Free Online Test Series For UPSC : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत सरकार के लिए एक संवैधानिक निकाय है, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS),और अन्य सिविल सेवाओं में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का चयन करता है। हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा मुख्यतः तीन चरणों में आयोजित की जाती है-प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्राप्त करते हैं। इसके अलावा यूपीएससी भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), वायु सेना अकादमी (AFA) और भारतीय नौसेना अकादमी (INA) में प्रवेश के लिए साल में दो बार NDA और CDS परीक्षाएँ भी आयोजित करता है।
हमने इस लेख में UPSC से संबंधित सभी जानकारी और टेस्ट सीरीज का भी उल्लेख किया है, जो परीक्षा में मददगार साबित हो सकती है। UPSC की टेस्ट सीरीज ( Free Online Test Series For UPSC ) के लिए इस लेख को लास्ट तक जरूर पढ़े।
UPSC Eligibility Criteria: यूपीएससी पात्रता मानदंड
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड जरूर देख लेना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है। पात्रता मानदंड के लिए नीचे टेबल देखें-
| उम्र सीमा | 21 से 32 वर्ष |
| उम्र में छूट | श्रेणी के अनुसार छूट दी जाती है। |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| UPSC के लिए शैक्षणिक योग्यता | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक |
UPSC परीक्षा के लिए प्रयासों (Attempts) की संख्या
- सामान्य श्रेणी/ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी- 6 प्रयास
- ओबीसी (OBC) उम्मीदवार – 9 प्रयास
- SC /ST – उम्मीदवारों के प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं (वे ऊपरी आयु सीमा तक पहुंचने तक परीक्षा दे सकते हैं)
UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाले प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाएं
- IAS, IPS, IRS इत्यादि पदों की भर्ती के लिए भारतीय सिविल सेवा परीक्षा (ICSE)
- भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा (IES)
- भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा
- भारतीय इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा
- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (ACS)
- भारतीय वन सेवा परीक्षा (IAFS)
- संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS)
- राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी और नौसेना एकेडमी परीक्षा (NDA)
- संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा
- संयुक्त भू-वैज्ञानिक और भूविज्ञानी परीक्षा
- UPSC EPFO और अन्य परीक्षाओं के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाएं
Function of UPSC: यूपीएससी के कार्य
संविधान के अनुच्छेद 320 के तहत UPSC के निम्नलिखित कार्य होते हैं-
- यह संघ की सेवाओं में भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करता है,जिसमें केंद्रीय सेवाएं, अखिल भारतीय सेवाएं और केंद्र शासित प्रदेश की सार्वजनिक सेवाएं शामिल हैं।
- साक्षात्कार द्वारा चयन से डायरेक्ट भर्ती
- सरकार के अधीन विभिन्न सेवाओं और पदों के लिए भर्ती के नियमों को तैयार करना व उनमें संशोधन करने का कार्य करना।
- यह प्रतिवर्ष भारत के राष्ट्रपति को आयोग द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करता है।
- विभिन्न सिविल सेवाओं में संबंधित अनुशासनिक मामले
- प्रोन्नति/ प्रतिनियुक्ति/ आमेलन द्वारा अधिकारियों की नियुक्ति।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) से संबंधित अनुच्छेद
| अनुच्छेद | विवरण |
| अनुच्छेद 315 | संघ और राज्यों के लिए लोक सेवा आयोग |
| अनुच्छेद 316 | सदस्यों की नियुक्ति और पदावधि |
| अनुच्छेद 317 | लोक सेवा आयोग के किसी सदस्य को हटाया जाना और निलंबित किया जाना |
| अनुच्छेद 318 | आयोग के सदस्यों और कर्मचारियों की सेवा की शर्तों के बारे में विनियम बनाने की शक्ति। |
| अनुच्छेद 319 | आयोग के सदस्यों द्वारा ऐसे सदस्य न रहने पर पद धारण करने पर प्रतिषेध। |
| अनुच्छेद 320 | लोक सेवा आयोग के कार्य |
| अनुच्छेद 321 | लोक सेवा आयोग के कार्यों का विस्तार करने की शक्ति |
| अनुच्छेद 322 | लोक सेवा आयोग का व्यय. |
| अनुच्छेद 323 | लोक सेवा आयोग की रिपोर्ट |
UPSC सिविल सेवा परीक्षा के सभी पदों की लिस्ट
देश भर में सिविल सेवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाएं संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती हैं। ये सिविल सेवाएं मुख्यतः तीन प्रकार की होगी हैं-
- अखिल भारतीय सेवाएं
- ग्रुप ‘A’ सेवाएं
- ग्रुप ‘B’ सेवाएं
| UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पदों की लिस्ट | ||
| पद का प्रकार | पद | |
| अखिल भारतीय सेवाएं | भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) | भारतीय पुलिस सेवा (IPS) |
| ग्रुप ‘A’ | भारतीय विदेश सेवा (IFS)भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS)भारतीय राजस्व सेवा (आयकर)भारतीय कॉर्पोरेट लॉ सेवा (ICLS)भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर)भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS)भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (IA&AS) | भारतीय व्यापार सेवा (ग्रेड III)भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा (RPF)भारतीय डाक सेवा (IPoS)भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS)भारतीय सूचना सेवा (IIS)भारतीय रक्षा संपदा सेवा (IDES)भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा (IP&TAFS) |
| ग्रुप ‘B’ | सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा (अनुभाग अधिकारी ग्रेड)दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, तथा दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS)दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, तथा दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा (DANICS)पांडिचेरी पुलिस सेवा (PONDIPS)पांडिचेरी सिविल सेवा (PONDICS) | |
Free Online Test Series For UPSC : यूपीएससी परीक्षा के लिए जरूरी टेस्ट सीरीज
नीचे टेबल में विभिन्न ऑनलाइन संस्थानों की टेस्ट सीरीज दी गईं हैं, यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार इन टेस्ट सीरीज का अभ्यास जरूर करें। टेस्ट सीरीज से आपको परीक्षा जैसे माहौल में अभ्यास करने का मौका मिलता है और अभ्यार्थी अपनी तैयारी का अनुमान भी टेस्ट सीरीज का अभ्यास करके लगा सकते हैं। इनमें से कुछ फ्री हैं और कुछ के लिए कैंडिडेट के पैसे देने पड़ सकते हैं। नीचे UPSC परीक्षा से संबंधित टेस्ट सीरीज के लिंक दिए गए हैं-
| Unacademy All India Prelims Test Series 2025 | Click Here |
| TestBook UPSC Civil Services Exam (Prelims)2026 | Click Here |
| Next-Gen PSCUPSC test series- Full length prelims test | Click Here |
| DristiIAS Practice quiz | Click Here |
| VisionIASVisionIAS – All India Open Test | Click Here |
| Free UPSC UPSC Prelims Test Series | Click Here |
| ixamBee UPSC CSE Mock Test FREE, Practice Online Test Series | Click Here |
UPSC Best Books List : यूपीएससी के लिए बेस्ट बुक्स
| Drishti IAS Civil Seva Pariksha, Prelims & Mains Exam Syllabus, UPSC Books 2025, 6th Edition | यहाँ से खरीदें |
| Authentic NCERT Saaransh (Summary) Class 6 to 12 for UPSC & State PSC Civil Services & other Competitive Exams Hindi Edition | Old & New NCERT General Studies | IAS Prelims & Mains | यहाँ से खरीदें |
| Disha Sampoorna Samanya Adhyayan Compendium with NCERT (Class 6 to 12) Sankalan for UPSC & State PSC Civil Services Prelims & Mains by Shashank Sajwan | यहाँ से खरीदें |
| Khan Sir History Polity Economices Geography Ncert Sar Sangrah Combo Books (Paperback, Hindi, KHAN SIR | यहाँ से खरीदें |
| UTKARSH CLASSES Golden 4999+ GS PYQs Book | Hindi Medium | By Kumar Gaurav Sir | Previous Year Solved Papers & Detailed Explanations | SSC CGL, SSC CHSL, UPSC, State PSC, RPSC, UPPSC & Other Competitive Exams | यहाँ से खरीदें |
| Utkarsh Classes Samanya Adhyayan & Golden 4999+ PYQs Combo Book by Kumar Gaurav Sir | Kumar Gaurav Sir GK GS Book for UPSC, SSC, Banking, Railway, … Teaching, Police Exams | Latest Edition | यहाँ से खरीदें |
| 7 फेरों Hand Written Notes + सामान्य अध्ययन Book COMBO | Free Rasagulla Book | GK GS NCERT Based for UPSC, SSC, RPSC, MPPSC, Railway, Police, REET, CTET, Defence Exams | यहाँ से खरीदें |
| Khan Sir Pocket GK General Knowledge (Samanya Gyan) By Khan Sir 3rd Revised September 2025 Edition useful for all competitive Exams | यहाँ से खरीदें |
FAQs
उत्तर: UPSC का फुल फॉर्म संघ लोक सेवा आयोग है।
उत्तर: UPSC में कई तरह की नौकरियाँ आती हैं, जिसमें सिविल सेवा परीक्षा (CSE) से IAS, IPS, IFS, IRS जैसे पद आते हैं, और इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) से विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों में तकनीकी पद शामिल हैं।
उत्तर: यूपीएससी (UPSC) का मुख्य काम संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के माध्यम से अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सिविल सेवाओं के लिए अधिकारियों की भर्ती करना है।
उत्तर: UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से 24 अलग-अलग पदों पर भर्ती होती है।
उत्तर: UPSC में सबसे बड़ी नौकरी कैबिनेट सचिव की है।
सम्बंधित आर्टिकल
उम्मीद है आप सभी पाठकों को Free Online Test Series For UPSC से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही और परीक्षाओं के सिलेबस ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Shikshatak.com पर विजिट करें।

