AI Skill Courses for students : विश्व भर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) क्रांतिकारी बदलाव ला रही है, जिससे AI एक अत्यधिक मांग वाला कोर्स बनता जा रहा है। चाहें आप AI के क्षेत्र में नए हों या अनुभवी पेशेवर, एक व्यवस्थित AI पाठ्यक्रम में एडमिशन लेने से, इस तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलती है। भारत में छात्र AI कई तरीकों से सीख सकते हैं, जिसमें मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लेकर कई ऑनलाइन मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र शामिल हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) अब केवल एक शब्द नहीं रह गया है, बल्कि हम सभी के दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बनता जा रहा है।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) सीखने की शुरुआत करने के लिए आपको तकनीकी और कोडिंग एक्सपर्ट होने की आवश्यकता नहीं है। आपको केवल अपने अनुकूल पाठ्यक्रम चुनने की आवश्यकता होती है, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस लेख में हम छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण एआई स्किल कोर्स ( AI Skill Courses for students ) लेकर आए है, जो AI सीखने का विचार रखने वाले छात्रों के लिए मददगार साबित हो सकते हैं।
Top AI Skill Courses for Students : छात्रों के लिए एआई स्किल कोर्स
नीचे छात्रों के लिए एआई स्किल कोर्स से संबंधित कई कोर्स साझा किए हैं, एआई के सभी कोर्स जानने के लिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें-
AI Skill Courses for students : AI for Everyone
बिल्कुल शुरुआती लोगों के लिए यह AI कोर्स बहुत महत्वपूर्ण है, इसे AI विशेषज्ञ एंड्रयू एनजी (Andrew Ng) ने डिजाइन किया है। इसमें छात्र AI क्या है? यह बिजनेस और नौकरी को कैसे प्रभावित करता है? और दुनिया भर के ऑर्गेनाइजेशन इसे किस प्रकार इस्तेमाल कर रहे हैं? इन सभी से संबंधित जानकारी छात्र इसमें सीखते हैं, छात्रों को इसमें कोई कोडिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इस कोर्स को पूरा करने में लगभग 6 से 10 घंटे का समय लगता है, यह मुख्यतः 4 मॉड्यूल में विभाजित किया गया है। इसका मेन (मूल) कोर्स तो अंग्रेजी में है, लेकिन वीडियो के लिए हिंदी सबटाइटल्स (Subtitles) मौजूद हैं।
AI Skill Courses for students : Introduction to Artificial Intelligence
इसमें छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल बेस्ड नॉलेज दिया जाता है। इसमें आप सर्च एल्गोरिदम, नॉलेज रिप्रेजेंटेशन, और बेसिक मशीन लर्निंग जैसी तकनीकियों का प्रयोग करके सीखेंगे कि एआई कैसे सोचता है। यह Skill India Digital Hub पर मुफ्त में उपलब्ध एक ऑनलाइन कार्यक्रम है, जिसे हिंदी के साथ-साथ 11 अन्य भाषाओं में भी सीखा जा सकता है। इस कोर्स को पूरा करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
AI Skill Courses for students : Machine Learning Specialization
मशीन लर्निंग स्पेशलाइजेशन टॉपिक में आप मशीन लर्निंग के बेसिक कॉन्सेप्ट, रियल वर्ल्ड एप्लीकेशन और कुछ प्रोजेक्ट्स के माध्यम से छोटे-छोटे एआई मॉडल बनाना सीखते हैं। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक मशीन लर्निंग (ML) तकनीकों में दक्ष बनाना है, जिसमें प्रैक्टिकल अनुभव (Practical Experience) और सैद्धांतिक ज्ञान दोनों को शामिल किया गया है।
AI Skill Courses for students : Generative AI for Beginners
Chat GPT से लेकर DALL·E तक जैसे क्रिएटिव इमेज क्रिएशन के उपकरणों तक हर जगह एआई मौजूद है। इस कोर्स में आप सीखते हैं कि एआई मॉडल कैसे काम करता है और छात्र सरल जेनरेटिव ऐप बनाना सीखते हैं। इस तकनीक से आप न केवल नया कंटेंट ( फोटो,लेख, वीडियो) बना सकते हैं, बल्कि यह आपकी काम करने की स्पीड को भी कई गुना बढ़ा सकता है।
AI Skill Courses for students : AI Programming with Python
जो छात्र कोडिंग के साथ काम करने को तैयार है उनके लिए यह कोर्स अच्छा है। इस कोर्स में छात्र पायथन, नम्पी और टेन्सरफ्लो जैसे सभी उपकरण सिखाते हैं, जिससे आपको अपना पहला AI प्रोग्राम बनाने में मदद मिलती है। इस कोर्स में छात्र बेसिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से लेकर एडवांस मशीन लर्निंग तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
AI Skill Courses for students : AI Crash Course
AI क्रैश कोर्स उन लोगों के लिए एकदम सही है, जो किसी बड़े AI कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं और AI के बेसिक कॉन्सेप्ट का अध्ययन करना चाहते हैं। ये कोर्स मुख्य रूप से उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो कम समय में AI की तकनीक और उसके प्रैक्टिकल उपयोग को समझना चाहते हैं। इसके अंतर्गत छात्र AI क्या है? यह कैसे काम करता है? इसके प्रकार और डेटा से पैटर्न सीखने की प्रक्रिया आदि के बारे में सीखते हैं।
AI Skill Courses for students : Applied AI Course (India-Focus)
एप्लाइड एआई कोर्स IIT द्वारा शुरू किया गया है, जो प्रैक्टिकल शिक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह उन फ्रेशर्स और वर्किंग लोगों के लिए है, जो इसे सीख कर अपना ज्ञान सीधे किसी उद्योग में लागू करना चाहते हैं। यह मुख्य रूप से उनके लिए है, जो AI के ज्ञान को प्रैक्टिकल रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस कोर्स के अंतर्गत मशीन लर्निंग, डेटा इंजीनियरिंग और डीप लर्निंग का प्रैक्टिकल उपयोग शामिल होता है।
AI Skill Courses for students : Practical AI Projects
यह कोर्स ऐसा है जहां थ्योरी एक्शन से मिलती है, छात्र इसमें रियल AI कैसे काम करता है जैसे: चैट बॉक्स, रिकमेंडेशन सिस्टम और कंप्यूटर विज़न प्रोजेक्ट्स। ये कोर्स मुख्य रूप से मशीन लर्निंग, जेनरेटिव AI (GenAI) और डीप लर्निंग के व्यावहारिक अनुप्रयोगों (Practical Applications) पर आधारित हैं। इस कोर्स में PyTorch और TensorFlow जैसी लाइब्रेरी का उपयोग करके टेक्स्ट और इमेज जनरेशन के प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स सिखाए जाते हैं।
AI Skill Courses for students : AI for Business Leaders
यह कोर्स मैनेजर और एंटरप्रेन्योर (उद्यमियों) के लिए उपयोगी है, जिसमें वे निर्णय लेने, ऑटोमेशन और बिजनेस स्ट्रेटजी में एआई का उपयोग करना सीखते हैं। इसमें आपको किसी टेक्निकल बैकग्राउंड की आवश्यकता नहीं है। यह 5-6 घंटे का कोर्स है जो मैनेजर और एंटरप्रेन्योर (उद्यमियों) को AI टूल्स का उपयोग करके काम की गति बढ़ाने और इफेक्टिव प्रॉम्ट (Prompt) लिखने की कला सिखाता है।
AI Skill Courses for students : AI Foundations
यह कोर्स विजुअल लर्नर के लिए महत्वपूर्ण है, यह छात्रों को सरल एनिमेशन न्यूरल नेटवर्क और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम जैसे जटिल कॉन्सेप्ट को समझना आसान बनाते हैं। यह मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है जो AI की दुनिया में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं और दैनिक जीवन में इन टूल्स का प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहते हैं।
FAQs
उत्तर: एआई सीखने के लिए बीटेक एआई और डेटा साइंस कोर्स करना चाहिए।
उत्तर: AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) को मुख्य रूप से क्षमता के आधार पर तीन प्रकारों (संकीर्ण AI, सामान्य AI, सुपर AI) और कार्यक्षमता के आधार पर चार प्रकारों (प्रतिक्रियाशील मशीनें, सीमित स्मृति, मन का सिद्धांत, आत्म-जागरूक) में बांटा जाता है।
उत्तर: AI में पाँच सबसे महत्वपूर्ण प्रोग्रामिंग भाषाएँ हैं: पायथन, C++, R, MATLAB और Java।
उत्तर: भारत के AI का नाम भारतजीपीटी है।
उत्तर: भारत में एआई का जनक डॉ. राज रेड्डी को माना जाता हैं ।
सम्बंधित आर्टिकल
📚 Free Notes और Daily PDF के लिए हमसे जुड़ें:
👉 Daily Current Affairs PDF के लिए WhatsApp Group जॉइन करें: यहाँ क्लिक करें और ग्रुप जॉइन करें 🟢
👉 Videos के लिए YouTube चैनल सब्सक्राइब करें: यहाँ क्लिक करें और Subscribe करें 🔴
👉 Daily GK Shorts/Reels देखने के लिए Instagram पर फॉलो करें: यहाँ क्लिक करें और Follow करें 📸
👉 Latest Job Alerts सबसे पहले पाने के लिए Facebook पेज लाइक करें: यहाँ क्लिक करें 🔵
अगर आपको Siksha Tak का यह आर्टिकल पसंद आया, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और ज्ञान का प्रकाश फैलाएं।
उम्मीद है आप सभी पाठकों को AI Skill Courses for students से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

