Online Learning Games for Children

Online Learning Games for Children: बच्चों को इन मजेदार एजुकेशनल गेम्स से पढ़ाएं, मनोरंजन के साथ-साथ दिमाग भी होगा स्मार्ट

Online Learning Games for Children : बच्चों के लिए लर्निंग गेम सिर्फ मनोरंजन के साधन नहीं बल्कि ये ऐसे शक्तिशाली उपकरण हैं, जो बच्चों को पढ़ने और सीखने में मदद करते हैं। मनोरंजन और पढ़ाई को यदि मिला दिया जाए, तो ऐसी चीजें बच्चों का ध्यान आकर्षित कर लेती हैं और उन्हें सीखते रहने के लिए प्रेरित करती हैं। हम इस लेख में यह सुनिश्चित करना चाहते हैं, कि माता पिता और बच्चे बेस्ट लर्निंग गेम्स तक पहुंच सकें, जो बच्चों के दिमाग को स्मार्ट बनाएं, उन्हें कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करे और साथ ही उनका मनोरंजन भी हो सके। इस लेख में हम बच्चों के लर्निंग गेम को छांटकर लाए हैं, जो आपके लिए बेहद लाभदायक हो सकते हैं- 

Top Online Learning Games for Children : बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन लर्निंग गेम्स

ऑनलाइन लर्निंग गेम्स बच्चों को पढ़ने व सीखने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ मनोरंजन करने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। ऐसे ही कुछ लर्निंग गेम्स से संबंधित जानकारी नीचे दी गई है-

Online Learning Games for Children : Endless Alphabet ( एंडलेस अल्फाबेट)

एंडलेस अल्फाबेट छात्रों को शब्दावली और अक्षर सीखने में सहायता प्रदान करता है। इस ऐप पर बच्चों को ग्राफिक्स और इंटरैक्टिव पहेलियों के माध्यम से पढ़ाया व सिखाया जाता है, जिससे बच्चे आसानी से अक्षर और शब्दावली सीख जाते हैं। इस ऐप में पाठ्यक्रम या सामग्री को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि बच्चों को इसे देखना मनोरंजक लगता है। 

Online Learning Games for Children : Math Bingo (मैथ बिंगो)

मैथ बिंगो गणित के अभ्यास के लिए बनाया गया एक शैक्षणिक प्लेटफॉर्म है, जो छात्रों को जोड़, घटाना, गुणा और भाग जैसी गणितीय संख्याओं का अभ्यास कराता है। इस गेम को खेलने से छात्रों को गणित के अभ्यास का एक इंटरैक्टिव तरीका मिलता है। छात्र के स्तर के हिसाब से इसमें कठिनाई का स्तर भी आता रहता है और नई चुनौतियां आती रहती है। यह गेम किसी भी उम्र के बच्चे खेल सकते हैं।

Online Learning Games for Children : Osmo-Genius Kit (ओस्मो – जीनियस किट)

इस ऐप की सहायता से छात्र भौतिक वस्तुओं का उपयोग करके डिजिटल स्क्रीन के साथ इंटरैक्ट कर सकता है। इससे बच्चे ध्यान केंद्रित करके सीख सकते हैं। यह एक इंटरैक्टिव लर्निंग गेम टूल है, जो बच्चों के  टैबलेट या ipad को STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित) जैसे विषयों को सीखने के लिए AI तकनीकी का इस्तेमाल करके एक मनोरंजक टूल में बदल देता है, जिससे बच्चे डिजिटल स्क्रीन पर खेलते हुए रियल वर्ल्ड की चीजों जैसे लकड़ी का टुकड़ा या कुछ और सामान का प्रयोग सीखने में करते हैं। इसमें जब बच्चे गेम खेलते हैं और कोई वस्तु जैसे टुकड़े, नंबर या लेटर स्क्रीन के सामने रखते हैं, तो AI तकनीकी इसे पहचान कर प्रतिक्रिया देती है।

Online Learning Games for Children : Prodigy Math Game (प्रॉडिजी मैथ गेम)

प्रॉडिजी मैथ गेम एक आकर्षक शिक्षण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें इंटरैक्टिव गेमप्ले की सहायता से गणितीय अवधारणाओं को सीखा और अभ्यास किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से शिक्षकों को छात्रों के कमजोर और मजबूत क्षेत्रों का पता चलता है, जिससे कमजोर क्षेत्रों में सुधार किया जा सकता है। इसमें छात्र खुद के अवतार क्रिएट कर सकते हैं और गणित के टास्क पूरे होने पर पुरस्कार भी अर्जित कर सकते हैं। यह ऐप निःशुल्क है और बेहतर अनुभव के लिए प्रीमियम सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

Online Learning Games for Children : Scratch (स्क्रैच)

यह एक मुफ्त ब्लॉक आधारित कोडिंग प्लेटफॉर्म है,जिसमें आप खुद की कहानियां, गेम और एनीमेशन बना सकते हैं। स्क्रैच को 8 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है, लेकिन इसे हर उम्र के लोग उपयोग कर सकते हैं। इस ऐप पर आप विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट प्रोग्राम कर सकते हैं जैसे: विजार्ड टैग गेम, मैजिक पेन,बास्केटबॉल गेम, ज्योमेट्री आदि। इस ऐप के जरिए बच्चे कोडिंग के बेसिक सिद्धांतों को भी सीख सकते हैं। इसका इंटरफेस यूजर फ्रेंडली है, इसलिए इस ऐप को बच्चे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Online Learning Games for Children : Tynker (टिंकर)

टिंकर छात्रों को कोडिंग में मार्गदर्शन के साथ-साथ गेम और एप्लिकेशन बनाने की गतिविधियां भी उपलब्ध कराता है। इस ऐप की मदद से छात्र जावास्क्रिप्ट और पायथन जैसी प्रोग्रामिंग भाषाएं भी सीख सकते हैं। यह ऐप उन छात्रों की जरूरतों को पूरा करता है, जो कोडिंग और टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं। यह प्लेटफॉर्म 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए है।

Online Learning Games for Children : National Geographic Kids (नेशनल ज्योग्राफिक किड्स)

नेशनल ज्योग्राफिक किड्स बच्चों के मजेदार लर्निंग गेम और ज्ञानवर्धक गतिविधियों से भरा हुआ है। बच्चों के लिए उपलब्ध इस प्लेटफॉर्म पर लगभग सभी विषय मौजूद है, जिसमें जानवरों का पुनर्चक्रण, ग्रीक पौराणिक कथाएं, व्यक्तित्वों से संबंधित खेल, कोड-ब्रेकिंग, साथ ही कई क्विज़ जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इसमें पज़ल, ब्रेन गेम्स और एक्शन-एडवेंचर गेम्स शामिल हैं। अब इस प्लेटफॉर्म के कुछ गेम्स हिंदी भाषा में भी उपलब्ध हैं, जिसे भारतीय बच्चे आसानी से समझ और खेल सकते हैं।

Online Learning Games for Children : Gamestar Mechanic (गेमस्टार मैकेनिक)

गेमस्टार मैकेनिक एक ऐसा लर्निंग गेम है, जो आपको अपने खुद के वीडियो गेम डिजाइन करने की सुविधा देता है। बाजार में कई अन्य उन्नत गेम निर्माण सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं, लेकिन गेमस्टार मैकेनिक बाकियों की तुलना में मैकेनिक चीजों को सरल तरीके से बच्चों के सामने पेश करता है, ताकि बच्चे ज्यादा भ्रमित न हों और ऊबे भी नहीं। इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे अपना खुद का 2D वीडियो गेम बना सकते हैं और दूसरों के साथ खेल भी सकते हैं और फीडबैक भी दे सकते हैं। यह ऐप गेमिंग के माध्यम से बच्चों को गेम डिज़ाइन के कॉन्सेप्ट सिखाता है, जैसे कि चैलेंज, पावर-अप्स,और रिवॉर्ड सिस्टम आदि।

FAQs

प्रश्न: पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा गेम कौन सा है?

उत्तर: एबीसी किड्स बच्चों के लिए सबसे बेहतरीन शैक्षिक एंड्रॉइड गेम्स में से एक है, और यह पूरी तरह से मुफ़्त है।

प्रश्न: दिमाग तेज करने के लिए कौन से गेम खेलने चाहिए?

उत्तर: दिमाग तेज़ करने के लिए शतरंज (Chess), सुडोकू (Sudoku), पज़ल्स (Puzzles), क्रॉसवर्ड (Crosswords), और कार्ड गेम्स जैसे खेल बहुत फायदेमंद हैं।

प्रश्न: Duolingo क्या है?

उत्तर: डुओलिंगो (Duolingo) एक लोकप्रिय, मुफ़्त ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म और ऐप है जो गेम की तरह छोटे-छोटे पाठों (lessons) के माध्यम से भाषाएँ सिखाता है।

प्रश्न: दिमाग बढ़ाने वाला गेम कौन सा है?

उत्तर: वाटर सॉर्ट पज़ल सबसे मज़ेदार और व्यसनी पहेली गेम है, जो आपके दिमाग का व्यायाम करने के लिए चुनौतीपूर्ण और आरामदायक गेम है!

प्रश्न: पढ़ाई के लिए कोई फ्री ऐप है क्या?

उत्तर: फ्री में पढ़ने वाले ऐप्स में कई तरह के विकल्प हैं, जैसे Duolingo (भाषाओं के लिए), Diksha ऐप (सरकारी शिक्षा और NCERT सिलेबस के लिए), Gauth (AI स्टडी असिस्टेंट), Coursera/Udemy (अलग-अलग विषयों के कोर्स के लिए), और बच्चों के लिए GetLitt! (कहानियों के लिए)।

सम्बंधित आर्टिकल

Top Schools In Delhi Mumbai Bangalore : दिल्ली, मुंबई और बंगलौर के ये बेहतरीन स्कूल, जो पूरी दुनिया में अपनी शिक्षा के लिए मशहूर हैं…Educational Youtube Channels For Students: शैक्षिक यूट्यूब चैनल छात्रों में इतने लोकप्रिय क्यों हैं? आइए जानते हैं और देखते हैं सर्वश्रेष्ठ यूट्यूब एजूकेशनल चैनल की लिस्ट 
Daily Study Timetable for Students: पढ़ाई के लिए कैसे बनाएं एक परफेक्ट टाइम टेबल ? यहां देखें स्मार्ट तरीकाBest Courses After 10th and 12th : 10th और 12th के बाद क्या करें? कौन सा कोर्स चुनें? यहाँ देखें स्ट्रीम के अनुसार कोर्सेस की लिस्ट 
Moral Education for Students : नैतिक शिक्षा छात्रों के लिए क्यों इतनी जरूरी है? क्या हैं नैतिक शिक्षा के उद्देश्य? यहां पढ़ें पूरी जानकारीOnline Learning Games for Children: बच्चों को इन मजेदार एजुकेशनल गेम्स से पढ़ाएं, मनोरंजन के साथ-साथ दिमाग भी होगा स्मार्ट
Educational Apps for Kids in Hindi : पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए, इन मनोरंजक लर्निंग ऐप्स की मदद से बच्चों को पढ़ाएं Online Teaching Platforms in India : भारत के टॉप ऑनलाइन टीचिंग प्लेटफॉर्म से करें तैयारी की शुरुआत
Digital Learning Platforms in India : इन डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से फ्री में सीखें डिजिटल मार्केटिंग, मैनेजमेंट और अन्य टेक्निकल कोर्सBenefits of Technology in Education : जानें तकनीकी के आने से शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले बदलाव और महत्व के बारे में
Education Technology Trends for 2026: ऑनलाइन शिक्षा का क्या होगा फ्यूचर ? फ्यूचर में देखने को मिलेंगे कौन-कौन से ट्रेंड्स एजुकेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित Future of Online Education in India : ऑनलाइन शिक्षा क्यों हो रही इतनी लोकप्रिय ? कैसा होगा ऑनलाइन शिक्षा का भविष्य? यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी
How Ai is Changing Education: शिक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कैसे ला रहा परिवर्तन? कैसा होगा तकनीकी शिक्षा का भविष्य? AI Based Learning Platform: भारत के इन टॉप डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से घंटों का काम करें मिनटों में, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स 
Best Schools in India 2026: यहाँ देखें भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कूल की लिस्टSchool Admission process in India : स्कूल में एडमिशन के लिए कैसे करें अप्‍लाई? स्टेप बाय स्टेप देखें यहां
Best Education Board in India : भारत में कौन-सा है बेस्ट शिक्षा बोर्ड? कैसे चुने अपने बच्चे के लिए सही शिक्षा बोर्ड? Government Exam Preparation Strategy : इस स्ट्रैटजी से करें सरकारी परीक्षाओं की तैयारी, पक्का मिलेगी नौकरी

उम्मीद है आप सभी पाठकों को Online Learning Games for Children से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    five × 5 =