Anganwadi Sahayika Bharti 2025

Anganwadi Sahayika Bharti: इटावा, सोनभद्र और फिरोजाबाद जिले के लिए अभी तक नहीं कि‍या आवेदन, तो 16 दिसंबर है अंत‍िम तिथि‍

Anganwadi Sahayika Bharti 2025: उत्तर प्रदेश के कई ज‍िलों में महि‍लाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है। यूपी सरकार द्वारा 12वीं पास महि‍ला उम्‍मीदवारों के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) के तहत आंगनवाड़ी वर्कर (Aganwadi Workar) और हेल्पर (Aganwadi Helpar) के पदों पर बंपर भर्ती चल रही है। इच्‍छुक व योग्‍य म‍ह‍िला उम्‍मीदवार जो इस भर्ती प्रक्रि‍या को पूरा करना चाहती हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर या इस खबर के अंत में दिए गए लिंंक के माध्‍यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकती हैं।

जिला/आंगनवाड़ी कार्यकत्रीआवेदन की लास्ट डेटजिला/आंगनवाड़ी सहायिकाआवेदन की लास्ट डेट
सोनभद्र16 दिसंबर 2025इटावा16 दिसंबर 2025
फिरोजाबाद16 दिसंबर 2025

आंगनवाड़ी भर्ती किन किन जिलों में है?

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, औरैया, गोंडा, देवरिया, बागपत, सीतापुर, हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, अंबेडकरनगर, चंदौली, बलरामपुर, संभल, गाजियाबाद, एटा, महोबा, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, आगरा, बरेली, मऊ और चित्रकूट समेत विभि‍न्‍न जिलों में कई जनपदों के लिए आवेदन बंद हो चुके हैं और बचे हुए जिलों में आवेदन करने की अंतिम तिथि‍ नजदीक है।

UP Anganwadi भर्ती के लिए आयु सीमा : 

  • न्‍यूनतम आयु 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु 35 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
  • आयु की गणना 17 सितंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • आवेदन करने वाले उम्‍मीदवार उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।

UP Anganwadi Bharti के लिए शैक्षिक योग्यता :

इच्‍छुक उम्मीदवारों को किसी मान्‍यताप्राप्‍त बोर्ड या संस्‍थान से 12वीं पास होना आवश्‍यक है। अध‍िक जानकारी के लिए आवेदक दी गई नोटिफिकेशन को देखें।

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए पदों का विवरण :

पदों का नामपदों की संख्या
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता)10,478

UP Anganwadi Vacancy 2025: वेतनमान

  • भर्ती प्रक्रि‍या में चयनित महिला उम्मीदवारों को 4500/ रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। (अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई आध‍िकारि‍क नोटिफिकेशन को पढ़ें।)

UP Anganwadi भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया :

  • इच्छुक उम्मीदवार UP Anganwadi की अध‍िकारि‍क वेबसाइट पर जाकर संबंधित लिंक के जरिए सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गर्ई अधिसूचना पढ़ें।

UP Anganwadi भर्ती के लिए चयन प्रक्रि‍या :

  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • अंतिम चयन सूची

Anganwadi Online Apply 2025

आधि‍कारि‍क नोट‍िफि‍केशन के लिएयहां क्ल‍िक करें
आवेदन करने के लिएयहां क्ल‍िक करें
यूपी आंगनवाड़ी ऑफिशियल वेबसाइटयहां क्ल‍िक करें

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Anganwadi Sahayika Bharti 2025 in hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्‍य सरकारी नौकरी की लेटेस्‍ट अपडेटस को पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    five × 4 =