Nipun Ka Paryayvachi Shabd : हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक ही भाव के लिए कई शब्द हैं। इन शब्दों को हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्दों से जाना जाता है। पर्यायवाची शब्द एक समान शब्दों के प्रयोग वाली जगह पर एक रूपता न रहे इसके लिए प्रयोग किए जाते हैं। वही पर्यायवाची शब्द से संबंधित प्रश्न अक्सर छोटी कक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। आज हम निपुण का पर्यायवाची शब्द (Nipun Ka Paryayvachi Shabd) क्या होता है जानेंगे और साथ ही जानेंगे इसके वाक्य प्रयोग और ‘न’ अक्षर से बनाने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द।
दैनिक शिक्षा समाचार, सरकारी नौकरी अपडेट्स, बोर्ड परीक्षा व फ़्री PDF नोट्स सबसे पहले पाने के लिए जॉइन करें:
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd Kise Kahate Hain)
जिन शब्दों के अर्थ में समानता देखने को मिलती है, वे पर्यायवाची और समानर्थी शब्द कहलाते हैं। जैसे : उदाहरण के तौर पर हम कह सकते हैं। “आदेश, हुक्म, समादेश और इजाजत आदि”।
निपुण का पर्यायवाची शब्द क्या होता है? (Nipun Ka Paryayvachi Shabd)
- कार्य-निपुण
- चंट
- प्रेक्षावान
- प्रज्ञावान
- समझदार
- दक्ष
- विज्ञ
- नागर
- सुजान
- होशियार
- चालक
- योग्य
- निपुण
- पटु
निपुण का पर्यायवाची शब्दों का वाक्य प्रयोग
छात्र नीचे दिए गए निपुण शब्द और उसके पर्यायवाची के वाक्यों में प्रयोग को अपने प्रतिदिन अभ्यास में जोड़ सकते हैं।
- रोहन अब हर काम में दक्ष हो गया है।
- समझदार व्यक्ति कभी किसी से लडाई नहीं करता है।
- शानवि बहुत होशियार लडकी है, वह सभी से काम निकलवाना जानती है।
- हर व्यक्ति सभी कामों में निपुण नहीं होता है।
‘न’ से पर्यायवाची शब्द यहां देखें-
छात्र नीचे दिए गए ‘न’ से पर्यायवाची शब्द को देख सकते हैं।
- नरम – कोमल, लघुपाक, मुलायम, लचीला आदि।
- नगपति – नगेश, शैलेंद्र, नगेंद्र, हिमालय, पर्वतराज, पर्वतेश्वर आदि।
- नक्शा – मानचित्र, आकृति, ढाँचा, रेखा-चित्र, बनावट आदि।
- नवयुवक – नौजवान, वर्धमान, तरुण, किशोर, कुमार आदि।
- नाहर – केसरी, सिंह, मृगेंद्र, शेर, मृगराज आदि।
पर्यायवाची शब्द MCQ
यहां विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न दिए गये हैं। आप इनमें से कितने के सही जवाब जानते हैं –
प्रश्न 1: कौमुदि का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (Assistant Accountant Exam 2015)
(A) चांदनी (B) चंद्रहास
(C) ज्योति (D) रोशनी
प्रश्न 2: गणेश का पर्यायवाची शब्द है? (Junior Engineer Exam 2015)
(A) विनायक (B) एकदंत
(C) धनद (D) लंबोदर
प्रश्न 3: षटपद का पर्यायवाची शब्द क्या है? (Junior Engineer Exam 2015)
(A) तितली (B) भ्रमर
(C) मकडी (D) केकडा
प्रश्न 4: कमल का पर्यायवाची शब्द नहीं है? (Junior Engineer Exam 2015)
(A) अंबर (B) दिनकर
(C) नीरज (D) गुलाब
संबंधित अर्टिकल
| जनार्दन का पर्यायवाची शब्द | दिमाग का पर्यायवाची शब्द |
| आज्ञा के पर्यायवाची शब्द | आवारा के पर्यायवाची शब्द |
| तड़ाग का पर्यायवाची शब्द | स्नेह का पर्यायवाची शब्द |
| अयोध्या के पर्यायवाची शब्द | आत्मनिर्भर का पर्यायवाची शब्द |
| निपुण का पर्यायवाची शब्द | विराट का पर्यायवाची शब्द |
उम्मीद है आप सभी पाठकों को निपुण का पर्यायवाची शब्द (Nipun Ka Paryayvachi Shabd) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी पर्यायवाची शब्द के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

