Digital Skill Certification Free

Digital Skill Certification Free: डिजिटल स्किल्स क्या होती हैं? कैसे निःशुल्क पाएं डिजिटल स्किल सर्टिफिकेट? यहाँ देखें पूरी जानकारी 

Digital Skill Certification Free : आज के डिजिटल दौर में निरंतर कुछ न कुछ सीखना एक आवश्यकता बनता जा रहा है। चाहें आप करियर बनाना चाहते हों, या पहले से बन चुके करियर को निखारना चाहते हों आपको निरंतर नए स्किल सीखना आवश्यकता बन गया है। ऐसे में मुफ्त ऑनलाइन सर्टिफिकेट अपने करियर को आगे बढ़ने का एक अच्छा तरीका है। यदि आप भी ऐसे ही प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे हैं, जो मुफ्त में विभिन्न ऑनलाइन कोर्स का सर्टिफिकेट प्रदान करते हैं। तो आप सही जगह आएं हैं, इस ब्लॉग में हम कुछ ऐसे ही प्लेटफॉर्म के बारे में बताएंगे जो विभिन्न डिजिटल स्किल में बिना पैसे खर्च किए मुफ्त में सर्टिफिकेट प्रदान करते हैं। पूरी जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Digital Skill Certification Free : नीचे कुछ मुफ्त ऑनलाइन सर्टिफिकेट की सूची दी गई है, जो आपके कौशल (Skill) को बेहतर बनाने में सहायक होंगे और प्रोफेशनल रूप से आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे-

Digital Skill Certification Free : Google Digital Garage (डिजिटल मार्केटिंग के मूल सिद्धांत) 

यह पाठ्यक्रम मुख्य रूप से शुरुआती और इस क्षेत्र के प्रोफेशनल दोनों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अंतर्गत SEO,SEM, सोशल मीडिया मार्केटिंग और ई कॉमर्स के बेसिक कॉन्सेप्ट के बारे में समझाया व पढ़ाया जाता है। इन बेसिक कॉन्सेप्ट के लिए 26 मॉड्यूल में यह पाठ्यक्रम बांटा गया हैं पाठ्यक्रम को पूरा करने पर आपको गूगल से सर्टिफिकेट प्राप्त होता है। 

प्लेटफ़ॉर्म: गूगल

समय : 40 घंटे

सर्टिफिकेट: हाँ (इंटरैक्टिव एडवरटाइजिंग ब्यूरो यूरोप और ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा मान्यता प्राप्त)

Digital Skill Certification Free : Harvard University (CS50 का कंप्यूटर विज्ञान का परिचय) 

यह कंप्यूटर साइंस और प्रोग्रामिंग के सबसे अच्छे पाठ्यक्रमों में से एक है, इसमें आप एल्गोरिदम, डेटा संरचनाएं, वेब डेवलपमेंट और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के बारे में सीखते हैं और यह सब आप C, पायथन और जावास्क्रिप्ट जैसी भाषाओं से माध्यम से सीखते हैं। 

प्लेटफ़ॉर्म: edX

अवधि: 12 सप्ताह

प्रमाणपत्र: ऑडिट के लिए निःशुल्क, सशुल्क प्रमाणपत्र

Digital Skill Certification Free : IBM (डेटा साइंस प्रोफेशनल सर्टिफिकेट)

यदि आप डेटा साइंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह पाठ्यक्रम आपको एक सम्पूर्ण रोडमैप प्रदान करता है। इसके अंतर्गत पायथन, SQL, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डेटा विजुलाइजेशन जैसे मॉड्यूल प्रदान करता है, जो इसे डेटा बेस्ड करियर में एक बहरीन विकल्प बनाते हैं। 

प्लेटफ़ॉर्म: कोर्सेरा 

समय : लगभग 10 महीने ( 4 घंटे/सप्ताह)

सर्टिफिकेट : निःशुल्क पूरा कोर्स

Digital Skill Certification Free : HubSpot Academy (इनबाउंड मार्केटिंग सर्टिफिकेशन) 

मार्केटिंग प्रोफेशनल और व्यवसाय मालिकों के लिए यह पाठ्यक्रम इनबाउंड मार्केटिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित करता है। इसके अंतर्गत कंटेंट निर्माण, सोशल मीडिया प्रमोशन और लीड नर्चरिंग को शामिल किया गया है। हबस्पॉट अपने उपयोगकर्ताओं के  लिए सीखने का एक सहज तरीका सुनिश्चित करता है। 

प्लेटफ़ॉर्म: हबस्पॉट अकादमी

समय : 5 घंटे

सर्टिफिकेट : हाँ

Digital Skill Certification Free : LinkedIn Learning (रिमोट वर्क की बेसिक बातें)

जैसे- जैसे पूरी दुनिया रिमोट वर्क या हाइब्रिड वर्क की तरफ बढ़ती जा रही है, यह संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम उत्पादकता(productivity), संचार उपकरण (communication Tool), टाइम मैनेजमेंट और विभिन्न टेक्नोलॉजी को शामिल करता हैं आज की हाइब्रिड दुनिया में यह एक पाठ्यक्रम अच्छा विकल्प है। 

प्लेटफ़ॉर्म: लिंक्डइन लर्निंग

समय : 1 घंटा

सर्टिफिकेट : 1 महीने का निःशुल्क परीक्षण या संस्थानों के साथ लिंक्डइन की साझेदारी के माध्यम से

Digital Skill Certification Free : University of Washington (बिकमिंग ए रेसिलियंस पर्सन) 

यह पाठ्यक्रम आपके अंदर मनोवैज्ञानिक फ्लैक्सिबिलिटी विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करता हैं, जो आपका तनाव प्रबंधन करने और व्यक्तिगत या व्यावसायिक चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने का साहस प्रदान करता है। इस पाठ्यक्रम का आधार विज्ञान है और यह लगभग सभी उद्योगों में लागू होता है। 

प्लेटफ़ॉर्म: edX

समय : 6 सप्ताह

सर्टिफिकेट: ऑडिट के लिए निःशुल्क, सशुल्क प्रमाणपत्र

Digital Skill Certification Free : Alison (डिप्लोमा इन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट) 

यह पाठ्यक्रम प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के बेसिक कॉन्सेप्ट जैसे, योजना बनाना, समय निर्धारण (Time Management), रिस्क मैनेजमेंट और बजट तैयार करना जैसे विषयों पर केंद्रित है। यह पाठ्यक्रम पहले से कार्यरत उन प्रोफेशनल के लिए उपयोगी है, जो अपनी लीडरशिप और कोऑर्डिनेशन स्किल पर कार्य करना चाहते हैं।

प्लेटफ़ॉर्म: एलिसन

समय : 6-10 घंटे

सर्टिफिकेट : निःशुल्क डिजिटल सर्टिफिकेट 

Digital Skill Certification Free : Stanford University (एंड्रयू एनजी के साथ मशीन लर्निंग)

एंड्रयू एनजी द्वारा पढ़ाया जाने वाला यह पाठ्यक्रम एआई और मशीन लर्निंग में एक मुख्य स्थान रखता हैं। वास्तविक दुनिया के प्रयोगों के साथ सुपरवाइज्ड लर्निंग, सपोर्ट वेक्टर, न्यूरल नेटवर्क मशीन और अन्य विषयों के बारे में जानकारी साझा करता है। यह पाठ्यक्रम आज के दौर की डिजिटल दुनिया के हिसाब से बेहद महत्वपूर्ण है। 

प्लेटफ़ॉर्म: कोर्सेरा 

समय : लगभग 11 सप्ताह

सर्टिफिकेट : निःशुल्क सर्टिफिकेट 

Digital Skill Certification Free : FutureLearn (साइबर सिक्योरिटी इंट्रोडक्शन) 

ब्रिटेन सरकार के सहयोग से संचालित यह पाठ्यक्रम आपको डेटा और अन्य उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक स्किल प्रदान करता है। इसके अंतर्गत सुरक्षा, मैलवेयर की पहचान और क्रिप्टोग्राफ़ी जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। 

प्लेटफ़ॉर्म: FutureLearn

समय : 8 सप्ताह

सर्टिफिकेट : निःशुल्क उपयोग, सशुल्क प्रमाणपत्र

Digital Skill Certification Free : Udemy (एक्सेल फ़ॉर बिगनर्स)

वर्तमान में लगभग सभी क्षेत्रों के व्यवसाय में एक्सेल की मांग निरंतर बनी हुई है। इस कोर्स के अंतर्गत आपको स्प्रेडशीट, फ़ार्मूले, डेटा एंट्री, चार्टिंग और माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का उपयोग करके आपको बेसिक फंडामेंटल की बातें सिखाता है, जो डेटा बेस्ड निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्लेटफ़ॉर्म: यूडेमी

समय : अलग-अलग

सर्टिफिकेट : निःशुल्क सर्टिफिकेट 

FAQs

प्रश्न: क्या मैं 1 महीने में डिजिटल मार्केटिंग सीख सकता हूँ?

उत्तर: डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स आमतौर पर 3 से 6 महीने का होता है। 

प्रश्न: Skill कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर: कौशल मुख्य रूप से हार्ड स्किल्स (तकनीकी योग्यताएँ) और सॉफ्ट स्किल्स (व्यक्तिगत और पारस्परिक गुण) में विभाजित होते हैं।

प्रश्न: घर बैठे डिजिटल मार्केटिंग कैसे करें?

उत्तर: छोटे प्रोजेक्ट्स से शुरुआत करें: एक निजी ब्लॉग चलाएँ, सोशल मीडिया पर किसी नकली उत्पाद का प्रचार करें, या किसी वेबसाइट के लिए SEO के साथ प्रयोग करें।

प्रश्न: क्या स्किल इंडिया सर्टिफिकेट नौकरी के लिए मान्य है?

उत्तर: जी हाँ, स्किल इंडिया सर्टिफिकेट नौकरी के लिए मान्य है?

प्रश्न: कौशल के तीन प्रकार क्या हैं?

उत्तर: कौशल के तीन प्रकारसॉफ्ट स्किल्स, हार्ड स्किल्स और संज्ञानात्मक कौशल।

सम्बंधित आर्टिकल

Top Schools In Delhi Mumbai Bangalore : दिल्ली, मुंबई और बंगलौर के ये बेहतरीन स्कूल, जो पूरी दुनिया में अपनी शिक्षा के लिए मशहूर हैं…Educational Youtube Channels For Students: शैक्षिक यूट्यूब चैनल छात्रों में इतने लोकप्रिय क्यों हैं? आइए जानते हैं और देखते हैं सर्वश्रेष्ठ यूट्यूब एजूकेशनल चैनल की लिस्ट 
Daily Study Timetable for Students: पढ़ाई के लिए कैसे बनाएं एक परफेक्ट टाइम टेबल ? यहां देखें स्मार्ट तरीकाBest Courses After 10th and 12th : 10th और 12th के बाद क्या करें? कौन सा कोर्स चुनें? यहाँ देखें स्ट्रीम के अनुसार कोर्सेस की लिस्ट 
Moral Education for Students : नैतिक शिक्षा छात्रों के लिए क्यों इतनी जरूरी है? क्या हैं नैतिक शिक्षा के उद्देश्य? यहां पढ़ें पूरी जानकारीOnline Learning Games for Children: बच्चों को इन मजेदार एजुकेशनल गेम्स से पढ़ाएं, मनोरंजन के साथ-साथ दिमाग भी होगा स्मार्ट
Educational Apps for Kids in Hindi : पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए, इन मनोरंजक लर्निंग ऐप्स की मदद से बच्चों को पढ़ाएंOnline Teaching Platforms in India : भारत के टॉप ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म से करें तैयारी की शुरुआत
Digital Learning Platforms in India : इन डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से फ्री में सीखें डिजिटल मार्केटिंग, मैनेजमेंट और अन्य टेक्निकल कोर्सBenefits of Technology in Education : जानें तकनीकी के आने से शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले बदलाव और महत्व के बारे में
Education Technology Trends for 2026: ऑनलाइन शिक्षा का क्या होगा फ्यूचर ? फ्यूचर में देखने को मिलेंगे कौन-कौन से ट्रेंड्स एजुकेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित Future of Online Education in India : ऑनलाइन शिक्षा क्यों हो रही इतनी लोकप्रिय ? कैसा होगा ऑनलाइन शिक्षा का भविष्य? यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी
How Ai is Changing Education: शिक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कैसे ला रहा परिवर्तन? कैसा होगा तकनीकी शिक्षा का भविष्य? AI Based Learning Platform: भारत के इन टॉप डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से घंटों का काम करें मिनटों में, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स 
Best Schools in India 2026: यहाँ देखें भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कूल की लिस्टSchool Admission process in India : स्कूल में एडमिशन के लिए कैसे करें अप्‍लाई? स्टेप बाय स्टेप देखें यहां
Best Education Board in India : भारत में कौन-सा है बेस्ट शिक्षा बोर्ड? कैसे चुने अपने बच्चे के लिए सही शिक्षा बोर्ड?Government Exam Preparation Strategy : इस स्ट्रैटजी से करें सरकारी परीक्षाओं की तैयारी, पक्का मिलेगी नौकरी

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Digital Skill Certification Free से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    8 + three =