UPSC CDS Syllabus 2025

CDS Syllabus in Hindi 2025: अगर कर रहे हैं यूपीएससी सीडीएस परीक्षा की तैयारी, तो यहाँ देखें पूरा सिलेबस

CDS Syllabus in Hindi 2025 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा के माध्यम से यदि आप भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) , वायु सेना अकादमी (AFA) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी(OTA) में डिफेन्स सर्विसेज़ में जाना चाहते हो, तो CDS परीक्षा आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में आपके पास UPSC CDS का सिलेबस जानना बेहद जरूरी है। CDS सिलेबस (सीडीएस पाठ्यक्रम 2025) आपको परीक्षा के उन विषयों का विवरण प्रदान करेगा जिसकी आवशयकता आपको परीक्षा की तैयारी में होगी।

हर वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) CDS अर्थात संयुक्त रक्षा सेवा का आयोजन स्नातकों की भर्ती के लिए करती है, जिसमें बहुत सारे अभ्यार्थी आवेदन करते हैं। UPSC ने UPSC CDS का सिलेबस अपडेट कर दिया है ऐसे में आप लोगों को UPSC CDS syllabus के बारे में भली-भांति जान लेना चाहिए। जिससे आप कम समय में अच्छी से अच्छी तैयरी कर सकें। UPSC CDS परीक्षा भर्ती का विवरण नीचे सारणी में देख सकते हैं- 

UPSC CDS परीक्षा भर्ती विवरण –

CDS परीक्षा का मोडऑनलाइन/ऑफलाइन
कुल नंबरों की संख्याIMA, INA aur AFA- 300OTA- 200
कुल अनुभागों की संख्या भारतीय सैन्य अकादमी (IMA)
भारतीय नौसेना अकादमी (INA)
वायु सेना अकादमी (AFA) – 3
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) – 2
CDS प्रश्नपत्र की भाषा हिंदी और अंग्रेजी
परीक्षा की अवधि2 घंटे
नेगेटिव मार्किंगप्रत्येक गलत उत्तर होने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग है।

UPSC CDS Syllabus in Hindi

UPSC भारतीय सेना में अधिकारी पदों के लिए UPSC CDS परीक्षा कराती है, इसके लिए उम्मीदवार में इंग्लिश,  सामान्य ज्ञान और प्रारम्भिक मैथ्स जैसे विषयों में कौशल और ज्ञान का परीक्षण करती है।CDS पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से 3 विषयों को शामिल किया गया है-

  1. इंग्लिश 
  2. सामान्य ज्ञान 
  3. प्रारम्भिक मैथ्स 

 परीक्षा पैटर्न 

विषयपरीक्षा समयकुल अंक
इंग्लिश 2 घंटे 100
सामान्य ज्ञान 2 घंटे 100
प्रारम्भिक मैथ्स 2 घंटे 100

CDS OTA पाठ्यक्रम: CDS ऑफिसियल ट्रेनिंग अकेडमी( OTA) का पाठ्यक्रम भी ऊपर दी गई टेबल के अनुसार ही है इसमें बस एक छोटा सा बदलाव है, बदलाव यह है कि UPSC द्वारा CDS के लिए मैथ्स की परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है। इसलिए जो उम्मीदवार केवल CDS OTA की तैयारी कर रहें हैं, वो मैथ्स भाग को छोड़ सकते हैं।  

CDS पाठ्यक्रम में केवल 2 विषय शामिल हैं-

  1. इंग्लिश 
  2. सामान्य ज्ञान 

CDS OTA परीक्षा पैटर्न 

विषयपरीक्षा समयकुल अंक
इंग्लिश 2 घंटे 100 
सामान्य ज्ञान 2 घंटे 100 

NOTE: 

  • सभी विषयों के प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) होंगे, मैथ्स और सामान्य ज्ञान के प्रश्नपत्र दोनों भाषाओं हिन्दी और अंग्रेजी में होंगे।
  • इसमें सभी प्रश्नपत्र स्नातक स्तरीय होंगे जबकि गणित का प्रश्नपत्र मैट्रिकुलेशन स्तर का होगा।
  • लिखित परीक्षा 300 अंकों की और साक्षात्कार 200 अंकों का होगा।

UPSC CDS Syllabus in Hindi 2025

इस पाठ्यक्रम के तहत उम्मीदवारों को इंग्लिश, गणित और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न देखने को मिलेंगे। आइए इसके पाठ्यक्रम को विस्तार से समझते हैं-

अंग्रेजी (English): अंग्रेजी की परीक्षा का स्तर इस प्रकार से बनाया जाता है, जिससे उम्मीदवारों की इंग्लिश भाषा का ज्ञान और इंग्लिश के शब्दों के बोध का परिक्षण किया जा सके। इसके अंतर्गत- आर्टिकल्स, टेन्स, पार्ट ऑफ स्पीच और अंग्रेजी के प्रसिद्ध मुहावरे व लोकोक्तियाँ जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाते हैं।

सामान्य ज्ञान (GK):  सामान्य ज्ञान के अंतर्गत अभ्यार्थियों से करंट अफेयर जैसे- पुरस्कार, महत्वपूर्ण व्यक्ति, खेल-खिलाड़ी, सम्मेलन, अर्थव्यवस्था इत्यादि से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त भारत के इतिहास, भूगोल से भी सवाल पूछे जाएंगे।

प्रारम्भिक गणित (Maths)

प्रतिशत, काम-समय, लाभ-हानि, संख्या पद्धति, नल टंकी, साझा, बट्टा, महत्तम समापवर्तक लघुत्तम समापवर्तक, रेलगाड़ी, साधारण ब्याज, दशमलव संख्या,  समय दूरी, चक्रवृद्धि ब्याज।

  • प्राथमिक संख्या सिद्धांत: लघुत्तम समापवर्तक महत्तम समापवर्तक, प्राइम नंबर्स, विभाजन का नियम, भाज्य अभाज्य संख्या, लघुगणक, लघुगणक के उपयोग।
  • बीजगणित: HCF,LCM, साधारण गुणनखंड, बहुपद का सिद्धांत, रिमाइंडर प्रमेय, द्विघात समीकरणों का समाधान,शेषफल प्रमेय, रैखिक समीकरण या असमकाएं, विश्लेषण और ग्राफ संबंधी हल आदि।
  • त्रिकोणमिति: साइन,कॉस, टैन का मान, त्रिकोणमिति तालिकाओं का उपयोग,ऊंचाई और दूरी आदि।
  • रेखागणित: समतल आकृतियाँ, रेखाएं और कोण, एक त्रिभुज की साइडिंग और कोण, मध्ययुगीनता और ऊंचाई का समागम, समान त्रिभुज, एक बिन्दु पर कोणों के गुण, आयत और वर्ग वृत्त और इसके गुणों में स्पर्शरेख, समांतर चतुर्भुज, कोणों के गुण इत्यादि।
  • छेत्रमिति: आयात, क्षेत्रफल,आकृतियों का क्षेत्रफल,गोलाकार शंकु और सिलिंडर का क्षेत्रफल, समांतर चतुर्भुज, वर्ग, त्रिभुज और वृत्त के क्षेत्रफल और पार्श्व सतह का क्षेत्रफल और गोले का क्षेत्रफल इत्यादि।
  • सांख्यिकी: बार चार्ट, पाई चार्ट, आवृत्ति बहुभुज, हिस्टोग्राम, सांख्यिकी डेटा का संग्रह और सारणीकरण, केंद्रीय प्रवृत्ति के मापन इत्यादि।

CDS Officer Training Academy (OTA)

इसमें अभ्यार्थियों के सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी का परीक्षण शामिल है। इसकी परीक्षा ऑफलाइन मोड में सम्पन्न कराई जाती है, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्नों को शामिल किया जाता है। CDS OTA  परीक्षा में सबसे बड़ा अंतर यह है कि इसमें मैथ्स का सेक्शन नहीं होता है जबकि अन्य सभी में मैथ्स शामिल है।

CDS OTA Syllabus in Hindi 2025

इसमें केवल दो विषयों से ही सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान शामिल है।आइए नीचे दोनों विषयों के टॉपिक्स देखते हैं-

English (अंग्रेजी) –  Sentence Arrangement Question, Spotting Error Questions, Fill in the blanks questions, Selecting Words, Ordering of Sentence, ordering of words in a sentence, Idioms and Phrases, Comprehension Questions, Synonyms & Antonyms, etc.

General Knowledge (सामान्य ज्ञान)- समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति, इतिहास,भौतिकी, भूगोल, जीव विज्ञान, पर्यावरण, करंट अफेयर्स, खेल, सांस्कृतिक, रक्षा से संबंधित पुरस्कार, पुस्तक लेखक का नाम आदि।

साक्षात्कार (Interview)

SSB साक्षात्कार दो चरणों में सम्पन्न कराया जाता है- चरण-1  और चरण-2

चरण-1: साक्षात्कार के पहले चरण में ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग (OIR) टेस्ट होता है,जिसमें पिक्चर परस्पेक्शन टेस्ट शामिल है। ये दोनों परिक्षण हो जाने के बाद उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है। 

चरण-2: इस चरण में ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर टास्क, साइकलॉजी टेस्ट, इंटरव्यू और कॉन्फ्रेंस शामिल है। यह सभी टेस्ट 4 दिनों के अंतर्गत किए जाते हैं।

यह सभी टेस्ट हो जाने के बाद साक्षात्कार ऑफिसर, ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर और साइकलॉजी ऑफिसर द्वारा उम्मीदवारों के चयन का परिणाम घोषित होता है।

CDS Best Books 2025

Pathfinder CDS Samilit Raksha Sewa Pravesh Parikshaयहाँ से खरीदें 
Pathfinder CDS OTA Entrance Examination English Genral Knowledgeयहाँ से खरीदें
Oswaal Editorial BoardOswaal CDS Chapter-wise & Topic-wise 12 Years’ Solved Papers 2014-2025 (I &II) | – Mathematicsयहाँ से खरीदें
Oswaal CDS (Combined Defence Services) 16 Solved Papers Year-wise 2018-2025 (I & II) | Mathematicsयहाँ से खरीदें
Oswaal CDS Chapter-wise & Topic-wise 12 Years’ Solved Papers 2014-2025 (I &II) | – Mathematicsयहाँ से खरीदें
Oswaal CDS (Combined Defence Services) 16 Solved Papers Year-wise 2018-2025 (I & II) | Englishयहाँ से खरीदें
Oswaal CDS (Combined Defence Services) Yearwise 15 Solved Papers (2018-2025) (II) Elementary Mathematics, English & GK (Set of 3 Books) For 2025 Examयहाँ से खरीदें
Oswaal CDS (Combined Defence Services) 15 Solved Papers Year-wise 2018-2025 (I) | General Knowledge | For 2025 Examयहाँ से खरीदें

FAQs

प्रश्न: Cds परीक्षा में कौन से विषय आते हैं?

उत्तर: Cds परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान (जीके) और प्रारंभिक गणित विषय आते हैं।

प्रश्न: Cds में कितने सवाल होते हैं?

उत्तर: Cds में प्रत्येक में 100 सवाल होते हैं।

प्रश्न: ओटीए क्या होता है?

उत्तर: ओटीए ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (Officers’ Training Academy), जो भारतीय सेना का एक प्रशिक्षण संस्थान है।

प्रश्न: सीडीएस मैथ्स का सिलेबस क्या है?

उत्तर: सीडीएस मैथ्स का सिलेबससंख्या प्रणाली, प्रारंभिक संख्या सिद्धांत, बीजगणित, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, क्षेत्रमिति और सांख्यिकी जैसे विषय शामिल हैं।

प्रश्न: Cds के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

उत्तर: सीडीएस परीक्षा के लिए योग्यता में भारतीय नागरिकता, न्यूनतम 19 साल की आयु और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री है।

संबंधि‍त अर्टि‍कल

UPSC Syllabus in HindiLT Grade Syllabus in Hindi
UPTET Syllabus in HindiRRB Group D Books 2025
IBPS SO Syllabus SBI PO Syllabus in Hindi
MP TET Syllabus in Hindi RO ARO Syllabus in Hindi 
SSC MTS Syllabus in HindiUP Lekhpal Syllabus in Hindi
UP PET Syllabus in HindiUPSSSC PET Syllabus in Hindi 
RRB NTPC Syllabus in HindiCTET Syllabus in Hindi 
UP Super TET Syllabus in Hindi

उम्मीद है आप सभी पाठकों को  CDS Syllabus in Hindi 2025 संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    eight − 8 =