Best Skill Learning Platforms India

Best Skill Learning Platforms India: अपने स्किल्स को निखारने के लिए इन स्किल लर्निंग प्लेटफॉर्म से करें कोर्स, यहां देखें पूरी जानकारी

Best Skill Learning Platforms India : भारत में डिजिटल शिक्षा का दृश्य तेजी से बदल रहा है, आज के समय में छात्र डिजिटल शिक्षा के माध्यम से ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म से विश्व स्तरीय पाठ्यक्रमों को प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें पढ़ व सीख सकते हों। यह सभी प्लेटफॉर्म स्कूल/ कॉलेज से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं और व्यवसाय तक विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इनका सबसे प्रमुख लाभ यह है कि आप इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसी भी समय और कहीं भी सीख सकते हैं इसके लिए आपको किसी शेड्यूल का पालन करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। इस लेख में हम कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण कौशल लर्निंग प्लेटफॉर्म के बारे में बताएंगे जो आपके पढ़ने व सीखने में मददगार साबित होंगे। तो चलिए इनके बारे में जानते हैं- 

Best Skill Learning Platforms India : बेस्ट स्किल लर्निंग प्लेटफॉर्म 

किसी भी कोर्स के लिए सही प्लेटफॉर्म चुनना बेहद जरूरी है, क्योंकि सही प्लेटफॉर्म आपको सही जानकारी से अवगत कराता है और आपके करियर के लिए विभिन्न विकल्प सामने लाता हैं। आइए भारत के कुछ बेस्ट स्किल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर एक नज़र डालते हैं-

Best Skill Learning Platforms India : कोर्सेरा (Coursera)

कौरसेरा छात्रों के कौशल विकास के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने वाली महत्वपूर्ण वेबसाइटों में से एक है। इस प्लेटफॉर्म पर विश्व के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों जैसे आईवी लीग के साथ मिलकर विभिन्न डिप्लोमा, डिग्री और सर्टिफिकेट प्रोग्राम उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा ये गूगल जैसी लोकप्रिय वेबसाइटों के साथ मिलकर विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम प्रदान करने के लिए भी समझौते कर चुका है। नीचे कोर्सेरा द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कुछ कोर्स की लिस्ट दी गई है-

Course Name Direct link
Learning and DevelopmentClick Here 
Personality Development & Self Growth SpecializationClick Here 
Google Data Analytics Professional CertificateClick Here 
Google AI Essentials SpecializationClick Here 

Best Skill Learning Platforms India: यूडेमी (Udemy)

यूडेमी ऑनलाइन लर्निंग के क्षेत्र में जाना माना नाम है। इस प्लेटफॉर्म पर विभिन्न स्किल डेवलपमेंट कोर्स जैसे बिजनेस, आईटी, सॉफ्टवेयर, डिजाइन जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम मौजूद हैं। इनके प्लेटफॉर्म पर एक्सपर्ट शिक्षक दुनिया भर के लाखों छात्रों को नए स्किल सिखाते हैं, इसके साथ ही कई कंपनियां भी अपने कर्मचारियों को नए स्किल सिखाने के लिए यूडेमी का प्रयोग करती हैं। यह एक मार्केट प्लेस की तरह काम करता है, जहां शिक्षक अपने कोर्स बनाते हैं और उन्हें बेचते हैं। इनके कुछ वीडियो निःशुल्क है और कुछ शुल्क सहित उपलब्ध होते हैं। नीचे यूडेमी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कुछ कोर्स की लिस्ट दी गई है-

Course nameDirect link
Generative AIClick Here
Data Science Click Here
Chat GPT Click Here
Machine Learning Click Here

Best Skill Learning Platforms India: लिंक्डइन लर्निंग (LinkedIn Learning)

सोशल मीडिया क्रिएटिव ऑनलाइन लर्निंग टूल्स में एक प्रमुख टूल लिंक्डइन लर्निंग भी है, जो स्किल डेवलपमेंट के विभिन्न कोर्स उपलब्ध कराता है। पहले इस प्लेटफॉर्म का उपयोग पेशेवर लोग अपना नेटवर्क बनाने और जॉब ढूंढने में करते थे, लेकिन बाद में इसने ऑनलाइन कोर्स भी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया। इस प्लेटफॉर्म पर पाठ्यक्रम खरीदने से पहले आप एक महीने निः शुल्क इसका परीक्षण करने के लिए निःशुल्क इसका इस्तेमाल भी करते हैं। नीचे लिंक्डइन लर्निंग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कुछ कोर्स की लिस्ट दी गई है-

Course Name Direct link 
What Is Generative AI?Click Here 
Artificial Intelligence (AI)Click Here 
Interview PreparationClick Here 
Circuit DesignClick Here 

Best Skill Learning Platforms India: स्किलशेयर (Skillshare)

कौशल विकास पाठ्यक्रमों के लिए स्किलशेयर एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जो अकादमिक और व्यावसायिक होते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उन लोगों के लिए पाठ्यक्रम मौजूद है, जो व्यावसायिक पाठ्यक्रम ज्यादा प्राप्त करना चाहते हैं और अपने कौशल को निखारना चाहते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अधिकांश पाठ्यक्रम एनीमेशन, डिजाइन, फिल्म, कला, लेखन और फोटोग्राफी पर अधिक आधारित हैं। नीचे स्किलशेयर द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कुछ कोर्स की लिस्ट दी गई है-

Course Name Direct link 
How to Draw: A Beginner’s Guide – Part 1 of The Drawing LaboratoryClick Here 
Online AI & Innovation ClassesClick Here 
Online Animation & 3D ClassesClick Here 
Online Design ClassesClick Here 

Best Skill Learning Platforms India: अनएकेडमी (Unacademy)

भारत में अनअकैडमी एक लोकप्रिय शिक्षण प्लेटफॉर्म में से एक है, जो व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में भी पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म निःशुल्क और शुल्क सहित दोनों तरह के पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इन पाठ्यक्रमों के अलावा अनअकैडमी CAT, बैंक PO और RBI जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की सुविधा भी प्रदान करता है। छात्र इसमें अपनें मनपंसद कोर्स का सब्सक्रिप्शन लेकर कहीं भी और किसी भी समय इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें छात्र अपनी प्रोफाइल के जरिए अपनी प्रगति भी ट्रैक कर सकते हैं। नीचे अनएकेडमी द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कुछ कोर्स की लिस्ट दी गई है-

Course Name Direct link 
English Mains Course for RRB Clerk Mains 2025-26Click Here 
Error Detection & Vocabulary For all Bank Exams – 1Click Here 
Online BBA Digital Marketing Click Here 
Post Graduate Certificate in Digital MarketingClick Here 

Best Skill Learning Platforms India: एडएक्स लर्निंग (Edx Learning)

Edx ऑनलाइन लर्निंग की दुनिया में एक जाना माना नाम है, जो उच्च शिक्षण संस्थानों के सहयोग से विभिन्न ऑनलाइन डिग्री और सर्टिफिकेट प्रोग्राम उपलब्ध कराता है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए कहीं भी विश्व स्तरीय शिक्षा को उपलब्ध कराया गया है। यह एक मिशन संचालित प्लेटफॉर्म है, जो रोबोटिक्स, AI और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में शिक्षा उपलब्ध करते हैं। छात्रों के लिए यह निःशुल्क और सशुल्क दिनों प्रकारों से उपलब्ध है। हालांकि सर्टिफिकेट उन ही छात्रों को उपलब्ध कराए जाते हैं जो भुगतान करके कोर्स लेते हैं। नीचे एडएक्स लर्निंग  द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कुछ कोर्स की लिस्ट दी गई है-

Course Name Direct link 
IBM: AI DeveloperClick Here 
IBM: Generative AI Engineering CourseClick Here 
CISL: Business Sustainability ManagementClick Here 
IBM: Data AnalystClick Here 

Best Skill Learning Platforms India: मास्टरक्लास (Masterclass)

मास्टरक्लास एक विशिष्ट ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म है, जो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तक आपकी पहुंच प्रदान करता है। इनके प्लेटफॉर्म पर विज्ञान, गणित, मनोरंजन, साहित्य और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसमें छात्रों को अनुभवी शिक्षकों से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त होता है। नीचे मास्टरक्लास द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कुछ कोर्स की लिस्ट दी गई है-

Course Name Direct link 
Explore Architecture & SculptureClick Here 
Learn the Art of Theater, Dance, & MagicClick Here 
ADVANCE YOUR CAREERClick Here 
Teaches Creative WritingClick Here 

Benefits of Skill Learning Platforms : स्किल लर्निंग प्लेटफॉर्म के लाभ

स्किल लर्निंग प्लेटफॉर्म के लाभ निम्नलिखित हैं-

  • करियर बदलने के विकल्प : यदि आप फाइनेंस (वित्त) क्षेत्र से तकनीकी के क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो डिजिटल स्किल लर्निंग से यहां सम्भव हो सकता है, क्योंकि इसमें आप प्रोग्रामिंग या डेटा एनालिटिक्स सीखकर करियर विकल्प बदल सकते हैं।
  • रोजगार के अधिक विकल्प: लगभग हर उद्योग में स्किल्ड प्रोफेशनल की मांग है, जिससे आकर्षक पैकेज वाली नौकरियां हासिल करना आसान हो जाता है।
  • उद्यमिता (एंटरप्रेन्योरशिप) के अवसर : डिजिटल मार्केटिंग, ऐप डेवलेपमेंट, कंटेंट क्रिएशन जैसे स्किल आपको अपना खुद का काम शुरू करने का अवसर प्रदान करते हैं।
  • फ्रीलांसिंग और रिमोट वर्क : डिजिटल स्किल लर्निंग वैश्विक (ग्लोबल) फ्रीलांसिंग के द्वार खोलती है। इसमें आप कहीं से भी काम करने का अवसर प्राप्त करते हैं और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा में कमाई कर सकते हैं।
  • निरंतर सीखना और विकास : स्किल आधारित शिक्षा जीवनभर के विकास को प्रोत्साहित करती है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आप बदलते उद्योगों के प्रासंगिक बने रहें।

FAQs

प्रश्न:ऑनलाइन सीखने में छात्रों की क्या जिम्मेदारियां हैं?

उत्तर: छात्र की जिम्मेदारियाँ पाठ्यक्रम संबंधी दस्तावेज़ पढ़ना: प्रभावी योजना बनाने के लिए सभी सामग्रियों (पाठ्यक्रम, असाइनमेंट आदि) की समीक्षा करें ।

प्रश्न: भारत में सबसे बड़ा शैक्षिक मंच कौन सा है?

उत्तर: Unacademy – भारत का सबसे बड़ा लर्निंग प्लेटफॉर्म है।

प्रश्न: ई-कोर्स क्या है?

उत्तर: E-कोर्स (E-course) का मतलब इलेक्ट्रॉनिक कोर्स है, जो ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जाने वाला कोई भी पाठ्यक्रम होता है, जिसमें वीडियो, टेक्स्ट, क्विज़ और इंटरैक्टिव सामग्री होती है, जिससे छात्र किसी भी समय, कहीं से भी डिजिटल उपकरणों (कंप्यूटर, फोन) का उपयोग करके सीख सकते हैं।

प्रश्न: खान एकेडमी किड्स का शुल्क कितना है?

उत्तर: खान एकेडमी किड्स निःशुल्क है।

सम्बंधित आर्टिकल

Top Schools In Delhi Mumbai Bangalore : दिल्ली, मुंबई और बंगलौर के ये बेहतरीन स्कूल, जो पूरी दुनिया में अपनी शिक्षा के लिए मशहूर हैं…Educational Youtube Channels For Students: शैक्षिक यूट्यूब चैनल छात्रों में इतने लोकप्रिय क्यों हैं? आइए जानते हैं और देखते हैं सर्वश्रेष्ठ यूट्यूब एजूकेशनल चैनल की लिस्ट 
Daily Study Timetable for Students: पढ़ाई के लिए कैसे बनाएं एक परफेक्ट टाइम टेबल ? यहां देखें स्मार्ट तरीकाBest Courses After 10th and 12th : 10th और 12th के बाद क्या करें? कौन सा कोर्स चुनें? यहाँ देखें स्ट्रीम के अनुसार कोर्सेस की लिस्ट 
Moral Education for Students : नैतिक शिक्षा छात्रों के लिए क्यों इतनी जरूरी है? क्या हैं नैतिक शिक्षा के उद्देश्य? यहां पढ़ें पूरी जानकारीOnline Learning Games for Children: बच्चों को इन मजेदार एजुकेशनल गेम्स से पढ़ाएं, मनोरंजन के साथ-साथ दिमाग भी होगा स्मार्ट
Educational Apps for Kids in Hindi : पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए, इन मनोरंजक लर्निंग ऐप्स की मदद से बच्चों को पढ़ाएंOnline Teaching Platforms in India : भारत के टॉप ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म से करें तैयारी की शुरुआत
Digital Learning Platforms in India : इन डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से फ्री में सीखें डिजिटल मार्केटिंग, मैनेजमेंट और अन्य टेक्निकल कोर्सBenefits of Technology in Education : जानें तकनीकी के आने से शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले बदलाव और महत्व के बारे में
Education Technology Trends for 2026: ऑनलाइन शिक्षा का क्या होगा फ्यूचर ? फ्यूचर में देखने को मिलेंगे कौन-कौन से ट्रेंड्स एजुकेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित Future of Online Education in India : ऑनलाइन शिक्षा क्यों हो रही इतनी लोकप्रिय ? कैसा होगा ऑनलाइन शिक्षा का भविष्य? यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी
How Ai is Changing Education: शिक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कैसे ला रहा परिवर्तन? कैसा होगा तकनीकी शिक्षा का भविष्य? AI Based Learning Platform: भारत के इन टॉप डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से घंटों का काम करें मिनटों में, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स 
Best Schools in India 2026: यहाँ देखें भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कूल की लिस्टSchool Admission process in India : स्कूल में एडमिशन के लिए कैसे करें अप्‍लाई? स्टेप बाय स्टेप देखें यहां
Best Education Board in India : भारत में कौन-सा है बेस्ट शिक्षा बोर्ड? कैसे चुने अपने बच्चे के लिए सही शिक्षा बोर्ड?Government Exam Preparation Strategy : इस स्ट्रैटजी से करें सरकारी परीक्षाओं की तैयारी, पक्का मिलेगी नौकरी

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Best Skill Learning Platforms India से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    10 − one =