Dayalu Ka Paryayvachi Shabd: हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक ही भाव के लिए कई शब्द हैं। इन शब्दों को हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्दों से जाना जाता है। पर्यायवाची शब्द एक समान शब्दों के प्रयोग वाली जगह पर एक रूपता न रहे इसके लिए प्रयोग किए जाते हैं। वही पर्यायवाची शब्द से संबंधित प्रश्न अक्सर छोटी कक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। आज हम दयालु का पर्यायवाची शब्द (Dayalu Ka Paryayvachi Shabd) क्या होता है जानेंगे और साथ ही जानेंगे इसके वाक्य प्रयोग और ‘द’ अक्षर से बनाने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd Kise Kahate Hain)
जिन शब्दों के अर्थ में समानता देखने को मिलती है, वे पर्यायवाची और समानर्थी शब्द कहलाते हैं। जैसे : उदाहरण के तौर पर हम कह सकते हैं। “प्रयास, कोशिश, व्यवसाय, व्यापार, मेहनत, उद्योग, यत्न, प्रयत्न, श्रम आदि”।
दयालु का पर्यायवाची शब्द (Dayalu Ka Paryayvachi Shabd)
- कृपालु
- परोपकारी
- विचारशील
- करुणामय,
- उदार,
- मानवीय,
- दानशील,
- सौम्य
- नेकदिल
- स्नेही
- मेहरबान
- सहृदय, आदि
दयालु के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य प्रयोग यहां देखें
छात्र नीचे दिए गए दयालु शब्द और उसके पर्यायवाची के वाक्यों में प्रयोग को अपने प्रतिदिन अभ्यास में जोड़ सकते हैं।
- भगवान बहुत कृपालु होते हैं, वे सबकी सुनते हैं।
- राजमार्ग पर विशाल की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया था, लेकिन सौभाग्य से एक नेकदिल व्यक्ति ने उसे बदलने में उसकी मदद की।
- शिवानी अपने उदार स्वभाव के लिए जानी जाती है और हमेशा सबकी मदद करती है।
- आपकी मेहरबानी से मेरा काम बन गया, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
- उसका दिल बहुत करुणामय है, वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती है।
‘द’ से पर्यायवाची शब्द यहां देखें-
छात्र नीचे दिए गए ‘द’ से पर्यायवाची शब्द को देख सकते हैं।
- दम- ताकत, बल, शक्ति
- दुविधा- असमंजस, कश्मकश, धर्मसंकट, आगापीछा, उहापोह
- द्वेष- शत्रुता, दुशमनी, खार, बैर, ईष्या
- दर्पण- शीशा, आईना, आरसी, प्रतिमान, मुकुर
- दोषी- अपराधी, कसूरवार, अपचारी, अभियुक्त
पर्यायवाची शब्द MCQ
यहां विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न दिए गये हैं। आप इनमें से कितने के सही जवाब जानते हैं –
सेना
उत्तर – (A) सिंधु (B) ललित
(C) मंद (D) दल
हिम
उत्तर – (A) बर्फ (B) पहाड
(C) पर्वत (D) शैलेंद्र
निशा
उत्तर – (A) दंत (B) शुद्ध
(C) रात्रि (D) खेद
लौ
उत्तर – (A) भाषा (B) ज्वाला
(C) धंधा (D) लता
उत्तरमाला –
| 1- 4 | 2- 1 | 3- 3 | 4- 2 |
संबंधित अर्टिकल
| जनार्दन का पर्यायवाची शब्द | दिमाग का पर्यायवाची शब्द |
| आज्ञा के पर्यायवाची शब्द | आवारा के पर्यायवाची शब्द |
| तड़ाग का पर्यायवाची शब्द | स्नेह का पर्यायवाची शब्द |
| अयोध्या के पर्यायवाची शब्द | निपुण का पर्यायवाची शब्द |
उम्मीद है आप सभी पाठकों को दयालु का पर्यायवाची शब्द (Dayalu Ka Paryayvachi Shabd) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी पर्यायवाची शब्द के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

