Educational Youtube Channels for Students

Educational Youtube Channels for Students: बच्चों को बनाना चाहते हैं होशियार, तो स्मार्ट तरीके से पढ़ाएं अपने बच्चों को इन यूट्यूब चैनल से, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स 

Educational Youtube Channels for Students : आज के इस डिजिटल युग में हम सभी के लिए खासकर विधार्थियों और बच्चों के लिए यूट्यूब जानकारी एकत्र करने का एक बेहतरीन संसाधन बन गया है। जहां प्रत्येक विद्यार्थी के लिए ढेर सारी रोचक और महत्वपूर्ण शैक्षिक जानकारी के वीडियो उपलब्ध हैं। आपकी सुविधा के लिए यहां हर विषय के लिए अलग-अलग चैनल है। यदि आप भी ऐसे ही शैक्षिक यूट्यूब चैनल की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह आते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही कुछ एजुकेशनल यूट्यूब चैनल की लिस्ट लेकर ( Educational Youtube Channels for Students ) आए हैं, जहां विद्यार्थी मनोरंजन के साथ-साथ पढ़ते व सीखते भी हैं। 

Best Educational Youtube Channels for Students : 

एजुकेशनल यूट्यूब चैनल आपकी जरूरत पर निर्भर करते हैं, कि आपको किन विषयों के बारे में जानना और समझना है। यूट्यूब पर सभी उम्र के छात्रों के लिए विभिन्न शैक्षिक चैनल हैं, जो विभिन्न विषयों पर मनोरंजक और आसान तरीके से जानकारी साझा करते हैं। नीचे ऐसे ही कुछ रोचक और बेहतरीन शैक्षिक यूट्यूब चैनल की लिस्ट और उससे संबंधित जानकारी साझा की गई है- 

Educational Youtube Channels for Students : Ted-Ed

Ted-Ed शैक्षिक यूट्यूब चैनल की शुरुआत 2011 में हुई थी, इसमें कला से गणित तक और कई अन्य कक्षाएं प्रदान की जाती है। यह शैक्षिक चैनल कहानी के जरिए विषयों को समझाने से लेकर शिक्षा के अनूठे मिश्रण को प्रस्तुत करता है। यह यूट्यूब चैनल कठिन विषयों को सरल और मनोरंजक तरीके से समझाने के प्रयास करता है। Ted-Ed एक शैक्षिक पहल है, जिसमें लाखों छात्रों की समस्याओं को सरल और मनोरंजक तरीके से हल किया जाता है।

Educational Youtube Channels for Students : Amberstudent.com

Amber बेहतरीन शैक्षिक यूट्यूब चैनल्स में से एक है, जिसमें आप विभिन्न देशों के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों और छात्रों के जीवन से जुड़े उपयोगी टिप्स के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। इस चैनल की शुरुआत 2016 में हुई, जिसमें छात्रवृत्ति प्राप्त करने और विदेश में पढ़ाई करने से संबंधित कई वीडियो उपलब्ध हैं। इसके सभी वीडियो एक खास प्लेलिस्ट में संयोजित है, जिससे छात्र को कोई भी वीडियो ढूंढनें में ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना पड़ता है। 

Educational Youtube Channels for Students : Khan Academy

खान अकेडमी सबसे लोकप्रिय और बेहतरीन शैक्षिक यूट्यूब चैनल्स में से एक है, जिसकी शुरुआत 2006 के हुई। इनके चैनल पर विज्ञान, कंप्यूटर, गणित और अर्थशास्त्र जैसे कई अन्य विषयों से संबंधित जानकारी के वीडियो उपलब्ध हैं। खान एकेडमी जटिल या कठिन विषयों को सरल और आसन समझने योग्य भागों में बांट देता है। चाहें छात्र सुनकर सीखता हो या देखकर खान अकेडमी दोनों तरीके से लाभदायक है। खान एकेडमी की खासियत है इनका इंटरफेस और नेविगेशन उपयोगकर्ता के अनुरूप है, जिससे छात्रों को समझना बेहद आसान लगता है।

Educational Youtube Channels for Students : Life Noggin

लाइफ नॉगिन कुछ नया जानने व सीखने के लिए आकर्षक और बेहतरीन शैक्षिक यूट्यूब चैनल्स में से एक है। यह चैनल वैज्ञानिक और दार्शनिक विषयों पर गहराई से चर्चा करता है। इस चैनल पर ब्लॉकों नामक एक किरदार है, जो इस चैनल पर आने वाले कई कार्यक्रमों को होस्ट करता है। इसमें ह्यूमन बॉडी, स्पेस एक्सप्लोरेशन, माइंड मिस्ट्री और अन्य कई रोचक विषयों पर इसमें गहन चर्चा की जाती है। यह चैनल शैक्षिक सामग्री को एनीमेशन या अन्य मनोरंजक तरीके से छात्रों तक पहुंचाता है, जिससे समझना और सीखना आसान हो जाता है।

Educational Youtube Channels for Students : Applied Science

वैज्ञानिक सिद्धांतों (कॉन्सेप्ट) में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन चैनल है, जो ब्रेन क्रास्नो द्वारा होस्ट किया जाता है। यह चैनल अपने दर्शकों को इंजीनियरिंग के प्रयोगों और चमत्कारों से मनोरंजक तरीके से रूबरू करवाता है, जिससे दर्शक आसान तरीके से विज्ञान की सामग्री समझ जाते हैं। यदि आप विज्ञान के शौकीन हैं और नए DIY प्रोजेक्ट्स बनाना चाहते हैं, तो आप इनके वीडियो से सीखकर घर में प्रैक्टिस कर सकते हैं। यह विज्ञान से संबंधित चैनल विज्ञान प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

Educational Youtube Channels for Students : Veritasium

विज्ञान में रुचि रखते वालों के लिए यह चैनल एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें सभी उम्र के दर्शकों के लिए विज्ञान को मनोरंजक और सुलभ बनाया गया है। विज्ञान से संबंधित यह चैनल रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, के साथ-साथ कई अन्य विषयों को भी कवर करता है। यह विज्ञान के जटिल कॉन्सेप्ट को दर्शकों को समझाने के लिए दैनिक जीवन के प्रयोगों और उदाहरणों का प्रयोग करते हैं, जिससे सरल तरीके से अपनी बात दर्शकों तक पहुंचा पाते हैं।

Educational Youtube Channels for Students : HowStuffWorks

HowStuffWorks बेहतरीन और लोकप्रिय यूट्यूब चैनल में से एक है, जिसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इतिहास, संस्कृति और अन्य कई विषयों से संबंधित विषयों की जानकारी उपलब्ध है। यह चैनल दर्शकों को ज्ञानवर्धक सामग्री मनोरंजक तरीके से सीखने में मदद करता है, चाहें आप गैजेट्स की कार्यप्रणाली में रुचि रखते हों, इतिहास में प्राचीन सभ्यताओं को उजागर करना चाहते हों, प्रत्येक विषय को गहराई से समझाने का प्रयास करते हैं। विद्यार्थियों के अलावा प्रत्येक व्यक्ति के लिए इनके चैनल पर कुछ न कुछ जानकारी जरूर है। 

Educational Youtube Channels for Students : Edutopia

Edutopia एक बेहतरीन और लोकप्रिय यूट्यूब चैनल में से एक है, जो नवीन शिक्षण पद्धतियों की मदद से विषयों को मनोरंजक और आसान तरीके से समझाने का प्रयास करते हैं। इनके चैनल पर सोशल इमोशनल लर्निंग, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, क्लासरुम मैनेजमेंट और टीचर वेलफेयर जैसे टॉपिक को कवर करता है। एडुटोपिया पर दुनिया भर के स्कूलों की सफलता की कहानियां भी प्रस्तुत की जाती हैं, जिससे शिक्षकों को अपनी शिक्षण पद्धतियों को बेहतर बनाने का सुझाव प्राप्त होता है।

FAQs

प्रश्न:  पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा यूट्यूब चैनल कौन सा है?

उत्तर:  पढ़ाई के लिए अच्छे यूट्यूब चैनल में TED, क्रैशकोर्स, साइशो, नेशनल ज्योग्राफ़िक और खान अकादमी आदि शामिल हैं।

प्रश्न: यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शैक्षिक वीडियो कौन सा है?

उत्तर: यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शैक्षिक वीडियो संदीप महेशवरी का जीवन बदलने वाला स्व-शिक्षा वीडियो है।

प्रश्न: बच्चों के लिए और बड़े छात्रों के लिए यूट्यूब एजुकेशनल चैनल कौन सा है?

उत्तर: चूचू टीवी और नंबरब्लॉक्स जैसे चैनल छोटे बच्चों के लिए बेहतरीन हैं, जबकि टेड-एड और बायजूज़ बड़े छात्रों के लिए उपयुक्त हैं।

प्रश्न: स्कूली बच्चों के लिए सबसे अच्छा YouTube चैनल कौन सा है?

उत्तर: स्कूली बच्चों के लिए सबसे अच्छा YouTube चैनल BYJU’S, TED-Ed और आर्ट फॉर किड्स हब है।

प्रश्न: भारत का नंबर वन शैक्षिक चैनल कौन सा है?

उत्तर: YouTube अब भारत का सबसे बड़ा डिजिटल कक्षा कक्ष बन गया है, जो स्कूली पाठों से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीतियों तक, सब कुछ मुफ़्त में प्रदान करता है।

सम्बंधित आर्टिकल

Top Schools In Delhi Mumbai Bangalore : दिल्ली, मुंबई और बंगलौर के ये बेहतरीन स्कूल, जो पूरी दुनिया में अपनी शिक्षा के लिए मशहूर हैं…Educational Youtube Channels For Students: शैक्षिक यूट्यूब चैनल छात्रों में इतने लोकप्रिय क्यों हैं? आइए जानते हैं और देखते हैं सर्वश्रेष्ठ यूट्यूब एजूकेशनल चैनल की लिस्ट 
Daily Study Timetable for Students: पढ़ाई के लिए कैसे बनाएं एक परफेक्ट टाइम टेबल ? यहां देखें स्मार्ट तरीकाBest Courses After 10th and 12th : 10th और 12th के बाद क्या करें? कौन सा कोर्स चुनें? यहाँ देखें स्ट्रीम के अनुसार कोर्सेस की लिस्ट 
Moral Education for Students : नैतिक शिक्षा छात्रों के लिए क्यों इतनी जरूरी है? क्या हैं नैतिक शिक्षा के उद्देश्य? यहां पढ़ें पूरी जानकारीOnline Learning Games for Children: बच्चों को इन मजेदार एजुकेशनल गेम्स से पढ़ाएं, मनोरंजन के साथ-साथ दिमाग भी होगा स्मार्ट
Educational Apps for Kids in Hindi : पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए, इन मनोरंजक लर्निंग ऐप्स की मदद से बच्चों को पढ़ाएंOnline Teaching Platforms in India : भारत के टॉप ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म से करें तैयारी की शुरुआत
Digital Learning Platforms in India : इन डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से फ्री में सीखें डिजिटल मार्केटिंग, मैनेजमेंट और अन्य टेक्निकल कोर्सBenefits of Technology in Education : जानें तकनीकी के आने से शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले बदलाव और महत्व के बारे में
Education Technology Trends for 2026: ऑनलाइन शिक्षा का क्या होगा फ्यूचर ? फ्यूचर में देखने को मिलेंगे कौन-कौन से ट्रेंड्स एजुकेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित Future of Online Education in India : ऑनलाइन शिक्षा क्यों हो रही इतनी लोकप्रिय ? कैसा होगा ऑनलाइन शिक्षा का भविष्य? यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी
How Ai is Changing Education: शिक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कैसे ला रहा परिवर्तन? कैसा होगा तकनीकी शिक्षा का भविष्य? AI Based Learning Platform: भारत के इन टॉप डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से घंटों का काम करें मिनटों में, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स 
Best Schools in India 2026: यहाँ देखें भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कूल की लिस्टSchool Admission process in India : स्कूल में एडमिशन के लिए कैसे करें अप्‍लाई? स्टेप बाय स्टेप देखें यहां
Best Education Board in India : भारत में कौन-सा है बेस्ट शिक्षा बोर्ड? कैसे चुने अपने बच्चे के लिए सही शिक्षा बोर्ड?Government Exam Preparation Strategy : इस स्ट्रैटजी से करें सरकारी परीक्षाओं की तैयारी, पक्का मिलेगी नौकरी

📚 Free Notes और Daily PDF के लिए हमसे जुड़ें:

👉 Daily Current Affairs PDF के लिए WhatsApp Group जॉइन करें: यहाँ क्लिक करें और ग्रुप जॉइन करें 🟢

👉 Videos के लिए YouTube चैनल सब्सक्राइब करें: यहाँ क्लिक करें और Subscribe करें 🔴

👉 Daily GK Shorts/Reels देखने के लिए Instagram पर फॉलो करें: यहाँ क्लिक करें और Follow करें 📸

👉 Latest Job Alerts सबसे पहले पाने के लिए Facebook पेज लाइक करें: यहाँ क्लिक करें 🔵

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Educational Youtube Channels for Students से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    sixteen − seven =