UP Home Guard Recruitment 2025

UP Home Guard Recruitment 2025: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने दिया 10वीं पास को 41,424 पदों पर बंपर भर्त‍ी का मौका

UP Home Guard Recruitment 2025 : उत्‍तर प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी का शानदार मौका दे रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) के द्वारा यूपी होम गार्ड (UP Home Guard) के 41424 पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्‍य व इच्‍छुक उम्मीदवार जो UP Home Guard Vacancy 2025 अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रि‍या को पूरा कर लें।

आपको बात दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि‍ 17 दिसंबर, 2025 तय की गई है। उम्‍मीदवारों को इस खबर के अंत में नोट‍िफ‍िकेश, आवेदन लिंक और वन टाइम ओटीआर के लिंंक भी म‍िल जाएंगे। जिससे आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया पूरा कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां :

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 18 नवबंर, 2025
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि17 दिसंबर, 2025
आवेदन शुल्‍क जमा करने की अंतिम तिथि17 दिसंबर, 2025

UP Home Guard भर्ती के लिए आयु सीमा : 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्‍यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 30 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।

UP Home Guard भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता :

इच्‍छुक उम्मीदवारों की न्‍यूनतम शैक्षिक योग्यता भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए या उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से उसके समकक्ष ड‍िग्री प्राप्‍त होना आवश्‍यक है। शैक्षिक से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई आध‍िकारि‍क नोटिफिकेशन को पढ़ें।

UP Home Guard भर्ती के लिए पदों का विवरण :

पद का नामपदों की संख्या
होम गार्ड (Home Guard)41424

UP Home Guard भर्ती के लिए आवेदन शुल्‍क :

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्‍मीदवारों के लिए : 400 रूपये /-
  • एससी/एसटी/महिला उम्‍मीदवारों के लिए : 400 रूपये /-
  • आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग/ई-चालान के माध्‍यम से कर सकते हैं।

UP Home Guard भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया :

  • इच्छुक उम्मीदवार UP Home Guard की अध‍िकारि‍क वेबसाइट https://uppbpb.gov.in या https://apply.upprpb.in पर जाकर संबंधित लिंक के जरिए सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट सुरक्षित रख लें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गर्ई अधिसूचना पढ़ें।

Apply Online Link 

आधि‍कारि‍क नोट‍िफि‍केशन के लिएयहां क्ल‍िक करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिएयहां क्ल‍िक करें 
आध‍िकार‍िक वेबासइट पर जाने के लिएयहां क्ल‍िक करें
UP Home Guard One Time Registration (OTR) नोटिस PDF Linkयहां क्ल‍िक करें 

उम्मीद है आप सभी पाठकों को UP Home Guard Recruitment in Hindi से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्‍य सरकारी नौकरी की लेटेस्‍ट अपडेटस को पढ़ने के लिए Shikshatak.com के साथ बनें रहें।

दोस्तों के साथ शेयर करें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    5 × 1 =