Educational Apps for Kids in Hindi : आज के इस डिजिटल युग में, जहां पारंपरिक और आधुनिक शिक्षा के बीच टेक्निकल प्लेटफॉर्म का उपयोग आवश्यक हो गया है। ये शैक्षिक ऐप्स बच्चों को बहुत पसंद आते हैं और वे इन ऐप्स की मदद से अपना विषय मनोरंजक तरीके से पढ़ और समझ सकते हैं। इसके साथ-साथ ये ऐप्स शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों के लिए भी सुविधाजनक हैं। कुछ बच्चे शिकायत करते हैं, कि उनके पास करने को कुछ नहीं है, किताब से पढ़ना उन्हें उबाऊ या कठिन लगता है, जिस कारण वे किसी भी विषय पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं और पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं। इस लेख में हम कुछ ऐसे बेहतरीन शैक्षिक ऐप्स के बारे में बताएंगे, जिससे पढ़ाई मनोरंजक लगेगी और बच्चों का पढ़ाई में मन भी लगेगा।
Best Educational Apps for Kids in Hindi : बच्चों के लिए बेहतरीन एजुकेशन ऐप्स
यही आप अपने बच्चों के लिए उपयोगी और सुरक्षित एजुकेशन ऐप्स की तलाश कर रहे हैं, तो नीचे आप बेहतरीन एजुकेशन ऐप्स से संबंधित पूरी जानकारी देख सकते हैं-
Educational Apps for Kids in Hindi : Quick Maths (क्विक मैथ्स)
क्विक मैथ्स ऐप में बेसिक मैथ स्किल और कॉन्सेप्ट को शामिल किया गया है, इसमें जैसे-जैसे बच्चे की स्किल और क्षमता बढ़ती जाती है, कठिनाई का स्तर भी बढ़ता जाता है और नई चुनौतियां आती जाती हैं। यह प्लेटफॉर्म मुख्यतः कक्षा 2 से 6 तक के बच्चों के लिए ज्यादा उपयोगी है। इस ऐप की एक और खासियत यह है कि इसमें हैंड राइटिंग पहचानने की सुविधा भी मौजूद है, जिससे बच्चों को हैंड राइटिंग का अभ्यास करने में भी मदद मिलती है और वे अपने आंसर लिखकर या चित्र बनाकर इसका अभ्यास कर सकते हैं। यह ऐप सभी के लिए बिल्कुल फ्री है और ऐप स्टोर पर आईफोन, आईपैड और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
Educational Apps for Kids in Hindi : Duolingo (डुओलिंगो)
Duolingo भाषा सीखने वाला सबसे बड़ा निःशुल्क ऐप माना जाता है। यह एंड्रॉयड और IOS दोनों के लिए उपलब्ध है। इसमें छात्र मनोरंजक तरीके से पढ़ने, सुनने, बोलने और लिखने का प्रयास कर सकते हैं। यह ऐप पढ़ाई को मनोरंजक बनाने के लिए गेम्स, पॉइंट और डेली टास्क जैसी गतिविधियों का प्रयोग करता है। यह मुख्य रूप से 10 वर्ष या उससे अधिक आयु के बच्चों के लिए उपयुक्त है। यह ऐप न केवल बच्चों के लिए बल्कि सभी उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है, जो विदेशी भाषा सीखना चाहते है।
Educational Apps for Kids in Hindi : YouTube Kids (यूट्यूब किड्स)
YouTube Kids उम्र के हिसाब से बच्चों के लिए उपयोगी शैक्षिक वीडियो दिखता है। इसमें 2 से 12 साल के बच्चों के लिए यूट्यूब सामग्री को छांटकर बच्चों के लिए वीडियो लाता है। यह खासकर बच्चों के लिए ही बनाया गया है, इसमें बच्चे खुद से ही विभिन्न प्रकार के वीडियो अपने आप ढूंढ सकते हैं और इस ऐप को बच्चे खुद से चला भी सकते हैं। इसमें पेरेंट्स कंट्रोल ऑप्शन के जरिए बच्चों के इस्तेमाल को नियंत्रित भी कर सकते हैं।
Educational Apps for Kids in Hindi : Splash Learn (स्प्लैशलर्न)
स्प्लैशलर्न एक ऑनलाइन इनोवेटिव और आकर्षक एजुकेशन प्लेटफॉर्म है, जो बच्चों को इंग्लिश और गणित के स्किल सीखने और पढ़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एंड्रॉयड और IOS दोनों के लिए उपलब्ध है। स्प्लैशलर्न प्री-किंडरगार्डन से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चों को इंग्लिश और गणित विषय को गेम्स, आकर्षक ग्राफिक्स और अन्य आकर्षक गतिविधियों के जरिए सिखाता व पढ़ाता है।
Educational Apps for Kids in Hindi : Effling (एफ्लिंग)
एफ्लिंग छात्रों को शिक्षा के लिए व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है, जिससे प्रत्येक छात्र अपने अनुसार पढ़ या सीख सकते हैं। एफ्लिंग को छोटे संस्थानों से लेकर बड़े संस्थानों में भी प्रयोग किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से शिक्षक प्रत्येक बच्चे की कमियों और खूबियों को ध्यान में रखते हुए व्यतिगत टेस्ट, क्विज और अभ्यास करा सकते हैं। यह गणित, विज्ञान, हिंदी और अन्य कई विषयों को सपोर्ट करता है, जिससे छात्र अपने विषयों को अच्छे से समझ पाते हैं। यह एशिया में उपलब्ध निःशुल्क ऐप है, जल्द ही दुनिया भर के लोग भी इसका लाभ उठा पाएंगे।
Educational Apps for Kids in Hindi : ClassDojo
ClassDojo ऐप की मदद से छात्र पढ़ते लिखते तो हैं ही,इसके साथ ही इस ऐप की मदद से शिक्षक, अभिभावक और छात्र बातचीत भी कर सकते हैं। यह एक कम्युनिकेशन आधारित ऐप है, इस ऐप की मदद से शिक्षक छात्रों के प्रदर्शन व प्रगति पर नजर रख सकते हैं और उन्हें कोई भी जानकारी, फोटो, वीडियो और अन्य शैक्षिक जानकारी दे सकते हैं। छात्र भी अपना होमवर्क, प्रेजेक्ट आदि इसमें जोड़ सकते हैं , इसके साथ ही शिक्षक और अभिभावक के साथ साझा भी कर सकते हैं।
Educational Apps for Kids in Hindi : Science360 (साइंस360)
साइंस360 विज्ञान संबंधित जानकारियों का शैक्षिक ऐप है, जिसकी मदद से छात्र दुनियाभर में विज्ञान संबंधी नवीनतम जानकारी का चित्र और वीडियो के माध्यम से लाभ उठा सकते है। यह ऐप प्राथमिक से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए उपयुक्त है, इसके अलावा पाठ्यक्रम और परीक्षा के नोट्स व सुझाव भी उपलब्ध कराता है। यह ऐप नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) द्वारा एंड्रॉयड और IOS के लिए बनाया गया है।
Educational Apps for Kids in Hindi : Starfall ABCs (स्टारफॉल एबीसी)
अंग्रेजी भाषा सीखने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन ऐप है। यह मुख्य रूप से 2 से 5 साल के बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ऐप के जरिए बच्चों को एनीमेशन की मदद से पढ़ाया और सिखाया जाता है। यह ऐप फ्री है, लेकिन यदि आप इसका पेड वर्जन यूज़ करते हैं तो आपको कई और अपग्रेटेड सुविधाओं का लाभ मिल सकता है।
Educational Apps for Kids in Hindi : LingoKids (लिंगोंकिड्स)
लिंगोंकिड्स छोटे बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया एक ज्ञानवर्धक और सुरक्षित ऐप है। यह प्लेटफॉर्म सुरक्षा और उपयोगिता के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे माता पिता निश्चिंत होकर अपने बच्चों को ऐप को उपयोग करने की सुविधा देता हैं। सुरक्षा के अलावा यह प्लेटफॉर्म अपने प्रभावी और आकर्षक शिक्षण की भी सुविधा प्रदान करता है, छात्र गेम, वीडियो, गाने और पहेलियों की मदद से पढ़ना व लिखना सीखते हैं। लिंगोकिड्स को ऐप स्टोर, प्ले स्टोर और अमेज़न ऐपस्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
FAQs
उत्तर: स्टूडेंट्स के लिए Khan Academy/YouTube (फ्री ऑनलाइन लर्निंग) ऐप हैं।
उत्तर: फ्री गवर्नमेंट एजुकेशन ऐप ई-पाठशाला है।
उत्तर: खान अकादमी किड्स 100% निःशुल्क है, इसमें कोई विज्ञापन या सदस्यता नहीं है।
उत्तर: मैग्नेट ब्रेन्स भारत का अग्रणी एड-टेक प्लेटफॉर्म है जो पूरे भारत में अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करता है।
उत्तर: हिंदी सीखने के सबसे आसान ऐप्स में से एक है “लर्न हिंदी फ्री” है।
सम्बंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को Educational Apps for Kids in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

