Best Courses after 10th and 12th : दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपके पास सबसे पहली चुनौती होती है कि अब आगे अपने भविष्य को संवारने के लिए क्या करें। दसवीं और बारहवीं के बाद इतने करियर विकल्प देखकर प्रत्येक छात्र दुविधा में पड़ जाता है, कि क्या सही है और क्या गलत। आपके द्वारा चुना गया एक गलत विकल्प आपके भविष्य को मुश्किल में डाल सकता हैं, इसलिए सोच समझ कर अपनी पसंद और स्किल के अनुसार स्ट्रीम का चयन करें। इस लेख में हमने 10वीं और 12वीं के बाद क्या करना चाहिए और कौन-कौन से बेस्ट कोर्स 10वीं और 12वीं के बाद ( Best Courses after 10th and 12th ) किए जा सकते हैं, यह जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
10 वीं के बाद क्या करें?
10 वीं के बाद यदि आप 11वीं और 12वीं कक्षा में आगे पढ़ने की योजना बना रहे हैं, तो आपका सबसे पहला कदम होगा स्ट्रीम चुनना। इसके लिए छात्रों को अपने भविष्य और रुचियों के आधार पर कई विकल्प होते हैं जैसे कॉमर्स, विज्ञान और कला जैसे पारम्परिक पाठ्यक्रम को चुनते हैं, जबकि कुछ छात्र अन्य कौशल आधारित पाठ्यक्रम जैसे डिप्लोमा और अन्य पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता देते हैं।
इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (पॉलीटेक्निक)
यह डिप्लोमा उन छात्रों के लिए है, जो मैकेनिकल, सिविल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस जैसे टेक्निकल कोर्स में रुचि रखते हैं। यह कोर्स पूरा करने के बाद आप जूनियर इंजीनियर या टेक्नीशियन बन सकते हैं। इसके अलावा डिप्लोमा कोर्स पूरा करने के बाद कुछ छात्र बी.टेक की डिग्री हासिल करके अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हैं।
पैरामेडिकल पाठ्यक्रम
आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर पैरामेडिकल पाठ्यक्रम आधारित होते हैं, इससे छात्र हेल्थ प्रोफेशनल की सहायता करने में कुशल बनते हैं। हेल्थ प्रोफेशनल की बढ़ती मांग के साथ पैरामेडिकल कोर्स में करियर की संभावनाएं भी बढ़ती जा रही हैं।
| कोर्स का नाम | समय |
| Diploma in Medical Laboratory Technology (DMLT) | 1-2 |
| Diploma in X-Ray and Radiology Technology | 1-2 |
| Diploma in Operation Theatre Technology (DOTT) | 2 |
| Diploma in Dialysis Technology | 1-2 |
| Diploma in Nursing Care Assistant | 1-2 |
| Certificate in Emergency Medical Technician (EMT) | 6-12 |
| Diploma in ECG Technology | 1 |
| Diploma in Physiotherapy Assistant | 1-2 |
| Diploma in Optometry Technician | 1-2 वर्ष |
| Diploma in Dental Technician | 1-2 वर्ष |
होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा
होटल का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, इसके साथ ही होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा करने से आपको होटल, रेस्तरां और इवेंट मैनेजमेंट में करियर के विभिन्न अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यह कोर्स कस्टमर सर्विस, फूड प्रोडक्शन और बिजनेस ऑपरेशन में ट्रेनिंग का अवसर प्रदान करता है।
| कोर्स का नाम | समय |
| Diploma in Hotel Management | 1-2 वर्ष |
| Certificate in Hotel Management | 6-12 महीने |
| Diploma in Culinary Arts | 1-2 वर्ष |
| Diploma in Food & Beverage Service | 1 वर्ष |
डिजिटल मार्केटिंग सर्टिफिकेट
ऑनलाइन बिजनेस के बढ़ते चलन को देखते हुए, डिजिटल मार्केटिंग बहुत लाभदायक क्षेत्र बन गया है। डिजिटल मार्केटिंग के कोर्स में छात्र SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे पाठ्यक्रमों के बारे में सीख सकते हैं और इसमें अपना करियर सुनिश्चित करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग में 10वीं के बाद किए जाने वाले कुछ कोर्स की लिस्ट नीचे दी जा रही हैं
- Introduction to Digital Marketing
- Search Engine Optimization or SMO
- Social Media Marketing or SMM
- Pay-Per-Click Advertising or PPC or SEM
- Content Marketing
- Email Marketing
- Website Development and Design
- Google Analytics
- Influencer Marketing
- Affiliate Marketing
- Online Reputation Management
- Video Marketing
ग्राफिक्स डिजाइनिंग और एनीमेशन
यह क्षेत्र क्रिएटिव छात्रों के लिए एकदम सही है, जो गेमिंग, विज्ञापन। ब्रांडिंग और फिल्म निर्माण के क्षेत्रों में अपना करियर बनाने का सपना देखते हैं। इसमें इलस्ट्रेटर, फोटोशॉप और एनीमेशन टूल्स जैसे सॉफ्टवेयर शामिल होते हैं।
| कोर्स का नाम | समय |
| Professional Course in Graphic Design | 10 महीने |
| Certificate Programme in Graphic Design | 3-6 महीने |
| Certificate in Graphic Design | 6 महीने |
| Certificate Course in Graphic Design | 6 महीने |
12th के बाद क्या करें?
12th के बाद कोर्स स्ट्रीम आधारित होते हैं, जैसे आर्ट्स के छात्र बारहवीं के बाद सिविल सर्विसेज, लॉ, पत्रकारित और फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स कर सकते हैं, जबकि कॉमर्स वाले बारहवीं के बाद BBA, BCA, बी. कॉम तथा CA जैसे कोर्सेज कर सकते हैं, वहीं साइंस के स्टूडेंट्स बारहवीं के बाद मेडिकल, फार्मेसी, इंजीनियरिंग, MBBS, नर्सिंग, फैशन डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग, BBA तथा BCA जैसे कोर्स कर सकते हैं।
12th के बाद कोर्सेज स्ट्रीम वाइस
| स्ट्रीम | कोर्स |
| आर्ट्स | आर्ट्स स्नातक (BA)ललित आर्ट्समास मीडिया और पत्रकारिता |
| कॉमर्स | चार्टर्ड एकाउंटेंट कम्पनी सचिवफाइनेंसबैंकिंग |
| PCB विज्ञान | फार्मेसीचिकित्सा साइंस रिसर्च |
| PCM विज्ञान | इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर फार्मेसी |
| सभी स्ट्रीम | मैनेजमेंटलॉटेक्सटाइल फैशनलाइब्रेरी साइंससामाजिक कार्यटूरिज्म |
आर्ट्स छात्रों के लिए 12वीं के बाद यूजी कोर्सेस
यदि आप आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र हैं और यूजी कोर्सेस की तलाश कर रहे हैं, तो नीचे टेबल में आप विकल्प देख सकते हैं-
| कोर्स का नाम | समय |
| आर्ट्स स्नातक (BA) | 3 वर्ष |
| बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) | 3 वर्ष |
| बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (B.H.M.) | 3 वर्ष |
| ललित आर्ट्स स्नातक (BFA | 3-4 साल |
| बैचलर ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (BEM | 3-4 साल |
| पत्रकारिता और जनसंचार स्नातक (B.J.M.C. | 2-3 साल |
| बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (B.P.Ed.) | 1 वर्ष |
| बैचलर ऑफ सोशल वर्क (B.S.W.) | 3 वर्ष |
| एकीकृत कानून कोर्स (B.A. + L.L.B.) | 5 साल |
| यात्रा और पर्यटन प्रबंधन में स्नातक (B.T.T.M.) | 3 वर्ष |
| बैचलर ऑफ रिटेल मैनेजमेंट (B.R.M.) | 3 वर्ष |
| बैचलर ऑफ मैनेजमेंट साइंस (B.M.S.) | 3 वर्ष |
| पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान स्नातक (B.Lib.Sc.) | 1 वर्ष |
| फैशन डिजाइनिंग में स्नातक (BFD) | 4 वर्ष |
| एनीमेशन और मल्टीमीडिया | 1-3 साल |
| प्रारंभिक शिक्षा स्नातक (BElEd) | 4 वर्ष |
साइंस के छात्रों के लिए 12वीं के बाद यूजी कोर्सेस
यदि आप साइंस स्ट्रीम के छात्र हैं और यूजी कोर्सेस की तलाश कर रहे हैं, तो नीचे टेबल में आप विकल्प देख सकते हैं-
| कोर्स का नाम | समय |
| बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (BCA) | 3 वर्ष |
| आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा स्नातक (BAMS) | 5.5 वर्ष |
| होम्योपैथिक मेडिसिन और सर्जरी में स्नातक (BHMS) | 5.5 वर्ष |
| फार्मेसी स्नातक (B.Pharma) | 4 वर्ष |
| बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) | 4.5 वर्ष |
| बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) | 4 वर्ष |
| विज्ञान स्नातक (BSC) | 3 वर्ष |
| यूनानी चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा स्नातक (BUMS) | 5.5वर्ष |
| बैचलर ऑफ नियोजन (b.planning) | 4 वर्ष |
| बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) | 5 वर्ष |
| बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) | 5 साल |
| बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) | 4 वर्ष |
कॉमर्स के छात्रों के लिए 12वीं के बाद यूजी कोर्सेस
यदि आप कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र हैं और यूजी कोर्सेस की तलाश कर रहे हैं, तो नीचे टेबल में आप विकल्प देख सकते हैं-
| कोर्स का नाम | समय |
| बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) | 3 वर्ष |
| कॉमर्स स्नातक (B.Com) | 3 वर्ष |
| प्रबंधन अध्ययन स्नातक (BMS) | 3 वर्ष |
| कंपनी सचिव (CS) | 3-4 साल |
| बिजनेस स्टडीज में स्नातक (BBS) | 3 वर्ष |
| चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) | 5 साल |
| लेखा और वित्त स्नातक (BAF) | 3 वर्ष |
How to choose Best Courses after 10th and 12th : 10वीं और 12वीं के बाद बेस्ट कोर्स कैसे चुनें
दसवीं और बारहवीं के बाद सही कोर्स चुनने के लिए अपनी रुचियों क्षमताओं और भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखें। यहां हम कुछ टिप्स दे हैं, जो बेस्ट कोर्स चुनने (Best Courses after 10th and 12th) में मदगार साबित हो सकती हैं –
- अपने करियर विकल्पों पर रिसर्च करें और ऐसे क्षेत्र का चयन करें, जिसमें हाई सैलरी के साथ -साथ जॉब सिक्योरिटी भी हो।
- अपनी रुचियों और क्षमताओं के आधार पर ऐसे कोर्स का चयन करें, जो आपकी स्किल और पैशन के अनुरूप हो।
- दसवीं और बारहवीं के बाद आप आगे की शिक्षा पर भी विचार कर सकते हैं।
- तेजी से बढ़ रहे उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि इसमें करियर के ऑप्शन ज्यादा रहते हैं जैसे डिजिटल मार्केटिंग, स्वास्थ्य सेवा और टेक्नोलॉजी से संबंधित क्षेत्रों पर ध्यान दें।
FAQs
उत्तर: 10वीं के बाद कुछ बेहतरीन विकल्पों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा, आईटीआई, डिजिटल मार्केटिंग, होटल मैनेजमेंट और पैरामेडिकल जैसे कोर्स शामिल हैं।
उत्तर: भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग, हेल्थकेयर, रिन्यूएबल एनर्जी और इंजीनियरिंग (AI/ML, रोबोटिक्स) से जुड़े कोर्सेज की भारी मांग रहने वाली है।
उत्तर: जल्दी नौकरी पाने के लिए आप डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, डेटा एंट्री, कंप्यूटर हार्डवेयर, टेली, या आईटीआई (ITI) के शॉर्ट-टर्म कोर्स कर सकते हैं।
उत्तर: 12वीं के बाद आप तकनीशियन, टिकट कलेक्टर, सहायक लोको पायलट, स्टेशन मास्टर के रूप में कार्यरत हो सकते हैं।
उत्तर: 10 वीं कक्षा के बाद विज्ञान, वाणिज्य और कला, तीनों ही मज़बूत करियर विकल्प प्रदान करते हैं।
सम्बंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को Best Courses after 10th and 12th से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

