावा कई अतिरिक्त खर्चे जैसे यात्रा, आवास इत्यादि भी बचा लेते हैं क्योंकि ये ऑनलाइन कोर्स आप घर बैठे सीख सकते हैं।
- डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के कई पाठ्यक्रम पूरे होने पर आपको प्रमाणपत्र या डिग्री भी प्राप्त होती है, जिसकी सहायता से आप नौकरी पाकर अपने करियर में ग्रोथ ला सकते हैं।
Digital Learning Platforms in India : Coursera Digital Learning Platform
Coursera एक प्रोफेशनल डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी और यूनिवर्सिटीज वर्चुअल ऑनलाइन क्लासेज प्रदान करते हैं, जिसमें फ्री कोर्स भी शामिल हैं। इसमें गूगल का पायथन जैसे क्रैश कोर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें कंप्यूटर विज्ञान, व्यवसाय, कला, स्वास्थ्य और सामाजिक विज्ञान आदि जैसे विभिन्न विषय शामिल हैं। यह प्लेटफॉर्म कई शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट से लेकर बड़ी डिग्री तक प्रदान करते हैं। आप अपने करियर अनुसार पाठ्यक्रम का चुनाव करके ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं।
Visit Coursera- Click Here
Digital Learning Platforms in India : Edx Online Learning Platform
Edx प्लेटफॉर्म coursera के जैसा ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसमें ये साइंस और मानविकी से लेकर बिजनेस और टेक्नोलॉजी तक विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में कई विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों की मेजबानी करते हैं। इसके कुछ टॉप पार्टिसिपेंट हार्वर्ड, बर्कले, MIT और IBM हैं, जिनमें से कई पेशेवर प्रमाणपत्र और माइक्रो डिग्री भी प्रदान करते हैं, जबकि इनकी अधिकांश कक्षाएं फ्री मिलती हैं और ये कोर्स एक निश्चित तिथि से शुरू होकर कई हफ्तों तक चलते हैं।
Visit Edx – Click Here
Digital Learning Platforms in India : UpGrade (अपग्रेड)
UpGrade एक शीर्ष ऑनलाइन कोचिंग संस्थान है, जिसमें नौकरी करते हुए सीखने की चाह रखने वाले इसमें अपने करियर अनुसार कोर्स का चयन करके सीख सकते हैं। इसमें आप कई प्रोफेशनल कोर्स जैसे मैनेजमेंट, डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, लॉ और डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्स कर सकते हैं। अपग्रेड की साझेदारी IITs, IIMs और कुछ इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के साथ भी है, जो इस प्लेटफॉर्म को मजबूती प्रदान करते है और लोगों का भरोसा मजबूत करते हैं।
Visit UpGrade- Click Here
Digital Learning Platforms in India : Great Learning (ग्रेट लर्निंग)
भारत में ग्रेट लर्निंग उन लोगों के लिए एक विश्वसनीय नाम बन गया है, जो इसमें मौजूद कोर्स को पूरा करके अपना करियर बनाना चाहते हैं। यह प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI), डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सुरक्षा और बिजनेस मेनेजमेंट जैसे विषयों के कोर्स प्रदान करते हैं। ग्रेट लर्निंग की साझेदार कुछ प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी और कंपनी के साथ है, जिसकी वजह से यह प्लेटफॉर्म कामकाजी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
Visit Great Learning – Click Here
Digital Learning Platforms in India : Simply Learn (सिंपली लर्न)
भारत में Simply Learn ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म में से एक है, जो शुरुआती और प्रोफेशनल दोनों तरह के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जो डिजिटल क्षेत्रों में अपने स्किल्स को निखारना चाहते है। यह डेटा एनालिटिक्स, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल मार्केटिंग में कई कोर्स उपलब्ध हैं। इनके द्वारा कराए जा रहे कई कोर्स के प्रमाणपत्र विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं, क्योंकि ये कोर्स IBM, माइक्रोसॉफ्ट और कई बड़ी यूनिवर्सिटी और संगठन के सहयोग से बनाए गए हैं। इनके द्वारा सिलेबस पर आधारित रिकॉर्ड वीडियो, लाइव वर्चुअल क्लासेज, स्टडी मॉड्यूल उपलब्ध कराए जाते हैं।
Visit Simply Learn – Click Here
Digital Learning Platforms in India : NPTEL
NPTEL (National Programme on Technology Enhanced Learning) भारत के प्रमुख ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म में से एक हैं, जिसकी स्थापना भारत प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) द्वारा की गई है। ये विज्ञान, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट में पूरी तरह से निःशुल्क पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं, जो इसे टेक्निकल और मैनेजमेंट में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण बताता है। इसके पाठ्यक्रम IIT की टीम के द्वारा बनाए और पढ़ाए जाते हैं। जो उच्च स्तर की शिक्षा सुनिश्चित करता है। इनके प्लेटफॉर्म पर मौजूद शिक्षण सामग्री निःशुल्क है।
Visit NPTEL – Click Here
Digital Learning Platforms in India :FutureLearn (फ्यूचरलर्न)
फ्यूचरलर्न एक ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म है, जो कैंब्रिज विश्वविद्यालय, ब्रिटिश काउंसिल और किंग्स कॉलेज ऑफ लन्दन सहित 250 से भी ज्यादा विश्वविद्यालय और संगठनों के साथ मिलकर शॉर्ट पाठ्यक्रम और पूर्ण ऑनलाइन डिग्री भी प्रदान करते हैं। FutureLearn पर शिक्षार्थी मनोविज्ञान, स्वास्थ्य सेवा, व्यवसाय, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट सहित कई अन्य विषयों का भी अध्ययन कर सकते हैं। इनके द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कई पाठ्यक्रम निःशुल्क रहते हैं। यह प्लेटफॉर्म उन भारतीय शिक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक समूह के साथ सीखने का अवसर प्राप्त करना चाहते हैं।
Visit FutureLearn- Click Here
FAQs
उत्तर: डिजिटल लर्निंग का तात्पर्य मौजूदा शिक्षण पद्धतियों के साथ डिजिटल उपकरणों का उपयोग और एकीकरण और सीखने को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल उपकरणों का गहन और रचनात्मक उपयोग करने हेतु कम्प्यूटेशनल सोच का उपयोग करना है।
उत्तर: भारत में डिजिटल शिक्षा की शुरुआत 1 जुलाई 2015 को हुई थी।
उत्तर: भारत का पहला डिजिटल राज्य केरल है।
उत्तर: डिजिटल लर्निंग कर्मचारियों को कभी भी, कहीं भी प्रशिक्षण सामग्री तक पहुँचने की सुविधा प्रदान करती है।
उत्तर: डिजिटाइज़ इंडिया प्लेटफ़ॉर्म (डीआईपी), डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत सरकार की एक पहल है।
सम्बंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को Digital Learning Platforms in India से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

