चिकनी चुपड़ी बातें करना मुहावरे का अर्थ : मुहावरों को हिंदी भाषा का श्रृंगार कहा जाता है। हिंदी मुहावरे ऐसे वाक्यांश होते हैं, जिनका अर्थ सामान्य शब्दों के अर्थों से भिन्न होता है। मुहावरे रोजमर्रा की बातचीत में बहुत प्रयोग किया जाते है। हमने मुहावरों का प्रयोग कई बार काव्य, कहानी, नाटक में होते हुए खूब पढ़ा और सुना है। जब हम मुहावरों का उपयोग करते है, तो यह भाषा को अधिक रोचक और विशेषता से भर देता है। आज इस ब्लॉग में जानते हैं चिकनी चुपड़ी बातें करना मुहावरे का अर्थ (Chikni chupdi bate karna Muhavare Ka Arth) और इसके वाक्य प्रयोग।
इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे –UPSC, SSC, UPCS, Banking या रेलवे एग्जाम में मुहावरों को जरूर पूछा जाता है। इसको देखते हुए हम आपके लिए मुहावरों के अर्थ के साथ उनके वाक्य प्रयोग बता रहे हैं। आपकी तैयारी और बेहतर बनाने के लिए हम इस ब्लॉग में मुहावरों के बारे में जानेंगे। जैसे की मुहावरा किसे कहते हैं? मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग, मुहावरें कितने प्रकार के होते हैं? अन्य जानकारियां।
चिकनी चुपड़ी बातें करना मुहावरे का अर्थ क्या होता है?
चिकनी चुपड़ी बातें करना मुहावरे का अर्थ (Chikni chupdi bate karna Muhavare Ka Arth) ‘जब कोई व्यक्ति अपना काम बनाने के लिए किसी से मीठी मीठी बाते करता है, तो हम बोलचाल की भाषा के साथ चिकनी चुपड़ी बातें करना मुहावरे का अर्थ (Chikni chupdi bate karna Muhavare Ka Arth) प्रयोग करते हैं।
| मुहावरा | मुहावरे का अर्थ | मुहावरे का अंग्रेजी में अनुवाद |
| ‘चिकनी चुपड़ी बातें करना’ | ‘चालबाजी से भारी मीठी बातें करना’ | Chikni chupdi bate karna Muhavare Ka Arth |
चिकनी चुपड़ी बातें करना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग कैसे करें?
चिकनी चुपड़ी बातें करना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग निम्नलिखित है :-
- उसने रिया को चिकनी चुपड़ी बातें करके अपनी जाल में फंसा लिया।
- नीरज चिकनी चुपड़ी बातें करके अपना मतलब निकालने में चतुर है।
- सूरज ने बॉस से चिकनी चुपड़ी बातें करके अपना प्रमोशन करा लिया।
- चिकनी चुपड़ी बातें करके रोहन हमेशा अपना काम निकलवा लेता है।
- कल शिक्षक में दिया से चिकनी चुपड़ी बातें करना मुहावरे का अर्थ को पूछा।
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- बुरी तरह पराजित होना के अर्थ में मुहावर है? (DSSSB TGT Exam 2018)
- जहर उगलना
- जान पर खेलना
- छक्के छुटना
- दौड धूप करना
प्रश्न 2- तहस नहस हो जाना इसका सही अर्थ है? (DSSSB Lab Assistant Exam 2015)
- बढ़ जाना
- यथावत रहना
- कम होना
- नष्ट होना
प्रश्न 3- उसने आग में घी डालने का काम किया ? (DSSSB Steno Grade III Exam 2017)
- यज्ञ करना
- खुशी मनाना
- उतेज्जि करना
- कोई भी नहीं
प्रश्न 4- फूले न समाना मुहावरे का अर्थ है? (DSSSB PRT Exam 2018)
- बहुत फूलकर मोटा होना
- जगह कम होना
- सामान का फूल जाना
- बहुत प्रसन्न होना
उत्तरमाला –
| 1- (3) | 2- (4) | 3- (3) | 4- (4) |
संबंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को चिकनी चुपड़ी बातें करना मुहावरे का अर्थ (Chikni chupdi bate karna Muhavare Ka Arth) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी मुहावरों के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

