Apmaan Ka Paryayvachi Shabd: हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें एक ही भाव के लिए कई शब्द हैं। इन शब्दों को हिंदी व्याकरण में पर्यायवाची शब्दों से जाना जाता है। पर्यायवाची शब्द एक समान शब्दों के प्रयोग वाली जगह पर एक रूपता न रहे इसके लिए प्रयोग किए जाते हैं। वही पर्यायवाची शब्द से संबंधित प्रश्न अक्सर छोटी कक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। आज हम अपमान का पर्यायवाची शब्द (Apmaan Ka Paryayvachi Shabd) क्या होता है जानेंगे और साथ ही जानेंगे इसके वाक्य प्रयोग और ‘अ’ अक्षर से बनाने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? (Paryayvachi Shabd Kise Kahate Hain)
जिन शब्दों के अर्थ में समानता देखने को मिलती है, वे पर्यायवाची और समानर्थी शब्द कहलाते हैं। जैसे : उदाहरण के तौर पर हम कह सकते हैं। “प्रयास, कोशिश, व्यवसाय, व्यापार, मेहनत, उद्योग, यत्न, प्रयत्न, श्रम आदि”।
अपमान का पर्यायवाची शब्द (Apmaan Ka Paryayvachi Shabd)
- अनादर
- बेइज्जती
- तिरस्कार
- निरादर
- निंदा
- अवमान
- उपेक्षा आदि।
अपमान के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य प्रयोग यहां देखें
छात्र नीचे दिए गए अपमान शब्द और उसके पर्यायवाची के वाक्यों में प्रयोग को अपने प्रतिदिन अभ्यास में जोड़ सकते हैं।
- हमें कभी भी बड़ों का अनादर नहीं करना चाहिए।
- भोला उसकी ओर तिरस्कार की आँखों से देख रहा था।
- यह व्यवहार पूरी तरह से निरादरपूर्ण है।
- सभी ने उसके धोखेबाज़ी भरे काम की निंदा की।
- आजकल लोग पुरानी परंपराओं की उपेक्षा करने लगे हैं।
‘अ’ से पर्यायवाची शब्द यहां देखें-
छात्र नीचे दिए गए अ से पर्यायवाची शब्द को देख सकते हैं।
- अंतर्धान का पर्यायवाची – अदृश्य, गायब, लुप्त, ओझल
- अंबर का पर्यायवाची – गगन, फलक, नभ आकाश, आसमान
- अंतर्गत का पर्यायवाची – सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त, शामिल
- अचल का पर्यायवाची – स्थिर ,दृढ, अडिग ,अटल, अविचल
- अनुपम का पर्यायवाची – अनोखा, अद्भुत, अद्वितीय, अतुल, अनूठा, अपूर्व
- अमृत का पर्यायवाची– मधु, अमी, सोम ,सुरभोग, सुधा, पीयूष
- अँधेरा का पर्यायवाची – कुहा, कुहरा, कुहासा, धुन्ध, घना, गाढ़ा, तम, अंधकार, तिमिर, प्रकाशहीन, नैराश्य, गहरा
- अलंकार का पर्यायवाची – विभूषण, गहना, आभूषण, भूषण, जेवर
- अहंकार का पर्यायवाची – मद, घमंड, मान, दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प
- अरण्य का पर्यायवाची – अटवी, कान्तार, विपिन, जंगल, वन, कानन
पर्यायवाची शब्द MCQ
यहां विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न दिए गये हैं। आप इनमें से कितने के सही जवाब जानते हैं –
प्रश्न: नीरद का पर्यायवाची शब्द क्या है?
- समुद्र
- हिमालय
- बिजली
- मेघ
प्रश्न: गिरिजानंद के पर्यायवाची शब्द बताइए?
- मदन, कामदेव
- लम्बोदर, भवानीनंदन
- दानव, रजनीचर
- राजा, राव
प्रश्न: निम्नलिखित में कौन सा शब्द रात’ का पर्यायवाची नहीं है?
- निशा
- विभावरी
- तिमिर
- यामिनी
प्रश्न: मंदाकिनी और जाह्नवी किसके पर्यायवाची शब्द हैं?
- गंगा
- बिजली
- यमुना
- धरती
उत्तरमाला –
| 1- 4 | 2- 2 | 3- 3 | 4- 1 |
संबंधित अर्टिकल
| जनार्दन का पर्यायवाची शब्द | दिमाग का पर्यायवाची शब्द |
| आज्ञा के पर्यायवाची शब्द | आवारा के पर्यायवाची शब्द |
| तड़ाग का पर्यायवाची शब्द | स्नेह का पर्यायवाची शब्द |
| अयोध्या के पर्यायवाची शब्द | निपुण का पर्यायवाची शब्द |
उम्मीद है आप सभी पाठकों को अपमान का पर्यायवाची शब्द (Apmaan Ka Paryayvachi Shabd) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी पर्यायवाची शब्द के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें

