Best Schools in India 2026 : भारत अपने शैक्षणिक संस्थानों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। भारत के स्कूल छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करते हैं, जो छात्रों के सामाजिक कौशल को विकसित करने में मदद करता है। किसी भी माता पिता के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम होता है, अपने बच्चों के लिए सर्वोत्तम स्कूल चुनना, जो उनके बच्चे के भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायता करे। भारत में कई स्कूल हैं, जो उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करते हैं। इसके लिए माता पिता रिसर्च करते हैं कि भारत में उनके बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कूल कौन-सा है। यदि आप भी भारत में सर्वश्रेष्ठ स्कूल की लिस्ट सर्च कर रहे हैं, तो आप सही जगह आए हैं, यहां हम आपको भारत में मौजूद सर्वश्रेष्ठ स्कूल से संबंधित जानकारी साझा करेंगे-
Best Schools in India 2026 : भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कूल
हर माता-पिता का सपना होता है, अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने का, इसके लिए वो हमेशा सर्वश्रेष्ठ स्कूल सर्च करते रहते हैं। यहां हम आपके लिए भारत में मौजूद सर्वश्रेष्ठ स्कूल की लिस्ट लेकर आए हैं, जो भारत का बेस्ट स्कूल ढूंढने में आपकी मदद कर सकती है-
Best Schools in India 2026 : सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल, कोलकाता
- सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल भारत के कोलकाता में स्थित स्कूल है, जिसकी स्थापना 1860 में हुई थी। यह केवल लड़कों के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल है। यह स्कूल कैथोलिक लड़कों के लिए बनाया गया था, लेकिन अब यह जाती, धर्म, और पंथ को अनदेखा करके सभी छात्रों को प्रवेश देता है।
- सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल में छात्रों के लिए खेलकूद, स्काउट एंड गाइड, फिल्म स्क्रीनिंग और वाद-विवाद जैसी अन्य कई गतिविधियों का आयोजन भी करता है। इसमें व्यवस्थित कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं और एक लाइब्रेरी की सुविधा भी है।
| दिन / बोर्डिंग | दिन |
| स्कूल का प्रकार | सिर्फ लड़कों के लिए |
| पाठ्यक्रम | CISCE |
| शहर | कोलकाता |
| पता | द वुड स्ट्रीट, कोलकाता |
| सुविधाएं | सुव्यवस्थित व सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी |
Best Schools in India 2026 : दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज, दिल्ली
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज, दिल्ली का एक सर्वश्रेष्ठ और प्रसिद्ध स्कूलों में से एक है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की शाखाएं पूरे भारत में मौजूद हैं, इसे जाने माने स्कूलों में से एक माना जाता है।
- यह स्कूल केजी से बारहवीं तक की कक्षाएं संचालित करता है और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के मानकों का पालन करता है। स्कूल में व्यवस्थित कक्षाएं और विज्ञान प्रयोगशालाओं के साथ-साथ छात्रों के लिए कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
| दिन / बोर्डिंग | डे कम बोर्डिंग |
| स्कूल का प्रकार | सह-शिक्षा |
| पाठ्यक्रम | CBSE |
| सुविधाएं | व्यवस्थित कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं और लाइब्रेरी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी। |
| शहर | दिल्ली |
| पता | वसंत कुंज रोड, पॉकेट बी, सेक्टर सी, वसंत कुंज, नई दिल्ली । |
Best Schools in India 2026 : श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, हैदराबाद
- श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, हैदराबाद में स्थित है, इसको भारत के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक माना जाता है। श्री स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सिर्फ लड़कों के लिए बोर्डिंग और डे-बोर्डिंग की सुविधा प्रदान करता है।
- यह स्कूल पहली से बारहवीं तक की शिक्षा प्रदान करता है और CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के नियमों का पालन करता है। इस स्कूल में अच्छी तरह से व्यवस्थित खेल का मैदान, विज्ञान प्रयोगशालाएं, सुसज्जित कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशालाएं उपस्थित हैं।
| दिन / बोर्डिंग | डे कम बोर्डिंग |
| स्कूल का प्रकार | सिर्फ लड़कों के लिए |
| पाठ्यक्रम | CBSE |
| सुविधाएं | अच्छी तरह से सुसज्जित और व्यवस्थित प्रयोगशालाएं, अंतर्राष्ट्रीय खेल के मैदान, लाइब्रेरी, चिकित्सा और बहुत कुछ। |
| शहर | हैदराबाद |
| पता | चेवेल्ला रोड, आरआर जिला, मोइनाबाद मंडल, हैदराबाद |
Best Schools in India 2026 : बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई
- बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल भारत के प्रसिद्ध स्कूलों में से एक है, जो मुंबई में स्थित है। यह स्कूल सह-शिक्षा वाला एक निजी डे स्कूल है। यह स्कूल CISCE (भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद) के नियमों का अनुसरण करता है।
- यह स्कूल छात्रों की शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास पर भी ध्यान देते हैं। बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल अमेरिकी कॉलेज बोर्ड से संबद्ध छात्रों के लिए एडवांस्ड प्लेसमेंट प्रोग्राम भी प्रदान करता है। इनके स्कूल में व्यवस्थित कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं और एक सुसज्जित लाइब्रेरी भी है।
| दिन / बोर्डिंग | दिन |
| स्कूल का प्रकार | सह-शिक्षा |
| पाठ्यक्रम | CISCE |
| शहर | मुंबई |
| पता | 53, एसवीएस रोड, न्यू मंगल वाडी, माहिम वेस्ट, माहिम, मुंबई, महाराष्ट्र। |
| सुविधाएं | व्यवस्थित कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं और लाइब्रेरी के साथ साथ बहुत कुछ |
Best Schools in India 2026 : सेंट जॉन्स हाई स्कूल, चंडीगढ़
- सेंट जॉन्स हाई स्कूल, चंडीगढ़ का एक प्रसिद्ध स्कूल है, जिसकी स्थापना क्रिश्चियन ब्रदर्स कॉन्ग्रिगेशन द्वारा की गई थी। यह स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की मान्यताओं का अनुसरण करता है।
- इस स्कूल में मल्टीमीडिया कक्षाएं और दो बड़ी कंप्यूटर लैब हैं और इसे राष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इस स्कूल विज्ञान और गणित की अच्छी तरह से संचालित प्रयोगशाएं भी उपस्थित हैं।
| दिन / बोर्डिंग | दिन |
| स्कूल का प्रकार | लड़कों के लिए |
| पाठ्यक्रम | CBSE |
| सुविधाएं | मल्टीमीडिया कक्षाएं, व्यवस्थित विज्ञान प्रयोगशालाएं और लाइब्रेरी |
| शहर | चंडीगढ़ |
| पता | सेक्टर 26, चंडीगढ़ |
Best Schools in India 2026 : सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल
- सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल, नैनीताल में स्थित प्रसिद्ध स्कूलों में से एक है, जो भारत का सबसे पहला सैनिक स्कूल माना जाता है। यह छठी से बारहवीं तक की कक्षाओं का संचालन करता है और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के मानकों का अनुसरण करता है।
- सैनिक स्कूल में छात्रों के लिए फुटबॉल मैदान, हॉकी मैदान, टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट और एक बहुद्देशीय स्टेडियम भी मौजूद है। इसके अलावा सुसज्जित विज्ञान प्रयोगशालाएं और व्यवस्थित लाइब्रेरी भी मौजूद है।
| दिन / बोर्डिंग | बोर्डिंग |
| स्कूल का प्रकार | सह शिक्षा |
| पाठ्यक्रम | CBSE |
| सुविधाएं | खेलों की व्यवस्था, आवास और भोजन की व्यवस्था और प्रयोगशालाएं। |
| शहर | घोड़ाखाल |
| पता | एसएसजीके रोड, घोड़ाखाल, उत्तराखंड |
Best Schools in India 2026 : ग्रीनवुड इंटरनेशनल हाई स्कूल, बैंगलोर
- ग्रीनवुड इंटरनेशनल हाई स्कूल, बैंगलोर, भारत का सर्वश्रेष्ठ डे बोर्डिंग और आवासीय स्कूल है। यह बैंगलोर का ऐसा स्कूल है, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। यह स्कूल ICSE पाठ्यक्रम, इंटरनेशनल बैकलॉरिएट डिप्लोमा प्रोग्राम (IBDP), और इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (IGCSE) का अनुसरण करता है।
- ग्रीनवुड इंटरनेशनल हाई स्कूल में छात्रों के लिए दो मल्टीमीडिया कक्ष, एक लाइब्रेरी और भी बहुत सुविधाएं दी जाती है।
| दिन / बोर्डिंग | डे कम बोर्डिंग |
| स्कूल का प्रकार | सह शिक्षा |
| पाठ्यक्रम | आईबी (IB), आईजीसीएसई (IGCSE), और आईसीएसई (ICSE) |
| सुविधाएं | सुसज्जित प्रयोगशालाएं, खेलों की सुविधा, पुस्तकालय, बोर्डिंग सुविधा और भी बहुत कुछ। |
| शहर | बैंगलोर |
| पता | चिक्कवाडयारापुरा 8-14 राज्य राजमार्ग 35 हेग्गोंडाहल्ली के पास, पोस्ट, गुंजुर गांव, वरथुर, कर्नाटक |
नोट : लेख में दिए गये स्कूल के अतिरिक्त भारत में और भी बहुत से अच्छे स्कूल हैं। इस लेख में लिए गए स्कूल अन्य वेबसाइट पर दिए गए रैंकिंग से लिया गया। लेख में दिए गए स्कूल के बारे में पूरी जानकारी के लिए, स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर देख लें।
FAQs
उत्तर: भारत में कोई एक “नंबर 1” स्कूल नहीं है क्योंकि यह विभिन्न रैंकिंग और श्रेणियों के अनुसार बदलता रहता है।
उत्तर: भारत का सबसे महंगा स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS), मुंबई में है।
उत्तर: भारत में सबसे ज्यादा स्कूल उत्तर प्रदेश में हैं।
उत्तर: भारत का सबसे शिक्षित राज्य अब मिज़ोरम बन गया है।
उत्तर: भारत का सबसे बड़ा स्कूल लखनऊ में स्थित सिटी मोंटेसरी स्कूल (CMS) है, जो छात्र संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त है।
सम्बंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को Best Schools in India 2026 से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

