Chakke Chudana Muhavare Ka Arth : मुहावरों को हिंदी भाषा का श्रृंगार कहा जाता है। हिंदी मुहावरे ऐसे वाक्यांश होते हैं, जिनका अर्थ सामान्य शब्दों के अर्थों से भिन्न होता है। मुहावरे रोजमर्रा की बातचीत में बहुत प्रयोग किया जाते है। हमने मुहावरों का प्रयोग कई बार काव्य, कहानी, नाटक में होते हुए खूब पढ़ा और सुना है। जब हम मुहावरों का उपयोग करते है, तो यह भाषा को अधिक रोचक और विशेषता से भर देता है। आज इस ब्लॉग में जानते हैं छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ (Chakke Chudana Muhavare Ka Arth) और इसके वाक्य प्रयोग।
इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे – UPSC, SSC, UPCS, Banking या रेलवे एग्जाम में मुहावरों को जरूर पूछा जाता है। इसको देखते हुए हम आपके लिए मुहावरों के अर्थ के साथ उनके वाक्य प्रयोग बता रहे हैं। आपकी तैयारी और बेहतर बनाने के लिए हम इस ब्लॉग में मुहावरों के बारे में जानेंगे। जैसे की मुहावरा किसे कहते हैं? मुहावरे और उनके अर्थ वाक्य प्रयोग, मुहावरें कितने प्रकार के होते हैं? अन्य जानकारियां।
छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ क्या होता है?
छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ (Chakke Chudana Muhavare Ka Arth) ‘किसी को बुरी तरह हराना, पराजित करना, या हिम्मत पस्त कर देना’ होता है। किसी को इतनी करारी शिकस्त देना कि वह पूरी तरह हक्का-बक्का रह जाए और उसकी हिम्मत टूट जाए, तो हम बोलचाल की भाषा के साथ छक्के छुड़ाना मुहावरे (Chakke Chudana Muhavare Ka Arth) का प्रयोग करते हैं।
| मुहावरा | मुहावरे का अर्थ | मुहावरे का अंग्रेजी में अनुवाद |
| ‘छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ’ | ‘किसी को बुरी तरह हराना, पराजित करना, या हिम्मत पस्त कर देना’ | Chakke Chudana Muhavare Ka Arth |
छक्के छुड़ाना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग कैसे करें?
छक्के छुड़ाना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग निम्नलिखित है :-
- इस बार चुनाव में छोटे दल ने बड़े दलों के छक्के छुड़ा दिए।
- क्रिकेट मैच में रोहित ने विरोधी टीम के छक्के छुड़ा दिए।
- अपने तीखे सवालों से पत्रकार ने नेताजी के छक्के छुड़ा दिए।
- भारतीय सेना ने युद्ध में पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ा दिए।
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1- बुरी तरह पराजित होना के अर्थ में मुहावर है? (DSSSB TGT Exam 2018)
- जहर उगलना
- जान पर खेलना
- छक्के छुटना
- दौड धूप करना
प्रश्न 2- तहस नहस हो जाना इसका सही अर्थ है? (DSSSB Lab Assistant Exam 2015)
- बढ़ जाना
- यथावत रहना
- कम होना
- नष्ट होना
प्रश्न 3- उसने आग में घी डालने का काम किया ? (DSSSB Steno Grade III Exam 2017)
- यज्ञ करना
- खुशी मनाना
- उतेज्जि करना
- कोई भी नहीं
प्रश्न 4- फूले न समाना मुहावरे का अर्थ है? (DSSSB PRT Exam 2018)
- बहुत फूलकर मोटा होना
- जगह कम होना
- सामान का फूल जाना
- बहुत प्रसन्न होना
उत्तरमाला –
| 1- (3) | 2- (4) | 3- (3) | 4- (4) |
संबंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को छक्के छुड़ाना मुहावरे का अर्थ (Chakke Chudana Muhavare Ka Arth) से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और अधिक हिंदी मुहावरों के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

